विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'अभी हमारे पास टाइम...' प्रेग्नेंट हैं Sonakshi Sinha ? जहीर इकबाल को मिल रही बधाई

Published: Thu, 12 Dec 2024 05:37 PM (IST)

सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) ने कुछ महीने पहले लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड जहीर इकबाल से शादी की थी। एक्ट्रेस की शादी ...और पढ़ें

सोनाक्षी सिन्हा ने बताई प्रेग्नेंसी की खबर (Photo: Instagram)
सोनाक्षी सिन्हा ने बताई प्रेग्नेंसी की खबर (Photo: Instagram)

HighLights

  1. सोनाक्षी ने प्रेग्नेंसी की खबरों पर तोड़ी चुप्पी
  2. जहीर इकबाल को मिल रही थी बधाई
  3. मैं बस मोटी हो गई हूं- सोनाक्षी

एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने 23 जून को शादी की थी। काफी लंबे समय तक एक दूसरे को डेट करने के बाद कपल ने परिवार की मंजूरी के बाद शादी कर ली। वहीं शादी के कुछ दिनों बाद ही सोनाक्षी सिन्हा को एक क्लीनिक के बाहर स्पॉट किया गया था। इसके बाद से ये खबर आने लगी कि एक्ट्रेस प्रेग्नेंट हैं।

कपल की शादी को हुए 5 महीने

कपल की शादी को 5 महीने हो चुके हैं और ये तबसे से रोज नई नई जगह घूमते रहते हैं। बीते दिनों सोनाक्षी और जहीर इटली में अपने चौथे हनीमून पर थे। वहीं बीते दिनों जहीर को सास-ससुर के साथ अपना जन्मदिन मनाते हुए भी देखा गया था।

यह भी पढ़ें: Sonakshi Sinha की फैमिली में आने वाली है गुड न्यूज? तस्वीरें देख फैंस ने दी प्रेग्नेंसी की बधाई

अब फाइनली इस मामले में सोनाक्षी सिन्हा ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। कर्ली टेल्स से बातचीत में सोनाक्षी ने कहा कि उनका वजह मोटापे की वजह से बढ़ रहा है। बाकी कोई बात नहीं है। एक्ट्रेस ने कहा,'यहां पर मैं कहना चाहती हूं कि मैं प्रेग्नेंट नहीं हूं मैं बस मोटी हो चुकी हूं।'

अभी हमारे पास टाइम नहीं है

एक्ट्रेस ने ये भी खुलासा किया कि एक शख्स ने इस अफवाह को सच मानकर पति जहीर को बधाई तक दे डाली थी। सोनाक्षी ने बताया कि शादी के बाद से वो काफी बिजी चल रही हैं, उन्हें टाइम ही नहीं मिल पा रहा दूसरी चीज पर फोकस करने का। सोनाक्षी ने कहा कि मेरे डॉग के साथ मेरी फोटो देखकर लोग हमें बधाई देने लगे।

सोनाक्षी सिन्हा के इस पोस्ट पर उनके प्रेग्नेंट होने की खबरों ने जोर पकड़ा है। एक यूजर ने कमेंट किया, 'बधाई हो नन्हा मेहमान आने वाला है।' एक अन्य ने लिखा, 'प्रेग्नेंसी की शुभकामनाएं।' मुझे लगा कि ये मुमकिन भी कैसे हो सकता है? अभी हम सिर्फ ट्रेवलिंग और पार्टीज में एंजॉय करना चाहते हैं।

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने सात साल तक एक दूसरे को डेट किया। इस शादी में परिवार के लोग और कुछ करीबी दोस्त ही मौजूद रहे। इनमें हुमा कुरेशी और अदिति राव हैदरी आदि मौजूद थे। शादी के बाद कपल ने एक रिसेप्शन का भी आयोजन किया था जिनमें रेखा, आदित्य रॉय कपूर, सलमान खान और ऋचा चड्ढा शामिल हुए थे।

यह भी पढ़ें: 'मैंने अपनी मां की सुनी, लेकिन मेरी बेटी ने क्या किया...' Sonakshi Sinha की मां ने दामाद पर कसा तंज

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।