Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    जिस घर से Sonakshi Sinha ने की शादी अब उसे बेच रही हैं एक्ट्रेस, फैंस बोले- ऐसा क्या हो गया?

    Updated: Tue, 20 Aug 2024 06:20 PM (IST)

    सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) ने अपने जिस घर में जहीर इकबाल के साथ शादी की थी वो अब बिकने वाला है। अब फैंस इस बात से हैरान हैं कि आखिर ऐसा क्या हो ...और पढ़ें

    सोनाक्षी सिन्हा बेच रही हैं अपना घर
    सोनाक्षी सिन्हा बेच रही हैं अपना घर

    HighLights

    1. फैंस ने पूछा इतनी जल्दी क्यों बेच रही हो?
    2. 25 करोड़ है सोनाक्षी के घर की कीमत
    3. 2 महीने पहले इसी घर में की थी शादी

    एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। सोनाक्षी सिन्हा ने दो महीने पहले मुंबई के बांद्रा स्थित अपने अपार्टमेंट में जहीर इकबाल से शादी की थी। वहीं अब खबर आ रही है कि एक्ट्रेस उस प्रॉपर्टी को बेचना चाहती हैं।

    अपने पेरेंट्स का घर छोड़ने के बाद सोनाक्षी इसी घर में रह रही थीं। लेकिन अब ये बिकने के लिए तैयार है और इसकी जानकारी एक रियल स्टेट इंस्टाग्राम अकाउंट से मिली है। अब इस खबर के बाद से फैंस को चिंता होने लगी है कि आखिर ऐसा क्या हो गया जो सोनाक्षी को अपना ये घर बेचना पड़ रहा है।

    सोनाक्षी सिन्हा ने लाइक की पोस्ट

    जिस इंस्टाग्राम पेज ने घर सेल की जानकारी दी है उसने एक वीडियो शेयर की है। वीडियो में यह तो नहीं बताया गया कि यह सोनाक्षी सिन्हा का अपार्टमेंट है लेकिन यूजर्स ने वीडियो देखकर तुरंत इसे पहचान लिया। ऐसा इसलिए क्योंकि सोनाक्षी ने कुछ महीने पहले अपने इस घर का हाउस टूर करवाया था। इस वीडियो में नजर आ रहा घर भी एकदम सोनाक्षी के घर जैसा ही है। वहीं सोनाक्षी ने भी इस पोस्ट को लाइक किया है।

    यह भी पढ़ें: 'पेरेंट्स हमेशा अपने बच्चों के लिए खड़े होते हैं', Shatrughan Sinha ने सोनाक्षी की शादी पर कही दिल की बात

    View this post on Instagram

    A post shared by The Property Store (@thepropertystore)

    फैंस ने किया कमेंट

    इसके बाद से कमेंट सेक्शन में बाढ़ सी आ गई। बहुत से लोगों ने आश्चर्य जताया कि सोवाक्षी इतनी जल्दी अपार्टमेंट क्यों बेच रही हैं? एक यूजर ने लिखा, “वह सोनाक्षी सिन्हा का घर है..इतनी जल्दी बाहर जा रही हैं।” एक अन्य टिप्पणी में लिखा था, “सोनाक्षी सिन्हा ने ये घर कुछ समय पहले ही खरीदा था। इसके अलावा इस वीडियो पर सोनाक्षी के दोस्त और हुमा कुरैशी के भाई साकिब सलीम ने भी कमेंट किया है। साकिब ने लिखा- इस बिल्डिंग को मैं जानता हूं।

    टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार सोनाक्षी ने सितंबर 2023 में बांद्रा रिक्लेमेशन, बांद्रा वेस्ट में 81 ऑरेटे की 26वीं मंजिल पर यह लग्जरी अपार्टमेंट खरीदा था। उनकी मां पूनम सिन्हा ने जो एग्रीमेंट साइन किया था उससे पता चला कि अपार्टमेंट का कारपेट एरिया 4,210.87 वर्ग फुट है और इसकी कीमत 11 करोड़ रुपये है। ये एक सी फेसिंग अपार्टमेंट है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Sonakshi Sinha और जहीर इकबाल ने ऋचा-अली के साथ एन्जॉय किया संडे, फोटो शेयर कर दिखाई एक झलक