Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'पेरेंट्स हमेशा अपने बच्चों के लिए खड़े होते हैं', Shatrughan Sinha ने सोनाक्षी की शादी पर कही दिल की बात

    Updated: Tue, 13 Aug 2024 02:16 PM (GMT+05:30)

    दिग्गज अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा हमेशा अपनी बेटी सोनाक्षी सिन्हा के लिए अपने अटूट समर्थन के बारे में मुखर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने सोनाक्षी की जहीर ...और पढ़ें

    सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की वेडिंग फोटो, (Instagram Image)
    सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की वेडिंग फोटो, (Instagram Image)

    HighLights

    1. सोनाक्षी-जहीर ने जून में की शादी
    2. सोशल मीडिया पर हुआ था विवाद
    3. शत्रुघ्न सिन्हा ने दिया पूरा सपोर्ट

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता और राजनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने अपनी बेटी सोनाक्षी सिन्हा और अभिनेता जहीर इकबाल की शादी का समर्थन किया है। हाल ही में एक इंटरव्यू में शत्रुघ्न सिन्हा ने इस संबंध में अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि माता-पिता हमेशा अपने बच्चों की खुशियों के लिए खड़े होते हैं। इसके साथ ही उन्होंने बेटी की शादी के बारे में किसी भी नकारात्मक धारणा को बेबुनियाद बताया।

    शत्रुघ्न सिन्हा ने न्यूज एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की इंटरफेथ मैरिज को सपोर्ट किया। उन्होंने कहा कि उनकी बेटी ने कुछ भी गलत नहीं किया है।

    हमेशा बेटी को करेंगे सपोर्ट

    शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा, "यह शादी का मामला है, दूसरी बात, अगर बच्चों ने शादी कर ली है, तो ये अवैध और असंवैधानिक नहीं है। उन्होंने अपनी इच्छा और हमारे आशीर्वाद से ऐसा किया। इसलिए मैं इसे सपोर्ट करता हूं।" शत्रुघ्न सिन्हा ने अपनी बेटी की पसंद पर गर्व और खुशी व्यक्त करते हुए आगे कहा, "अगर मैं नहीं रहूंगा तो मेरी बेटी के साथ कौन खड़ा होगा?" उन्होंने ये भी कहा कि वो और उनकी पत्नी पूनम सिन्हा इस शादी का जश्न मनाने में पूरी तरह से शामिल थे, जिससे पता चलता है कि वे शादी का पूरा समर्थन करते हैं। शत्रुघ्न सिन्हा ने साफ किया कि उनके लिए सबसे पहले अपने बच्चों की खुशी मायने रखती है।

    यह भी पढ़ें- Shah Rukh संग अनबन, जैकी श्रॉफ खराब और शत्रुघ्न सिन्हा ओवर कॉन्फिडेंट एक्टर, सुभाष घई का स्टार्स पर कटाक्ष

    परफेक्ट कपल है सोनाक्षी- जहीर

    सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की तारीफ करने हुए शत्रुघ्न सिन्हा दोनों को परफेक्ट कपल बताया। उन्होंने कहा, "माता-पिता हमेशा अपने बच्चों की खुशी के लिए खड़े रहेंगे, और मुझे लगता है कि हमारे बच्चे खुश हैं। मैं उन्हें एक दूसरे के लिए बना हुआ कहता हूं, और हम उनके लिए बेहद खुश हैं।"

    सोनाक्षी- जहीर की शादी

    सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने 23 जून को एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी की थी। इसके बाद कपल ने ग्रैंड रिसेप्शन दिया था। ये पार्टी शिल्पा शेट्टी के अपस्केल रेस्तरां, बैस्टियन में हुई थी, जहां जोड़े ने करीबी दोस्तों और परिवार के साथ जश्न मनाया। 

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- शत्रुघ्न सिन्हा ने बताया क्यों Sonakshi Sinha को दी थी इंटरफेथ शादी की इजाजत, बेटी की इस बात ने कर दिया था मजबूर