यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Karwa Chauth 2024: सोनम ने मेहंदी में लिखवाया पति और बेटे का नाम, परिणीति चोपड़ा के ससुराल में भी शुरू हुई तैयारी
बॉलीवुड एक्ट्रेस में करवा चौथ त्योहार की धूम देखने को मिलती है। अभिनेत्रियां इस त्योहार को पूरी श्रद्धा से सेलिब्रेट करती हैं जिसकी तस्वीरें सोशल मीडि ...और पढ़ें

HighLights
- करवा चौथ पर अभिनेत्रियों ने रचाई मेहंदी
- सोनम कपूर ने शेयर की मेहंदी तस्वीर
- परिणीति चोपड़ा ने भी लगाई पिया के नाम की मेहंदी
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Karwa Chauth 2024: करवा चौथ का त्योहार हर सुहागन के लिए खास होता है। इस दिन शादीशुदा महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखती हैं। दिन भर निर्जला व्रत रखती हैं। शाम को चांद निकलने के बाद व्रत खोलती हैं। आम महिलाओं की तरह ही बॉलीवुड एक्ट्रेस में भी इस त्योहार को मनाने का क्रेज देखने को मिलता है।
हर साल बॉलीवुड एक्ट्रेस सजते संवरते हुए अपने करवा चौथ की तस्वीरें शेयर करती हैं। इस साल भी ये अभिनेत्रियां अपने पति के लिए करवा चौथ का व्रत रखेंगी। कुछ का यह पहला करवा चौथ होगा, तो कुछ हर बार की तरह इस बार भी पूरी श्रद्धा-अर्चना के साथ इस त्योहार को मनाती देखी जाएंगी। इस कड़ी में शिल्पा शेट्टी से लेकर सोनम कपूर (Sonam Kapoor) तक ने पति के नाम की लगाई मेहंदी की सुंदर तस्वीर शेयर की है।
सोनम ने लिखवाया पति और बेटे का नाम
फैशन क्वीन मानी जाने वालीं सोनम कपूर ने हाथों में पति और बेटे के नाम की मेहंदी रचाई है। बाएं हाथ में वायु, तो दाएं में आनंद का नाम लिखवाकर उन्होंने करवा चौथ के इस सेलिब्रेशन को पूरा किया है। इसी के साथ एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने व्रत नहीं रखा है, लेकिन मेहंदी लगाना , तैयार होना, करवा चौथ का खाना उन्हें पसंद है।

शिल्पा ने दिखाई अपनी मेहंदी
शिल्पा शेट्टी सारे फेस्टिवल धूमधाम से मनाती हैं। चाहे होली हो या गणेश चतुर्थी, एक्ट्रेस किसी भी त्योहार में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेती हैं। उनका करवा चौथ सेलिब्रेशन भी हर बार चर्चा में रहता है। शिल्पा ने अपनी सरगी और मेहंदी की झलक दिखाई है।
खबरें और भी

एक्ट्रेस ने सरगी का वीडियो शेयर किया है। उनकी सरगी में मेहंदी, सिंदूर और हरी-लाल चूड़ियां हैं। इसके साथ ही कुछ मीठा और अन्य खाने की चीजें भी हैं।

परिणीति ने बनाया दिल
परिणीति चोपड़ा ने हाथों के पीछे लगी दिल की डिजाइन की तस्वीर शेयर की है।

इसके साथ ही उन्होंने घर के सेलिब्रेशन की तस्वीरें भी शेयर की हैं। करवा चौथ पर एक्ट्रेस का घर लाइट्स से जगमग है। परिणीति चोपड़ा करवा चौथ सेलिब्रेशन अपने ससुराल नई दिल्ली में करेंगी।

प्रेग्नेंसी में भी श्रद्धा आर्या मनाएंगी त्योहार
'कुंडली भाग्य' एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या प्रेग्नेंट हैं। मगर इसके बावजूद वह करवा चौथ का त्योहार मनाएंगी। उन्होंने यलो आउटफिट में मेहंदी लगी अपनी खूबसूरत तस्वीर शेयर की है।

भाग्यश्री
भाग्यश्री ने एक दोस्त की पार्टी से करवा चौथ सेलिब्रेशन का वीडियो शेयर किया।
View this post on Instagram
इसके साथ ही इस वीडियो में उन्होंने अपनी मेहंदी की झलक भी दिखाई।