यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Malaika Arora: अरबाज खान के बाद मलाइका अरोड़ा करेंगी शादी? 2024 में दुल्हनिया बनने पर दिया ये जवाब
Malaika Arora मॉडल और एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा अपनी खूबसूरती और सिंजलिंग डांस परफॉर्मेंस को लेकर हमेशा लाइमलाइट में बनी रहती हैं। इसके अलावा उनकी पर्सनल ...और पढ़ें

HighLights
- मलाइका के एक्स हसबैंड अरबाज ने की शूरा से शादी
- मलाइका अरोड़ा से शादी को लेकर पूछा गया सवाल
- एक्ट्रेस ने शादी के सवाल पर दिया मजेदार जवाब
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। एक्टर अरबाज खान (Arbaaz Khan) ने मेकअप आर्टिस्ट शूरा खान से 24 दिसंबर को शादी कर ली। फैमिली के अलावा क्लोज फ्रेंड्स के सामने अरबाज और शूरा ने निकाह किया था। इस शादी के बाद लोगों की नजर अब मलाइका के दूसरी बार दुल्हन बनने पर है। एक्स हसबैंड अरबाज से शादी के कई सालों बाद अलग हुईं मलाइका से हाल ही में 2024 में शादी करने को लेकर पूछा गया।
मलाइका भी करेंगी शादी?
अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा ने 1998 में लव मैरिज की थी। अक्सर कपल गोल्स का मैसेज देने वाला ये कपल 2019 में अलग हो गया। मलाइका ने अर्जुन कपूर के साथ मूव ऑन कर लिया, तो वहीं अरबाज का नाम जॉर्जिया एंड्रियानी के साथ जुड़ने लगा। हालांकि, उनसे भी ब्रेकअप हो गया और अब अरबाज, शूरा खान के साथ जिंदगी की नई शुरुआत कर चुके हैं। फैंस के मन में सवाल है कि क्या अब मलाइका भी शादी करेंगी।
शादी के सवाल पर एक्ट्रेस ने दिया ये जवाब
'झलक दिखला जा 11' के सेट पर फराह खान ने मलाइका से शादी का क्वेश्चन किया। उन्होंने पूछा, ''2024 में मलाइका, क्या आप सिंगल पेरेंट और एक्ट्रेस से डबल पेरेंट और एक्ट्रेस बनने वाली हैं?'' इस सवाल को समझने में मलाइका को थोड़ी मुश्किल हुई। उन्हें लगा मलाइका उनसे दूसरा बच्चा करने की बात कह रही हैं। बाद में जब सवाल समझ आया, तो एक्ट्रेस ने हैरान करने वाला जवाब दिया।
मलाइका ने कहा, ''अगर कोई है तो मैं 100 परसेंट शादी करूंगी।'' इस पर फराह ने पूछा, ''कोई है मतलब? बहुत हैं।'' मलाइका ने जवाब दिया कि अगर कोई पूछे शादी के लिए, तो मैं कर लूंगी।
अरबाज से है मलाइका को एक बेटा
अरबाज खान से मलाइका अरोड़ा को 21 वर्षीय बेटा अरहान है। एक्ट्रेस लंबे समय से अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं। फराह खान के एक्ट्रेस से सेकंड मैरिज का क्वेश्चन पूछे जाने के बाद फैंस को भी मलाइका के दोबारा दुल्हन बनने का इंतजार है। हालांकि, एक्ट्रेस के डिप्लोमैटिक जवाब ने एक बार इस बात को तूल दी है कि उनका अर्जुन कपूर से ब्रेकअप हो गया है।