Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'उन्हें धर्म का ठेकेदार किसने बनाया...' सोनाक्षी के बाद मुकेश खन्ना पर भड़के Shatrughan Sinha

    Updated: Tue, 17 Dec 2024 01:10 PM (IST)

    KBC के मंच पर रामायण से जुड़े एक सवाल का जवाब ना दे पानी की वजह से एक बार फिर मुकेश खन्ना (Mukesh Khanna) ने सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) के ज्ञान ...और पढ़ें

    मुकेश खन्ना पर बरसे शत्रुघन सिन्हा (Photo: Instagram)
    मुकेश खन्ना पर बरसे शत्रुघन सिन्हा (Photo: Instagram)

    HighLights

    1. मुकेश खन्ना पर भड़के शत्रुघ्न
    2. पहले एक्ट्रेस ने भी सुनाया था
    3. रामायण से जुड़े विवाद पर गर्माया मामला

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। शक्तिमान फेम एक्टर मुकेश खन्ना हमेशा खुलकर अपनी राय रखने और विवादित मुद्दों पर बोलने के लिए जाने जाते हैं। इस वजह से वो कई बार कंट्रोवर्सी में भी फंस चुके हैं। कई बार उन्हें ट्रोल किया जा चुका है। अब हाल ही में अपने एक इंटरव्यू में मुकेश खन्ना ने बॉलीवुड के शॉटगन, शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी सोनाक्षी को निशाने पर लिया।

    लोगों ने किया सोनाक्षी को ट्रोल

    दरअसल एक बार कौन बनेगा करोड़पति के सेट पर सोनाक्षी सिन्हा आई थीं जहां वो रामायण से जुड़े एक सवाल का जवाब नहीं दे पाई थीं। सोनाक्षी को नहीं पता था कि संजीवनी बूटी कौन लाया था। उन्होंने इस प्रश्न का जवाब देने के लिए लाइफलाइन ली थी। इसके लिए उन्हें काफी ट्रोल भी किया गया था।

    यह भी पढ़ें: 'अगली बार अगर मेरे पिता...' Sonakshi Sinha का Mukesh Khanna पर फूटा गुस्सा, एक्ट्रेस की परवरिश पर उठाया था सवाल

    बेटी के बाद पिता ने लगाई शत्रुघ्न की क्लास

    अब इस पर सोनाक्षी को ट्रोल करते हुए मुकेश खन्ना ने शत्रुघ्न सिन्हा का परवरिश पर सवाल उठाए। मुकेश के बयान से नाराज सोनाक्षी ने बड़ी बेबाकी से उन्हें जवाब दिया। अब एक इंटरव्यू में शत्रुघ्न सिन्हा ने मुकेश खन्ना को बुरी तरह लताड़ लगाई है।

    उन्हें इसका विशेषज्ञ किसने बनाया- शत्रुघ्न

    शत्रुघ्न ने एक इंटरव्यू में मुकेश का नाम लिए बिना कहा कि उन्हें हिंदू धर्म का 'संरक्षक' किसने नियुक्त किया। बॉलीवुड हंगामा से बात करते हुए शत्रुघ्न ने कहा, “मेरा मानना ​​​​है कि किसी को रामायण पर एक सवाल का जवाब नहीं देने से दिक्कत है। सबसे पहले इस व्यक्ति को रामायण से संबंधित सभी चीजों में विशेषज्ञ होने के लिए क्या योग्य बनाता है? और उन्हें हिंदू धर्म का संरक्षक किसने नियुक्त किया है?”

    खबरें और भी

    मुझे अपने बच्चों पर गर्व है- शत्रुघ्न

    मुझे अपने तीनों बच्चों पर गर्व है। सोनाक्षी सिन्हा अपने दम पर स्टार बनी। मैंने उसे लॉन्च नहीं किया। वो एक ऐसी बेटी है जिसपर किसी भी बाप को गर्व होगा। अब रामायण के एक प्रश्न का उत्तर न देना, सोनाक्षी को हिंदू होने के लिए अयोग्य नहीं ठहराता। उसे किसी के प्रमाणपत्र की आवश्यकता नहीं है।

    दरअसल शत्रुघन के घर का नाम 'रामायण' और उनके जुड़वा बच्चों का नाम 'लव कुश' है जिसकी वजह से उनके परिवार को इस मामले में ज्यादा घसीटा जा रहा है।

    यह भी पढ़ें: 'अभी हमारे पास टाइम...' प्रेग्नेंट हैं Sonakshi Sinha ? जहीर इकबाल को मिल रही बधाई