Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Akshay Kuamr की वेलकम टू द जंगल में हुई Aftab Shivdasani की एंट्री, बोले- 'इस पागल जंगल में स्वागत है...'

    Updated: Sun, 28 Apr 2024 08:57 PM (IST)

    आफताब शिवदासानी (Aftab Shivdasani) ने पर्दे पर कई फिल्में में काम किया है लेकिन अभिनेता वह मुकाम हासिल नहीं कर पाए जिसके वह हकदार थे। हालांकि सालों से ...और पढ़ें

    Aftab Shivdasani Welcome To The Jungle (Photo Instagram)
    Aftab Shivdasani Welcome To The Jungle (Photo Instagram)

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली।  अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और संजय दत्त की स्टारर फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' (Welcome To The Jungle) की घोषणा बीते साल हुई थी। जब से फिल्म अनाउंस हुई है तब से फैंस इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ये एक मल्टीस्टारर फिल्म है, जिसमें अक्षय के साथ संजय दत्त, सुनील शेट्टी, दिशा पटानी, रवीना टंडन, लारा दत्ता, जैकलीन फर्नांडीज समेत कई सितारे शामिल हैं।

    अब इस फिल्म को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है। दरअसल,  'वेलकम टू द जंगल' में अब एक और नया कलाकार जुड़ चुका है। ये कोई और नहीं बल्कि आफताब शिवदासानी (Aftab Shivdasani) है।

    यह भी पढे़ं- Welcome To The Jungle: 500 डांसर्स और 30 एक्टर्स... के साथ शूट होगा अक्षय कुमार की 'वेलकम 3' का ग्रैंड सॉन्ग?

    'वेलकम टू द जंगल' में शामिल हुए आफताब

    अभिनेता आफताब शिवदासानी (Aftab Shivdasani) ने खुद सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी साझा की है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अक्षय कुमार के साथ दो तस्वीर शेयर की है। पहली तस्वीर 16 पुरानी है और दूसरी फोटो आज की है और कैप्शन में लिखा- 16 साल के अंतराल पर ली गई (2008 और 2024)। जैसा कि आप देख सकते हैं, कुछ भी नहीं बदला है 😁🤪। इस 'दीवाना' का इस 'पागल' जंगल में 'स्वागत' करने के लिए 'आवारा' को धन्यवाद।

    आफताब शिवदासानी का करियर

    आफताब शिवदासानी ने बचपन से ही फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया था, लेकिन आज तक अभिनेता वह मुकाम हासिल नहीं कर पाए, जिसके वह हकदार थे। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत फिल्म 'मस्त' से की थी। अभिनेता काफी सालों बाद पर्दे पर एक बार अपने पुराने अंदाज में नजर आएंगे। ऐसे में उनके फैंस उन्हें देखने के लिए बेताब है।   

    जानें कब रिलीज होगी फिल्म

    बता दें, इस फिल्म शूटिंग शुरू हो चुकी है। कहा जा रहा है कि फिल्म 20 दिसंबर 2024 को रिलीज होगी। 'वेलकम टू द जंगल', 'वेलकम' फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त है। जो फिरोज ए. नाडियाडवाला द्वारा निर्मित और अहमद खान द्वारा निर्देशित है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Masti 4: 'मस्ती' के चक्कर में फिर फंसेंगे रितेश-विवेक और आफताब, इंद्र कुमार नहीं इस निर्देशक को मिली जिम्मेदारी