विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Upcoming Pan India Films: यश की Toxic से सूर्या की कंगुआ तक, कल्कि के बाद ये फिल्में बॉक्स ऑफिस पर मचाएंगी गदर

Published: Thu, 27 Jun 2024 06:32 PM (IST)

प्रभास अमिताभ बच्चन और दीपिका पादुकोण की फिल्म कल्कि 2898 एडी गुरुवार को रिलीज हो गई है। नाग अश्विन के ...और पढ़ें

बॉक्स ऑफिस पर फिर होगी नोटों की बारिश, (X Image)
बॉक्स ऑफिस पर फिर होगी नोटों की बारिश, (X Image)

HighLights

  1. बॉबी देओल कंगुआ से करेंगे तमिल डेब्यू
  2. टॉक्सिक में करीना कपूर आएंगी नजर
  3. इंडियन 2 इस साल जुलाई में होगी रिलीज

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सिनेमा जगत में इन दिनों पैन इंडिया फिल्मों का दौर चल रहा है। ये फिल्में न केवल देशभर में बल्कि विदेशों में भी धूम मचा रही हैं। अब तक कई फिल्में रिलीज हो चुकी हैं। 27 जून को प्रभास की मच अवेटेड फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' भी थिएटर्स में दस्तक दे चुकी है। फिर भी लिस्ट में अभी यश की 'टॉक्सिक' से लेकर कमल हासन की इंडियन 2 तक, कई बड़ी अपकमिंग पैन-इंडिया फिल्में शामिल हैं।

इंडियन 2 (Indian 2)

कमल हासन स्टारर 'इंडियन 2' रिलीज के लिए तैयार है। फिल्म 12 जुलाई को थिएटर्स में दस्तक देगी। 'इंडियन 2' एक ट्रायलॉजी फिल्म है, जिसका पहला पार्ट रिलीज हो चुका है। वहीं, दूसरा पार्ट आउट होने वाला है। इसके बाद तीसरा पार्ट रिलीज किया जाएगा। 'इंडियन 2' भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई की कहानी है।

यह भी पढ़ें- Indian 2: आखिर क्यों दो पार्ट में बांटी गई कमल हासन की 'इंडियन 2'? डायरेक्टर एस शंकर ने बताई वजह

पुष्पा 2: द रूल (Pushpa 2: The Rule)

अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा द राइज' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था और अब इसके सीक्वल 'पुष्पा: द रूल' का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। इस फिल्म में अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना और फहद फासिल एक बार फिर लीड रोल में दिखाई देंगे। 'पुष्पा 2' भी पैन-इंडिया रिलीज होगी और इस साल 6 दिसंबर को थिएटर्स में दस्तक देगी।

कंगुआ (Kanguva)

सूर्या स्टारर फैंटेसी-एक्शन फिल्म 'कंगुवा' पर काफी समय से काम चल रहा है। शिवा के डायरेक्शन में बन रही इस फिल्म में बॉबी देओल भी नजर आएंगे। 'कंगुआ' उनकी तमिल में डेब्यू फिल्म होगी। दिशा पाटनी भी फिल्म में अहम भूमिका में हैं। 'कंगुआ' इस साल रिलीज होने वाली है, लेकिन मेकर्स ने अभी तक तारीख तय नहीं की है। 'कंगुआ' ने शुरुआत में इस बात को लेकर चर्चा बटोरी थी कि इसे 38 भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। दिलचस्प बात ये है कि सूर्या इस फिल्म में डबल रोल में नजर आएंगे।

टॉक्सिक (Toxic)

'केजीएफ' फेम यश अपनी नई फिल्म 'टॉक्सिक' के साथ वापसी कर रहे हैं। इस फिल्म में यश एक दमदार किरदार में नजर आएंगे। ये एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसमें भरपूर ड्रामा और एक्शन सीक्वेंस देखने को मिलेंगे। 'टॉक्सिक' में करीना कपूर और सई पल्लवी भी शामिल हैं। फिल्म का निर्देशन गीतू मोहनदास कर रहे हैं और इसे पैन-इंडिया रिलीज किया जाएगा।

गेम चेंजर (Game Changer)

राम चरण की 'गेम चेंजर' एक पॉलिटिकल थ्रिलर फिल्म है जिसका निर्देशन शंकर कर रहे हैं। फिल्म में कियारा आडवाणी लीड रोल में नजर आएंगी। इस फिल्म का बजट बहुत बड़ा है और इसे पैन-इंडिया स्तर पर रिलीज किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- Jaragandi Song Out: राम चरण ने दिखा दी अपनी मेगा पावर, गेम चेंजर के पहले गाने ने आते ही Youtube पर लगाई आग 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।