विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

किरण राव के सामने बड़ी चुनौती! Laapataa Ladies के बाद हिंदी फिल्म 'संतोष’ की हुई Oscar 2025 में एंट्री

Published: Thu, 26 Sep 2024 09:16 AM (IST)

बॉलीवुड के गलियारों से एक और अच्छी खबर सामने आई है। हाल ही में किरण राव की फिल्म लापता लेडीज ...और पढ़ें

फिल्म संतोष की ऑस्कर में हुई एंट्री
फिल्म संतोष की ऑस्कर में हुई एंट्री

HighLights

  1. संध्या सूरी हैं 'संतोष' की डायरेक्टर
  2. कान फिल्म फेस्टिवल में भी हुआ था प्रीमियर
  3. संतोष की हुई ऑस्कर के लिए ऑफिशियल एंट्री

एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। किरण राव की लापाता लेडीज की ऑस्कर में भारत की तरफ से ऑफिशियल एंट्री हो चुकी है। वहीं अब ठीक दो दिन बाद एक और हिंदी फिल्म यह सम्मान पाने में सफल हुई है। संध्या सूरी की फिल्म 'संतोष' को UK ने 2025 में होने वाले ऑस्कर के लिए बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म के तौर पर चुना है। भारतीय अभिनेत्री शहाना गोस्वामी और सुनीता राजवार इस फिल्म में लीड रोल निभा रहे हैं।

कैसे हुआ चुनाव?

डेडलाइन वेबसाइट की एक रिपोर्ट के अनुसार फिल्म का चयन बाफ्टा (BAFTA) ने किया है,जोकि यूके की प्रस्तुति को चुनने के लिए अमेरिकी अकादमी द्वारा नियुक्त एक संगठन है। इस फिल्म का प्रीमियर इस साल के कान्स फिल्म फेस्टिवल में अन सर्टेन रिगार्ड में हुआ था।

यह भी पढ़ें: Swatantrya Veer Savarkar को बनाने में Randeep Hooda ने कर दिया था खून पसीना एक, अब Oscar पहुंची फिल्म

संतोष का यूके से चयन इसलिए हुआ क्योंकि वहां इसे बड़े पैमाने पर रिलीज किया गया था और इसे ब्रिटिश निर्माताओं का समर्थन प्राप्त था। फिल्म का निर्माण माइक गुड्रिज, जेम्स बॉशर,बल्थाजार डी गने और एलन मैकएलेक्स द्वारा किया गया है। वहीं अमा अमपाडु, ईवा येट्स, डायर्मिड स्क्रिमशॉ, लूसिया हस्लौएर और मार्टिन गेरहार्ड इसके एक्सीक्यूटिव प्रोड्यूसर हैं।

क्या है 'संतोष' की कहानी?

संध्या सूरी की लिखी और डायरेक्टेड ये मूवी एक इन्वेस्टिगेटिव थ्रिलर मूवी है। फिल्म की कहानी उत्तर भारत के एक गांवे को केंद्र में लेकर गढ़ी गई है। एक महिला है जिसकी नई नई शादी हुई है। लेकिन कुछ समय बाद पति का निधन हो जाता है और उसकी पुलिस कांस्टेबल वाली नौकरी पत्नी को मिल जाती है। उसे एक केस मिलता है जहां उसे एक नाबालिक लड़की की हत्या की गुत्थी सुलझानी है। वह इस मामले की जांच पड़ताल में जुट जाती है। फिल्म में संतोष का किरदार शहाना गोस्वामी ने निभाया है।

यह भी पढ़ें: Lapaataa Ladies की 'फूल' को फिल्म के लिए छोड़नी पड़ी थी 11वीं की परीक्षा, एमएस धोनी में भी कर चुकी हैं काम

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।