यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
शत्रुघ्न सिन्हा ने बताया क्यों Sonakshi Sinha को दी थी इंटरफेथ शादी की इजाजत, बेटी की इस बात ने कर दिया था मजबूर
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने 23 जून को एक प्राइवेट सेरेमनी में रजिस्टर्ड मैरिज की। सात साल तक डेट करने के बाद दोनों ने वेडिंग करने का फैसला किया। ...और पढ़ें

HighLights
- सोनाक्षी-जहीर ने 23 जून को की शादी
- प्राइवेट थी दोनों की वेडिंग सेरेमनी
- मुंबई में रिसेप्शन की दी थी ग्रैंड पार्टी
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल बॉलीवुड के न्यूली वेड कपल हैं। सात सालों की डेटिंग के बाद दोनों इस साल 23 जून को शादी के बंधन में बंधे। सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने रीति- रिवाजों की बजाए रजिस्टर्ड मैरिज की। शादी की तस्वीरें और वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने ये अनुमान लगाया कि एक्ट्रेस के माता-पिता, दिग्गज अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा और पूनम सिन्हा इस इंटरफेथ शादी से खुश नहीं हैं।
हालांकि, शत्रुघ्न सिन्हा ने बाद में बेटी और दामाद को आशीर्वाद देते हुए एक प्यारभरा पोस्ट एक्स पर शेयर किया। इसके साथ ही उन्होंने उड़ रही अफवाहों पर रोक लगा दी। वहीं, अब उनके सोनाक्षी सिन्ही की अंतरधार्मिक शादी को मंजूरी देने के पीछे की वजह सामने आई है।
सोनाक्षी पर पेरेंट्स ने लुटाया प्यार
सोनाक्षी सिन्हा और उनके पति जहीर इकबाल हाल ही में गलट्टा इंडिया के साथ इंटरव्यू के लिए पहुंचे। बातचीत के दौरान, कपल को शत्रुघ्न सिन्हा और पूनम सिन्हा का एक वीडियो क्लिप दिखाया गया, जिसमें दोनों ने सोनाक्षी और जहीर से बात की और उन पर अपना प्यार लुटाया। उन्होंने कहा कि जहीर और सोनाक्षी एक- दूसरे के लिए बने हैं।
यह भी पढ़ें- Sonakshi Sinha संग इंटरफेथ मैरिज पर जहीर इकबाल के पेरेंट्स ने पहली बार किया रिएक्ट, जानकर आपको भी होगी हैरानी

बच्चों की खुशी रखती है मायने
शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा, "लोगों ने कुछ भी कहने की कोशिश की होगी, लेकिन हमारे लिए, हमारे बच्चों की खुशी सबसे पहले मायने रखती है, खासकर हमारी बेटी की। जब हमें लगा कि वो खुश थी और वो आगे भी खुश रहेगी... क्योंकि, उसने कुछ भी असंवैधानिक या कानून के खिलाफ जाकर नहीं किया है।"
खबरें और भी
किस बात ने कर दिया था मजबूर
शत्रुघ्न सिन्हा ने आगे कहा कि माता-पिता अपने बच्चों के लिए बहुत कुछ करते हैं और ये उनकी बेटी के साथ खड़े होने का एक छोटा-सा योगदान था। उन्होंने याद किया कि उनकी बेटी कहती हैं कि "पापा मेरी ताकत का पिलर हैं" इसलिए ये उनकी जिम्मेदारी थी कि वो उस उम्मीद पर खरा उतरे और बेटी की इसी बात ने उन्हें मजबूर कर दिया था। वीडियो में उन्होंने कहा, "इसलिए, मैं एक स्तंभ की तरह उसके बगल में खड़ा रहा हूं। उसके फैसले और खुशी में हमारी खुशी थी।"