Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Adnan Sami Mother Death: सिंगर अदनान सामी के सिर से उठा मां का साया, 77 की उम्र में बेगम नौरीन का हुआ निधन

    Updated: Mon, 07 Oct 2024 12:03 PM (IST)

    Adnan Sami Mother Died गायक अदनान सामी को लेकर इस वक्त बेहद बुरी खबर सामने आ रही है। सिंगर की मां बेगम नौरीन सामी का निधन हो गया है जिसकी जानकारी खुद ...और पढ़ें

    अदनान सामी की मां का हुआ देहांत (Photo Credit-Instagram)
    अदनान सामी की मां का हुआ देहांत (Photo Credit-Instagram)

    HighLights

    1. 77 साल की उम्र में बेगम नौरीन सामी की हुई मौत
    2. मां के निधन से अदनान सामी का टूटा दिल
    3. सोशल मीडिया पर गायक ने लिखा भावुक नोट

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कुछ दिन पहले बॉलीवुड अदाकारा मलाइका अरोड़ा के पिता के निधन से मनोरंजन जगत को बड़ा झटका लगा था और अब अदनान शामी (Adnan Sami Mother Deid) की मां की मौत की खबर ने एक बार फिर से फिल्मी इंडस्ट्री को झकझोर के रख दिया है। अपनी मां बेगम नौरीन सामी (Begum Naureen Sami) के निधन की सूचना खुद अदनान ने सोशल मीडिया पर दी है। 

    इस खबर से सिंगर और उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। इसके अलावा अदनान सामी (Adnan Sami) ने सोशल मीडिया पर अपनी जननी को श्रद्धांजलि देते एक इमोशनल पोस्ट भी शेयर किया है। 

    नहीं रहीं अदनान सामी की मां

    जीवन का सबसे कठिन दौर वही होता है, जब आपके सिर से मां साया उठ जाए। वही हाल फिलहाल गायक अदनान सामी का हो रखा है। सोमवार को अदनान ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर मां बेगम नौरीन सामी के गुजर जाने की जानकारी एक पोस्ट के जरिए दी है। जिसमें उनकी मां की एक तस्वीर मौजूद है। इस पोस्ट में अदनान ने लिखा है- 

    ये भी पढ़ें- Animal की आलोचना पर अदनाना सामी ने किया रिएक्ट, कहा- 'शांत होकर फिल्म देखें, एंटरटेन हो और घर जाएं'

    मैं गहरे दुख के साथ हमारी प्यारी मां बेगम नौरीन सामी खान के निधन की जानकारी देता हूं। हम अत्यंत शोक में डूबे हुए हैं, वह एक अविश्वनसनीय महिला थीं। जिन्होंने अपने करीब रहने वाले हर एक शख्स को प्यार और खुशियां दीं। हम उनको बेहद याद करेंगे। अल्लाह उनकी दिवगंत आत्मा का शादी प्रदान करने, इसके लिए हम दुआ करते हैं।

    इस तरह से भारी दिल से अदनान सामी ने अपनी मां की मौत का खबर को साझा किया है। बता दें कि उनके जन्मदिन पर हर साल अदनान थ्रोबैक तस्वीरों को शेयर करते थे। 

    77 साल की उम्र में बेगम नौरीन ने कहा अलविदा

    बता दें कि साल 1947 में अदनान शामी की मां बेगम नौरीन सामी खान के जन्म हुआ था। इस आधार पर 2024 में 77 साल की उम्र में उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। हालांकि, उनकी मौत की स्पष्ट वजह अभी सामने नहीं आई है। 

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें- Adnan Sami Birthday: भारत से प्रेम के लिए अदनान सामी ने छोड़ा पाकिस्तान, इन गीतों से बनायी अलग पहचान