Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'मैं कोई तनाव...', तो इस वजह से Sonakshi Sinha ने जहीर इकबाल संग शादी में नहीं किया था तामझाम

    Updated: Thu, 18 Jul 2024 11:54 AM (IST)

    अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ( Sonakshi Sinha) ने हाल ही में एक्टर जहीर इकबाल (Zaheer Iqbal) से शादी की। 23 जून को कपल ने अपने लॉन्ग टाइम रिलेशनशिप को जी ...और पढ़ें

    प्राइवेट थी सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी, (X Image)
    प्राइवेट थी सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी, (X Image)

    HighLights

    1. 23 जून को सोनाक्षी ने की थी शादी
    2. घर पर हुई थी जहीर-सोनाक्षी की शादी
    3. कपल ने मुंबई में दिया था ग्रैंड रिसेप्शन

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड की जानी- मानी अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा हाल ही में शादी के बंधन में बंधी हैं। एक्ट्रेस की वेडिंग सिंपल लेकिन दिलचस्प रही थी और उनके ग्रैंड रिसेप्शन ने सबका ध्यान खींचा। सोनाक्षी सिन्हा की शादी एक निजी समारोह में हुई, जिसमें केवल परिवार और करीबी दोस्तों ने ही शिरकत की। वहीं, अब सोनाक्षी सिन्हा ने लो प्रोफाइल शादी करने के पीछे की वजह बताई है।

    हीरामंडी के बाद सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ककुड़ा को लेकर चर्चा में बनी हुई है। फिल्म के प्रमोशन के दौरान एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू दिया। जहां उन्होंने जहीर इकबाल संग अपनी शादी को लेकर भी बात की।

    प्राइवेट थी सनोक्षी- जहीर की शादी

    सोनाक्षी और उनके पति जहीर इकबाल ने अपनी शादी को सादगी से करने का फैसला किया। उन्होंने इसे एक प्राइवेट फंक्शन रखा, जिसमें बहुत ही सीमित लोगों को बुलाया गया। वोडिंग को लेकर सोनाक्षी ने बॉलीवुड बबल के साथ बात करते हुए कहा, "हम एक-दूसरे के साथ थे और ये कुछ ऐसा है जो हम इतने लंबे समय से करना चाहते थे, और हम बहुत क्लियर थे कि हम इसे कैसे करना चाहते हैं। हम इसे छोटा और अंतरंग बनाना चाहते थे।"

    यह भी पढ़ें- Anant-Radhika की वेडिंग में पूनम सिन्हा संग पहुंचे बेटे लव-कुश, शत्रुघ्न सिन्हा ने इवेंट को कहा रिकॉर्ड तोड़ शादी

    सोनाक्षी को नहीं चाहिए थी टेंशन

    शादी वाले दिन के बारे में बताते हुए एक्ट्रेस ने आगे कहा, "मैं कोई तनाव नहीं लेना चाहती थी, इसलिए मेरा घर खुला था। जब मैं अपने बाल और मेकअप करवा रही थी, तो हर कोई आ-जा रहा था। दोस्त घर में आराम कर रहे थे, सजावट चल रही थी, खाना तैयार हो रहा था। इसलिए, ये सचमुच एक खुले घर की तरह था और मैं चाहती थी कि मेरा सबसे खास दिन ऐसा ही हो। ये बहुत ही घरेलू और खूबसूरत लगा। ये एकदम सही था।"

    खबरें और भी

    ग्रैंड था सोनाक्षी का रिसेप्शन 

    सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी भले सिंपल थी, लेकिन उनका रिसेप्शन ग्रैंड और यादगार रहा। मुंबई के एक आलीशान होटल में आयोजित इस रिसेप्शन में बॉलीवुड की कई हस्तियों ने शिरकत की। इनमें सलमान खान, रेखा, सायरा बानो और हनी सिंह जैसी फेमस स्टार्स का नाम शामिल है। 

    यह भी पढ़ें- Sonakshi Sinha की शादी में इमोशनल हुईं रेखा, हनी सिंह ने दी लाइव परफॉर्मेंस, एक्ट्रेस ने शेयर किया नया वीडियो