Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Sonakshi Sinha ने दिखाई शादी के बाद अपने पहले गणपति की झलक, दमदार कैप्शन ने खींचा लोगों का ध्यान

    Updated: Sun, 08 Sep 2024 05:17 PM (IST)

    मुंबई में गणेश उत्सव के बीच सोनाक्षी सिन्हा शादी के बाद पति जहीर इकबाल के साथ अपना पहला गणपति उत्सव मना रही हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में इसका एक वीडियो ...और पढ़ें

    सोनाक्षी सिन्हा ने दिखाई अपने पहले गणपति की झलक
    सोनाक्षी सिन्हा ने दिखाई अपने पहले गणपति की झलक

    एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। सोनाक्षी सिन्हा ने इसी साल 23 जून को अपने पार्टनर जहीर इकबाल से शादी की थी। ये एक इंटर कास्ट मैरिज थी जिसके बाद से कई लोगों ने सोनाक्षी सिन्हा और उनके परिवार की आलोचना भी की थी। ये सब इतना ज्यादा बढ़ गया था कि शादी की तस्वीरें पोस्ट करते समय कपल को कमेंट सेक्शन बंद करना पड़ा।

    सोनाक्षी ने नहीं अपनाया इस्लाम

    अब अक्सर सोनाक्षी की पोस्ट में इस बात की झलक मिलती है कि वो अपनी पोस्ट्स के जरिए ये धर्म की लकीर को मिटाने की कोशिश कर रही हैं। सोनाक्षी और जहीर ने सिविल मैरिज की थी। अभिनेत्री हिंदू हैं और उन्होंने बिना इस्लाम धर्म अपनाए जहीर से शादी की।

    यह भी पढ़ें: Sonakshi Sinha के घर बेचने की सामने आई वजह, जानें क्या है पूरा माजरा!

    कैप्शन ने खींचा ध्यान

    अब चूंकि मुंबई में गणपति उत्सव चल रहा है तो ऐसे में ये कपल कहां पीछे रहन वाला। सोनाक्षी ने पूजा करते हुए एक वीडियो शेयर किया है। एक चीज जिसने सभी का ध्यान खींचा वो था उनका कैप्शन। एक्ट्रेस ने लिखा,"प्यार तब और भी बढ़ जाता है जब पार्टनर्स एक दूसरे की भावनाओं और मान्यताओं की इज्जत करते हैं। शादी के बाद हमारे पहले गणपति। सोनाक्षी की यह पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब शेयर की जा रही हैं। एक तरफ जहां कुछ लोग बधाई दे रहे हैं तो वहीं कुछ लोग उन लोगों से सवाल कर रहे हैं कि अब लव जिहाद की बात करने वाले लोग कहां गए "?

    View this post on Instagram

    A post shared by Sonakshi Sinha (@aslisona)

    सोनाक्षी ने इस दौरान एक खूबसूरत नीले कलर का सलवार सूट पहना हुआ था। वहीं जहीर भी उनके साथ मैचिंग के नीले और सफेद कुर्ते में नजर आए। दोनों ने मिलकर आरती की। बता दें कि एक ट्रेडिशनल वेडिंग के बजाए सोनाक्षी सिन्हा ने बहुत ही सिंपल वेडिंग का विकल्प चुना। सोनाक्षी ने अपने भाई की शादी के एक्सपीरियंस के बाद से इंटीमेट वेडिंग का प्लान किया था।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: जिस घर से Sonakshi Sinha ने की शादी अब उसे बेच रही हैं एक्ट्रेस, फैंस बोले- ऐसा क्या हो गया?