Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    आदित्य रॉय कपूर के बाद Ananya Panday ने बेस्ट फ्रेंड सुहाना खान के साथ सेलिब्रेट किया बर्थडे

    By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
    Updated: Sun, 05 Nov 2023 09:20 PM (GMT+05:30)

    Ananya Panday Birthday Celebration with Suhana Khan अनन्या पांडे (Ananya Panday) ने हाल ही में अपना 25वां जन्मदिन मनाया था। एक्ट्रेस ने रूमर्ड ब्वॉयफ् ...और पढ़ें

    अनन्या पांडे और सुहाना खान (Photo Instagram)
    अनन्या पांडे और सुहाना खान (Photo Instagram)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Ananya Panday Birthday Celebration with Suhana Khan: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे (Ananya Panday) ने हाल ही में अपना 25वां जन्मदिन मनाया था। एक्ट्रेस ने रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड आदित्य रॉय कपूर के साथ मालदीव में अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया था। वहीं अब रविवार को उन्होंने मुंबई में अपने दोस्तों के साथ फिर से अपना बर्थडे केक काटा।

    अनन्या पांडे ने दोस्तों के साथ फिर मनाया जन्मदिन

    मालदीव में अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड आदित्य रॉय कपूर (Aditya Roy Kapoor) के साथ जन्मदिन सेलिब्रेट करने के बाद अनन्या ने मुंबई में अपनी बेस्ट फ्रेंड सुहाना खान और शनाया कपूर के साथ रविवार को एक कैफे में बर्थडे केक कट किया।

    यह भी पढ़ें- Koffee With Karan 8: आदित्य-Ananya Panday के रिश्ते पर सारा ने ली चुटकी, शर्म से लाल हुईं चंकी पांडे की बेटी

    इसकी एक झलक खुद अनन्या ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा की है। वीडियो में देख सकते हैं कि चॉकलेट से सजी एक प्लेट में केक रखा हुआ है, जिसपर लिखा है "हैप्पी बर्थडे अनन्या। वीडियो में सुहाना खान सहित उनके सभी दोस्त नजर आ रहे हैं।

    सारा ने अनन्या और आदित्य के रिश्ते पर ली चुटकी

    कॉफी विद करण 8 में सारा अली खान और अनन्या पांडे की जोड़ी नजर आने वाली हैं, जिसका प्रोमो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। ऐसे में करण जौहर सारा अली खान से ये सवाल किया था कि अनन्या पांडे के पास ऐसा क्या है जो आपके पास नहीं हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Ananya Panday ने मालदीव में Aditya Roy Kapur संग सेलिब्रेट किया अपना 25वां जन्मदिन, शेयर की फोटोज

    इसका जवाब में सारा ने कहा था, एक नाइट मैनेजर। बता दें, नाइट मैनेजर एक्टर आदित्य रॉय कपूर की वेब सीरीज है। अनन्या पांडे के वर्क फ्रंट की बात करें, तो जल्द 'खो गए हम कहां' में नजर आएंगी।