जब Amitabh Bachchan को देखने आए 1 लाख लोग, पुलिस के छूटे थे पसीने; लोकल दादाओं की लेनी पड़ी थी मदद
साल 1983 में फिल्म 'कुली' के सेट पर हुए हादसे में अमिताभ बच्चन को गंभीर चोट लगी थी, जिसके बाद उन्हें 'क्लीनिकली डेड' घोषित किया गया था। ...और पढ़ें
-1785924011558_m.webp)
HighLights
1983 में 'कुली' सेट पर अमिताभ बच्चन को गंभीर चोट लगी।
हादसे के बाद उन्हें कुछ समय के लिए 'क्लीनिकली डेड' घोषित किया।
ठीक होकर लौटने पर 1 लाख फैंस देखने उमड़े, पुलिस बेकाबू।
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। साल 1983 में फिल्म 'कुली' (Coolie) के सेट पर अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के साथ बुरा हादसा हुआ था। एक सीन की शूटिंग के दौरान एक्टर को भयंकर चोट लग गई थी जोकि उनकी जान पर बन आई थी। उस समय पूरा देश सदमे में आ गया था।
को-स्टार पुनीत इस्सर के साथ अमिताभ बच्चन एक फाइट सीन शूट कर रहे थे जब सुपरस्टार का संतुलन बिगड़ गया और वो मेज के कोने से सीधे जा टकराए। उन्हें काफी चोट लगी जिसमें उनकी प्लीहा (spleen) फट गई। इमरजेंसी सर्जरी से पहले कुछ समय के लिए उन्हें 'क्लिनिकली डेड' घोषित कर दिया गया था।
फिल्म के सेट पर आ गए 1 लाख लोग
हर जगह उनके ठीक होने की दुआ मांगी गई और आखिरकार तीन महीने बाद ठीक होकर एक्टर दोबारा कुली के सेट पर लौट आए। एक पुराने इंटरव्यू में, उनके को-स्टार और दिवंगत एक्टर ऋषि कपूर ने बताया था कि अमिताभ बच्चन का चार्म ऐसा था इस दिग्गज एक्टर को देखने के लिए उस समय फिल्म के सेट पर लगभग एक लाख लोग आए थे।
-1785924294696.jpg)
ऋषि कपूर ने बताया कि शूटिंग के बाद एक्टर्स अपने टेंट में आराम करते थे। उस दौरान उन्होंने अमिताभ की दीवानगी का एक नमूना फैंस के बीच देखा। जब एक्टर ठीक होकर दोबारा सेट पर आए तो लाखों फैंस की भीड़ उन्हें देखने के लिए वहां जमा हो गई जहां शूटिंग हो रही थी। हालात इतने बेकाबू हो गए कि पुलिस से भी नहीं संभल रहे थे।
खबरें और भी
ऋषि कपूर और अमिताभ में थी अनबन
इसके बाद प्रोड्यूसर्स को उस एरिया के लोकर दादा को कॉल करके स्थिति संभालने के लिए कहना पड़ा। ऋषि कपूर ने कहा- 'ऐसा जुनून था अमिताभ बच्चन का।' ऋषि कपूर अमिताभ बच्चन के साथ 'अमर अकबर एंथनी' और 'नसीब' जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं। अपनी आत्मकथा 'खुल्लम खुल्ला' में ऋषि कपूर ने यह भी स्वीकार किया था कि एक समय उनके और अमिताभ बच्चन के बीच अनकहा तनाव था।
दोनों ने इस पर कभी बैठकर बात भी नहीं की। हालांकि सौभाग्य से यह तनाव अपने आप ही खत्म हो गया और अमर अकबर एंथोनी करने के बाद दोनों अच्छे दोस्त बन गए।
यह भी पढ़ें- 51 सालों से फ्रेंडशिप एंथम बना हुआ है Kishore Kumar का ये गाना, इसे गाकर दोस्ती की मिसाल देते हैं लोग
यह भी पढ़ें- 34 सालों से रिलीज के लिए तरस रही Amitabh और रेखा की फिल्म, आधी से ज्यादा हो गई थी शूट; क्यों नहीं पहुंच पाई थिएटर?