यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
शूरा से शादी के बाद Arbaaz Khan ने एक्स वाइफ Malaika Arora को इंस्टग्राम से किया अनफॉलो!
Arbaaz Khan Unfollow Malaika Arora अरबाज खान ने पहली शादी मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) से की थी। हालांकि ये रिश्ता कुछ सालों में खत्म हो गया लेकिन द ...और पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Arbaaz Khan Unfollow Malaika Arora: मलाइका अरोड़ा के एक्स हसबैंड एक्टर अरबाज खान (Arbaaz Khan) ने एक बार फिर अपनी लाइफ का नया चैप्टर शुरू कर दिया है। एक्टर ने 56 साल की उम्र में 15 साल छोटी गर्लफ्रेंड शूरा खान के साथ 24 दिसंबर को परिवार वालों की मौजूदगी में दूसरा निकाह किया।
एक्टर की पहली शादी मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) से हुई थी। हालांकि, ये रिश्ता कुछ सालों में खत्म हो गया, लेकिन दोनों को अपने बेटे की खातिर कई बार एक साथ स्पॉट भी किया जाता रहा है। वहीं अब अरबाज को लेकर खबर सामने आ रही हैं कि उन्होंने अपनी एक्स वाइफ मलाइका अरोड़ा को इंस्टाग्राम से अनफॉलो कर दिया।
यह भी पढ़ें- Arbaaz Khan ने शेयर की Shura Khan संग निकाह सेरेमनी की खास तस्वीर, एक फ्रेम में नजर आया पूरा 'खान परिवार'
शादी के बाद मलाइका को किया अनफॉलो
अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा तलाक के बाद भी आपस में दोस्ती का रिश्ता साझा करते रहे हैं। दोनों को बेट अरहान के साथ कई बार एयरपोर्ट पर भी स्पॉट किया गया है, लेकिन अब कहा जा रहा है कि अरबाज खान ने शूरा से शादी के बाद एक्स वाइफ मलाइका को इंस्टाग्राम से अनफॉलो कर दिया। 'मिड डे' की रिपोर्ट के मुताबिक, अरबाज ने मलाइका से तलाक लेने के बाद उन्हें इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया था, लेकिन कुछ समय बाद ही वापस फॉलो करने लगे थे।
.jpg)
मलाइका कर रही हैं फॉलो
एक तरह जहां अरबाज खान ने अनफॉलो कर दिया है तो वहीं मलाइका अरोड़ा अभी भी उन्हें इंस्टाग्राम पर फॉलो कर रही हैं। बता दें, अरबाज की शादी के दो दिन बाद मलाइका ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें लिखा था- 'मैं जाग गई। मेरे पास पहनने के लिए कपड़े हैं। मेरे पास बहता पानी है। मेरे पास खाने के लिए खाना है। मैं आभारी हूं।'
खबरें और भी
19 साल बाद टूटा था रिश्ता
यह भी पढ़ें- Malaika Arora: अरबाज खान के बाद मलाइका अरोड़ा करेंगी शादी? 2024 में दुल्हनिया बनने पर दिया ये जवाब
अरबाज और मलाइका ने 1998 में शादी की थी। यह एक लव मैरिज थी। साल 2016 के मार्च में दोनों ने अपने अलग होने की घोषणा की थी, जिसके मई 2017 में दोनों का आधिकारिक तौर पर तलाक हो गया।