'पाकिस्तानी जनरल मेरे गानों पर नाचे...' जब Adnan Sami को बुलाया गया गद्दार, सिंगर ने दिया था करारा जवाब
सिंगर Adnani Sami ने एक इंटरव्यू में उस बात का जवाब दिया जब उन्हें पुलवामा हमले के बाद ट्वीट किए जाने पर गद्दार बुलाया गया था। ...और पढ़ें
-1786174001589_m.webp)
अदनानी सामी को बुलाया गया था पाकिस्तान का गद्दार
HighLights
अदनानी सामी को बुलाया गया था पाकिस्तान का गद्दार
सिंगर ने दिया था करारा जवाब
पुलवामा हमले पर ट्वीट को लेकर मचा था बवाल
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सिंगर अदनानी सामी का नया गाना 'इश्क तमाशा' रिलीज हुआ है। वैसे तो अदनान सामी के रोमांटिक गाने भारत के साथ-साथ बॉर्डर के उस पार भी धूम मचाते हैं। लेकिन अदनान कहीं ना कहीं पाकिस्तान को लेकर कई बार कड़ा रुख अपना चुके हैं। उन्होंने एक बार ये तक कहा था कि पाकिस्तानी जनरल ने उनके गानों पर डांस और रोमांस किया है।
हालांकि ये बात उन्होंने ऐसे ही नहीं कही थी बल्कि तब कही ज उन्हें पाकिस्तान की ओर से देशद्रोही करार किया गया। सिंगर को भारतीय नागरिक बनने के बाद पाकिस्तानी सेना के गुस्से का सामना करना पड़ा था।
यह भी पढ़ें- 4 बार शादी, 3 बार तलाक; Rishi Kapoor के साथ डेब्यू कर रातोंरात बनी हीरोइन; अब कहां है Henna एक्ट्रेस जेबा बख्तियार?
अदनान सामी को कहा गया था देशद्रोही
यह तब हुआ जब 2025 के पहलगाम हमले पर कड़ी प्रतिक्रिया देने के बाद ISI (इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस) ने उन्हें देशद्रोही करार दिया था। एक साल पहले एक इंटरव्यू में अदनान सामी (Adnan Sami) ने इस बात पर रिएक्शन देते हुए पूछा था कि असली देशद्रोही कौन है और इस लेबल की वैधता पर सवाल उठाया था। उन्होंने पाकिस्तानी सेना और ISI के बीच की मिलीभगत के बारे में भी बात की और बताया कि कैसे वे कश्मीर मुद्दे के नाम पर नैरेटिव को अपने हिसाब से बदलते हैं।

सिंगर ने उठाए थे ये सवाल
एक इंटरव्यू में जब पूछा गया कि पहलगाम हमले के बाद X पर एक बयान शेयर करने के तुरंत बाद अदनान सामी (Adnan Sami) को देशद्रोही कहा गया था। ISI ने दावा किया कि सामी ने RSS के गुस्से से बचने और भारत सरकार के प्रति अपनी वफादारी साबित करने के लिए ऐसा किया।
जवाब में, अदनान सामी ने शरारत से कहा, 'क्या बात है। इल्जाम हो तो ऐसी। वरना क्या हो? देशद्रोही कौन है? क्या मैंने पाकिस्तान की इंटेलिजेंस से कोई कॉन्फिडेंशियल बात बताई है? मुझे देशद्रोही कैसे कहा जा रहा है? मैं एक सिंगर, कंपोजर, एक आर्टिस्ट हूं। इन पाकिस्तानी जनरलों ने मेरे गानों पर रोमांस किया था और डांस किया था'।
खबरें और भी
अदनान सामी ने आगे कहा, 'ये जनरल असल में कश्मीर को एक प्रॉब्लम के तौर पर दिखाते हैं। लेकिन असलियत कुछ और है। इस्लाम और जिहाद के नाम पर, वे विदेश से डोनेशन लेने और फंडिंग पक्की करने के लिए कश्मीर मुद्दे को जिंदा रखते हैं। उनकी शानदार लाइफस्टाइल मेरे दावे को और पक्का करती है। आम लोग अभी भी परेशान हैं'।
-1786174140529.webp)
क्या था पहलगाम हमले पर अदनान सामी का X पोस्ट?
मिस्टर सामी ने X पर लिखा, 'बाकू की खूबसूरत सड़कों पर घूमते हुए मुझे कुछ बहुत अच्छे पाकिस्तानी लड़के मिले। उन्होंने कहा, 'सर, आप बहुत किस्मत वाले हैं। आपने सही समय पर पाकिस्तान छोड़ दिया। हम भी अपनी नागरिकता बदलना चाहते हैं। हम अपनी सेना से नफरत करते हैं। उन्होंने हमारे देश को बर्बाद कर दिया है!' मैंने जवाब दिया, 'मुझे यह बात बहुत पहले से पता थी!'
यह पोस्ट पहलगाम में हुई उस दुखद घटना के बाद आया है जिसमें 26 लोग मारे गए थे।
अदनान सामी का नया गाना रिलीज
अदनान सामी ने अपना नया गाना 'इश्क तमाशा' (Ishq Tamasha) रिलीज किया। इस गाने के पीछे की प्रेरणा के बारे में बात करते हुए अदनान सामी ने कहा, 'हम हमेशा ऐसी प्रेम कहानियों की ओर आकर्षित होते रहे हैं जो आम जिंदगी से कहीं बड़ी और खास लगती हैं। किताबों, फिल्मों और गानों में हम उन्हें सेलिब्रेट करते हैं, लेकिन जब वही प्यार असल जिंदगी में आता है, तो लोग अक्सर इसे पागलपन मानकर खारिज कर देते हैं... या बस इसे 'तमाशा' कह देते हैं।
यूके में घर जन्मे मिस्टर सामी 2001 में भारत में रहने लगे। 2016 में औपचारिक रूप से भारतीय नागरिक बनने से पहले, उनके पास विजिटर वीजा और दोहरी नागरिकता (पाकिस्तान और कनाडा) थी। तब से, उन्होंने पाकिस्तान से जुड़े मुद्दों पर कड़ा रुख अपनाने में कभी संकोच नहीं किया है।