Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Sonakshi Sinha की फैमिली में आने वाली है गुड न्यूज? तस्वीरें देख फैंस ने दी प्रेग्नेंसी की बधाई

    Updated: Mon, 28 Oct 2024 01:43 PM (IST)

    सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) ने कुछ महीने पहले लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड जहीर इकबाल से शादी की थी। एक्ट्रेस की शादी में परिवार के अलावा क्लोज फ्रेंड् ...और पढ़ें

    सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल. फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल. फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. सोनाक्षी सिन्हा ने शेयर की फोटोशूट की तस्वीरें
    2. इकबाल जहीर के साथ एक्ट्रेस ने दिया पोज
    3. तस्वीरें देख फैंस ने लगाए प्रेग्नेंसी के कयास

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) ने इस साल 23 जून को लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड रहे जहीर इकबाल से शादी की थी। कपल ने लैविश अंदाज में शादी न करते हुए रजिस्टर्ड मैरिज की थी। सोनाक्षी की शादी में उनके परिवार के सभी लोग शामिल हुए थे, लेकिन भाई लव और कुश ने शिरकत नहीं की थी। वहीं, रिश्तेदारों के अलावा करीबी दोस्त भी उनकी मैरिज का हिस्सा बने थे। 

    सोनाक्षी की जहीर संग शादी को 4 महीने बीत चुके हैं। ऐसे में एक्ट्रेस अपनी मैरिज लाइफ को काफी एन्जॉय कर रही हैं। वह शादी के बाद दो बार हनीमून पर भी गईं। हाल ही में कपल ने दीवाली पार्टी अटेंड की, जहां उन्होंने फोटोशूट भी कराया। इस दौरान एक्ट्रेस ने एक ऐसी पोस्ट शेयर की, जिसके बाद उनके प्रेग्नेंट होने की खबरों ने तूल पकड़ ली है।

    सोनाक्षी-जहीर की तस्वीर ने खींचा ध्यान

    सोनाक्षी सिन्हा अक्सर जहीर इकबाल के साथ लवी डवी पिक्चर्स शेयर करती रहती हैं। इस बार उन्होंने एक फोटोशूट की तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें जहीर और उनके अलावा कोई और भी नजर आ रहा है। इसे देख कई फैंस ने एक्ट्रेस को प्रेग्नेंसी की बधाई तक दे डाली है। तस्वीर में सोनाक्षी ने अपनी गोद में पप्पी को ले रखा है। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन पर कुछ ऐसा लिखा, जिसने लोगों को यह सोचने पर मजबूर कर दिया कि वह प्रेग्नेंट हैं। सोनाक्षी इस तस्वीर को कैप्शन दे लिखा है, 'Guess The Pookie'।

    View this post on Instagram

    A post shared by Sonakshi Sinha (@aslisona)

    फैंस ने दी बधाई

    सोनाक्षी सिन्हा के इस पोस्ट पर उनके प्रेग्नेंट होने की खबरों ने जोर पकड़ा है। एक यूजर ने कमेंट किया, 'बधाई हो नन्हा मेहमान आने वाला है।' एक अन्य ने लिखा, 'प्रेग्नेंसी की शुभकामनाएं।' 

    खबरें और भी

    कई फैंस ने सोनाक्षी और जहीर के लिए ब्यूटिफुल और माशाअल्लाह जैसे कमेंट भी किए हैं।

    सोनाक्षी सिन्हा की फिल्में

    सोनाक्षी सिन्ही की शादी के बाद 'काकुड़ा' फिल्म रिलीज हुई थी। यह मूवी सिनेमाघरों में न रिलीज होकर ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आई थी। वहीं, इस साल उन्हें 'हीरामंडी' सीरीज में भी देखा गया, जिसमें उन्होंने मां-बेटी का डबल किरदार (फरदीन और रेहाना) निभाया था। एक्ट्रेस की इस सीरीज में परफॉर्मेंस काफी पसंद की गई।

    यह भी पढ़ें: Karwa Chauth 2024: लाल साड़ी, मंगलसूत्र, सिंदूर...अपने 'चांद' के लिए नई नवेली दुल्हन की तरह सजीं सोनाक्षी सिन्हा