विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 18, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Deepika Padukone के बाद चमकी इस एक्टर की किस्मत, Shah rukh की King में हुई एंट्री?

Published: Fri, 18 Apr 2025 07:56 PM (IST)

शाह रुख खान और सिद्धार्थ आनंद एक साथ जबरदस्त मसाला मूवी किंग में साथ काम कर रहे हैं। PeepingMoon.com ने ...और पढ़ें

शाह रुख खान फिल्म किंग में आएंगे नजर (Photo: Instagram)
शाह रुख खान फिल्म किंग में आएंगे नजर (Photo: Instagram)

HighLights

  1. सुहाना खान भी आएंगी नजर
  2. दीपिका के बाद एक और एक्टर की एंट्री
  3. शाह रुख खान लेकर आएंगे किंग

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म किंग (King) काफी चर्चा में है। पहला फिल्म की कास्ट की वजह से और दूसरा बड़े पर्दे पर सुहाना खान की एंट्री। इस फिल्म के जरिए सुहाना और शाह रुख खान पहली बार पर्दे पर साथ नजर आएंगे। हालांकि फिल्म की अभी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

अभिषेक बच्चन भी आएंगे नजर

इसके अलावा फिल्म में अभिषेक बच्चन और मुंज्या फेम एक्टर अभय वर्मा भी नजर आएंगे। अभिषेक बच्चन को फिल्म में खलनायक के रोल में देखा जाएगा। पिछले कुछ हफ्तों में फिल्म को लेकर चर्चा काफी बढ़ गई और हमने फिल्म की कास्टिंग को लेकर कई रिपोर्ट पढ़ीं। अब पीपिंग मून की एक रिपोर्ट के मुताबिक एक और कलाकार इस कड़ी में शामिल हो गया है।

यह भी पढ़ें: 'बेटा दुआ करना..', एजाज खान से शाहरुख ने ऐसा क्‍यों कहा?

इस फिल्म में शाह रुख ने किया था कैमियो

खबर है कि मुन्नाभाई के सर्किट अरशद वारसी भी किंग की कास्ट में शामिल हो गए हैं। कथित तौर पर, अभिनेता फिल्म में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते नजर आएंगे और उनके किरदार के बारे में जानकारी गुप्त रखी गई है। साल 2005 में शाह रुख खान ने अरशद की फिल्म कुछ मीठा हो जाए में कैमियो किया था, लेकिन दोनों ने एक साथ ऐसी कोई फिल्म नहीं की है जिसमें उन्होंने पूरी भूमिका निभाई हो।

शाह रुख खान को ऑफर हुई थी ये फिल्म

दिलचस्प बात यह है कि शाह रुख खान को मुन्ना भाई एमबीबीएस ऑफर की गई थी, लेकिन वह इसे नहीं कर पाए। अगर सुपरस्टार राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में काम करते तो वह और अरशद वारसी असली मुन्नाभाई और सर्किट होते।

दीपिका पादुकोण को ऑफर हुआ ये रोल

कुछ दिनों पहले ऐसी खबरें आई थीं कि दीपिका पादुकोण को इस फिल्म में एक एक्सटेंडेड कैमियो करने के लिए चुना गया है। वह फिल्म में सुहाना खान की मां और शाह रुख की पूर्व प्रेमिका के रूप में नजर आएंगी। हालांकि, इस रिपोर्ट के सामने आने के बाद निर्देशक सिद्धार्थ आनंद ने एक्स पर पोस्ट किया था, "झूठ।" अब सिद्धार्थ के इस ट्वीट से फैंस ये अंदाजा लगा रहे हैं कि क्या वह दीपिका के फिल्म में अभिनय करने की खबरों का खंडन कर रहे हैं?

यह भी पढ़ें: ‘शाह रुख से ज्यादा बिजी हूं…’ मुंबई छोड़ने पर Anurag Kashyap ने तोड़ी चुप्पी, बताया- रोज ठुकराते हैं 3 ऑफर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।