Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'सांता ने अरबाज भैया को गिफ्ट दिया और आप...' Malaika Arora के क्रिसमस सेलिब्रेशन पर फैंस ने ली चुटकी

    Updated: Mon, 25 Dec 2023 02:52 PM (IST)

    अरबाज खान ने मेकअप आर्टिस्ट शूरा खान से शादी कर ली है। 24 दिसंबर को सलमान खान के छोटे भाई ने अपनी जिंदगी की नई शुरुआत की। एक ओर अरबाज ने दूसरी शादी की ...और पढ़ें

    Malaika Arora Christmas Celebration Pics. Photo Credit: X
    Malaika Arora Christmas Celebration Pics. Photo Credit: X

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अरबाज खान ने मेकअप आर्टिस्ट शूरा खान से शादी कर ली है। कपल के निकाह की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। एक ओर अरबाज ने शूरा खान के साथ अपनी जिंदगी की नई शुरुआत की है, तो वहीं दूसरी ओर उनकी एक्स वाइफ मलाइका अरोड़ा ने अपने अंदाज में क्रिसमस का सेलिब्रेशन किया। 

    मलाइका ने अरबाज की वेंडिंग सेरेमनी को स्किप करना ही ठीक समझा। हालांकि, बेटा अरहान इस हसीन शाम का हिस्सा जरूर रहा। मलाइका ने ये वक्त अपने दोस्तों के साथ क्रिसमस सेलिब्रेट करना सही समझा। एक्ट्रेस ने सेलिब्रेशन की कुछ फोटोज को पहले शेयर किया था और अब उन्होंने कुछ और नई झलक दिखाई है। 

    मलाइका के क्रिसमस सेलिब्रेशन से सामने आई ये तस्वीर

    मलाइका ने बिलकुल और हटके स्टाइल में क्रिसमस सेलिब्रेट किया। उन्होंने लंच की फोटोज के साथ ही डेकोरेशन की भी फोटो दिखाई। एक तस्वीर में मलाइका ने अपने डॉग की फोटो शेयर की है, जिसमें वह सांता क्लाज वाली टोपी पहने नजर आ रहा है। इन फोटोज में एक फोटो अरहान की भी है।

    View this post on Instagram

    A post shared by Malaika Arora (@malaikaaroraofficial)

    फैंस ने लिए मजे

    मलाइका की पोस्ट पर उनके सेलिब्रिटी फ्रेंड्स और फैंस ने उन्हें विश किया है। लेकिन कुछ यूजर्स ऐसे भी रहे, जिन्होंने अरबाज खान की शादी की बात छेड़कर उनके मजे लिए हैं। एक यूजर ने कमेंट किया, 'आपके पति की शादी हो गई और आप यहां क्रिसमस मना रहे हो।' एक ने कमेंट किया, 'सांता ने अरबाज भैया को गिफ्ट दे दिया और आप केक काटती ही रह गईं।'

    खबरें और भी

    अर्जुन कपूर ने फैमिली संग सेलिब्रेट किया क्रिसमस

    जहां मलाइका ने अपने लोगों के साथ क्रिसमस सेलिब्रेट किया। वहीं, उनके ब्वॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर ने अपनी बहन अंशुला कपूर के साथ क्रिसमस को एन्जॉय किया। 

    यह भी पढ़ें: Christmas 2023: बाहों में आलिया को लेकर रणबीर ने किया किस, सिद्धार्थ-कियारा का भी क्रिसमस सेलिब्रेश सुर्खियों में