यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Karwa Chauth 2024: लाल साड़ी, मंगलसूत्र, सिंदूर...अपने 'चांद' के लिए नई नवेली दुल्हन की तरह सजीं सोनाक्षी सिन्हा
देशभर में आज करवा चौथ त्योहार की धूम मची है। आज के दिन सुहागन महिलाएं करवा चौथ का व्रत रख रही हैं। आम महिलाएं जहां इस दिन पति की लंबी उम्र के लिए व्रत ...और पढ़ें

HighLights
- शादी के बाद सोनाक्षी का है पहला करवा चौथ
- नई नवेली दुल्हन की तरह सजीं सोनाक्षी सिन्हा
- लाल साड़ी में बला की खूबसूरत लगीं एक्ट्रेस
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Karwa Chauth 2024: करवा चौथ के त्योहार को लेकर पूरे देश में एक्साइटमेंट है। सुहागन महिलाएं इस दिन निर्जल व्रत रखती हैं, जिसे वह चांद देखने के बाद तोड़ती हैं। मेहंदी लगाकर और सज संवर कर भी महिलाएं इस त्योहार को पूरी श्रद्धा के साथ मनाती हैं। आम लेडीज की तरह ही बॉलीवुड एक्ट्रेस में भी करवा चौथ फेस्टिवल का क्रेज देखने को मिलता है।
इस साल कई अभिनेत्रियों का पहला करवा चौथ होगा, जिसमें सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) का नाम भी शामिल है। 'डबल एक्सएल' एक्ट्रेस सोनाक्षी ने इस साल 23 जून को जहीर इकबाल से शादी की थी। रजिस्टर्ड मैरिज करते हुए कपल ने खुद को एक दूसरे का मिस्टर एंड मिसेज बना लिया। सोनाक्षी ने कई मौकों पर जहीर के लिए अपना प्यार जाहिर किया है। वहीं, अपने पहले करवा चौथ पर लाल जोड़े में तैयार होकर एक्ट्रेस ने पति के लिए स्वीट पोस्ट शेयर किया है।
बला की खूबसूरत लगीं सोनाक्षी सिन्हा
सोनाक्षी सिन्हा ने अपना करवा चौथ (Sonakshi Sinha Karwa Chauth Look) रिवील किया है, जिसमें वह काफी सुंदर लग रही हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। लाल साड़ी, मांग में सिंदूर और गले में मंगलसूत्र पहने सोनाक्षी ने अपना करवा चौथ लुक सबको दिखाया है। इस लुक में उनके माथे पर बिंदी उनकी सुंदरता में चार चांद लगा रही है।

'लंबी उम्र के लिए प्रार्थना करती हूं'
सोनाक्षी सिन्हा का करवा चौथ लुक किसी नई नवेली दुल्हन की तरह लग रहा है। इन तस्वीरों के साथ ही एक्ट्रेस ने पति जहीर इकबाल को त्योहार की बधाई दी है। उन्होंने कैप्शन में लिखा- आपकी लंबी उम्र के लिए प्रार्थना करती हूं, आज और हर रोज, हैप्पी करवा चौथ मिस्टर हसबैंड जहीर इकबाल। प्यार की ये निशानी, मेरा @bvlgari मंगलसूत्र सौतोइर नेकलेस, हमारे प्यार की निशानी रहे।
खबरें और भी

बता दें कि सोनाक्षी सिन्हा का यह लुक उनका एक्सक्लुजिव करवा चौथ लुक होने के साथ-साथ विज्ञापन के लिए किया गया शूट भी है। उन्होंने ज्वेलरी का विज्ञापन किया है।
सोनाक्षी सिन्हा की फिल्में
सोनाक्षी की फिल्मों की बात करें, तो इस साल ओटीटी पर फिल्म 'काकुड़ा' रिलीज हुई थी। यह शादी के बाद उनकी पहली मूवी है, जो 12 जुलाई को रिलीज हुई थी। वहीं, उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट्स में शिवम नाम की फिल्म के होने की चर्चा तेज है।