Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Dhurandhar 2 से डरा Dacoit! Ranveer Singh की फिल्म से क्लैश टालने के लिए पोस्टपोन की गई अदिवी शेष की फिल्म

    Updated: Wed, 04 Feb 2026 04:39 PM (IST)

    रणवीर सिंह की 'धुरंधर' और यश की 'टॉक्सिक' 19 मार्च को रिलीज हो रही हैं। इसी दिन आदिवी शेष और मृणाल ठाकुर की फिल्म 'डकैत' भी रिलीज होनी थी, लेकिन बड़े ...और पढ़ें

    डकैत के एक सीन में अदिवी शेष (फोटो-इंस्टाग्राम)

    डकैत के एक सीन में अदिवी शेष (फोटो-इंस्टाग्राम)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की फिल्म 'धुरंधर- द रिवेंज' (Dhurandhar: The Revenge ) 19 मार्च को रिलीज होने वाली है। इसी के साथ यश की फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स' भी रिलीज होने वाली है। दोनों मूवीज के क्लैश को देखने के लिए फैंस बेताब हैं।

    इसी के साथ ही अदिवी शेष की मूवी का टकराव होना था लेकिन अब लग रहा है कि मेकर्स ने कुछ और प्लान किया है। आदिवी शेष और मृणाल ठाकुर की फिल्म 'डकैत' भी इसी दिन रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब क्लैश से बचने के लिए इसकी रिलीज डेट को टाल दिया गया है।

    यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 में 'बड़े साहब' का रोल निभाएंगे सलमान खान? वायरल तस्वीरों से पकड़ा गया सच

    अब कब रिलीज होगी डकैत?

    बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के अनुसार, एक सूत्र ने खुलासा किया है कि मार्च में कई फिल्मों की रिलीज और घोषणाओं को देखते हुए, निर्माताओं ने डकैत की रिलीज डेट को सोच समझकर टाल दिया गया है। अब इसे 10 अप्रैल को रिलीज किया जाएगा।

     
     
     
    View this post on Instagram

    A post shared by Sesh Adivi (@adivisesh)

    क्यों लिया गया ये फैसला?

    डकैत को उचित पहचान मिले और दर्शक आराम से फिल्म का आनंद ले सकें इसे देखते हुए रिलीज डेट को टाला गया है। निर्देशक शेनिल देव द्वारा निर्देशित इस फिल्म में आदिवी शेष एक इंस्पेक्टर की भूमिका में हैं। शेनिल इस फिल्म के जरिए अपना डेब्यू भी कर रहे हैं। कहानी दो पूर्व प्रेमियों के इर्द-गिर्द घूमती है, जो साथ मिलकर कई सारी डकैतियों को अंजाम देते हैं और अचानक उनकी जिंदगी बदल जाती है। फिल्म में प्रकाश राज और अनुराग कश्यप भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। हालांकि मेकर्स ने रिलीज डेट के बदलाव की अभी तक कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी है।

    यह भी पढ़ें- Doja Cat और रणवीर सिंह का डेडली कॉम्बिनेशन! Dhurandhar: The Revenge में इंटरनेशनल आवाज सुन झूम उठे फैंस

    खबरें और भी