यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 05, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
'आप किस्मत वाले हैं...' पाकिस्तानी आर्मी से नाखुश नागरिक? पड़ोसी मुल्क के लड़कों से मिले Adnan Sami का खुलासा
पहलगाम आतंकी हमले के बीच जाने-माने सिंगर अदनान सामी (Adnan Sami) ने एक पोस्ट शेयर किया है और बताया है कि नागरिकता बदलने पर कुछ पाकिस्तानी बच्चों ने उन ...और पढ़ें

HighLights
- पाकिस्तानी थे बॉलीवुड सिंगर अदनान सामी
- अदनानी सामी को 2016 में मिली थी भारतीय नागरिकता
- अदनानी सामी ने बताया कुछ पाकिस्तानी लड़कों का हाल
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अदनान सामी बॉलीवुड के सबसे दिग्गज गायकों में से एक हैं। उन्होंने कई हिट गाने गाए हैं। अपने गानों के इतर वह कई बार अपने सोशल मीडिया पोस्ट्स और बयानों के लिए सुर्खियां बटोरते हैं। हाल ही में, उन्होंने एक किस्सा बताया है जब कुछ पाकिस्तानियों ने नागरिकता बदलने पर उनका साथ दिया था।
दरअसल, अदनान सामी पहले पाकिस्तानी नागरिक थे लेकिन सालों बाद उन्होंने भारत की नागरिकता ले ली। अब एक हालिया पोस्ट में अदनान सामी ने बताया कि पाकिस्तानी नागरिक भी वहां की आर्मी से परेशान हैं और देश नागरिकता बदलना चाहते हैं।
पाकिस्तानियों से क्या बोले थे अदनान सामी?
एक्स हैंडल पर रविवार को शेयर किए गए एक पोस्ट में अदनान सामी ने कहा, "अजरबैजान के बाकू की सुंदर गलियों में टहलते हुए मुझे कुछ प्यारे पाकिस्तानी लड़के मिले। उन्होंने कहा, 'सर आप बहुत लकी हैं। आपने अच्छे दिनों में पाकिस्तान को छोड़ दिया। हम भी अपनी नागरिकता बदलवाना चाहते हैं। हम अपनी आर्मी से नफरत करते हैं। उन्होंने हमारा देश बर्बाद कर दिया।' मैंने जवाब में कहा, 'मुझे पहले ही पता था।'"
यह भी पढ़ें- 'इस अनपढ़ बेवकूफ को...' यूजर ने Adnan Sami की नागरिकता पर उठाए सवाल तो भड़क गए सिंगर, दिया करारा जवाब
Met some very sweet Pakistani boys while walking on the beautiful streets of Baku, Azerbaijan…
They said “Sir, You are very lucky.. You left Pakistan in good time.. We also want to change our citizenship…WE HATE OUR ARMY…They have destroyed our country!!”
I replied “ I knew…
— Adnan Sami (@AdnanSamiLive) May 4, 2025
अदनान सामी को कब मिली भारतीय नागरिकता?
लंदन में जन्मे अदनान सामी के पिता अरशद सामी खान पाकिस्तानी थे और एयर फोर्स में कार्यरत थे। वहीं उनकी मां भारतीय थीं और जम्मू-कश्मीर से ताल्लुक रखती थीं। अदनान के पास पाकिस्तानी के साथ-साथ कनाडा की भी नागरिकता थी। संगीत की दुनिया में नाम कमाने के लिए अदनान 2001 में भारत आ गए। उन्होंने कई हिट गानों से संगीत जगत में नाम कमाया और साल 2016 में भारत की नागरिकता हासिल कर ली।
खबरें और भी
अदनान सामी के फेमस गाने
अदनान सामी ने 80 के दशक में अपना म्यूजिक करियर शुरू किया था। उनका पहला गाना यूनिसेफ के लिए था जिसका टाइटल 'रन फॉर हिज लाइफ' था। 2000 में वह भारत आए और आशा भोसले के साथ गाना 'कभी तो नजर मिला' गाया और इससे मशहूर हो गए। पद्म श्री से नवाजे जा चुके अदनान सामी ने कई हिट गाने गाए हैं। यहां देखिए उनकी लिस्ट
- तेरा चेहरा
- तेरी याद
- पल दो पल
- बारिश
- लिफ्ट करादे
- बरसात
- तेरे बिना
- दिल क्या करे
- भीगी भीगी रातों में
- सांसों में
- सुन जरा
- महबूबा महबूबा
- गिला गिला गिला दिल गिला गिला
यह भी पढ़ें- 'आपसे बदबू आती है', Diljit Dosanjh पर नस्लीय टिप्पणी करने वाले एंड्रयू टेट को Adnan Sami ने दिखाया आईना