यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Sonakshi Sinha की शादी में इमोशनल हुईं रेखा, हनी सिंह ने दी लाइव परफॉर्मेंस, एक्ट्रेस ने शेयर किया नया वीडियो
बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने हाल ही में अपने रिसेप्शन का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस वीडियो में दोनों बेहद खुश नजर आ रहे हैं ...और पढ़ें

HighLights
- सोनाक्षी की शादी में इमोशनल हुईं रेखा
- सलमान खान को सोनाक्षी ने लगाया गले
- अनिल कपूर ने किया आइकोनिक स्टेप
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सोनाक्षी सिन्हा कुछ दिनों पहले एक्टर जहीर इकबाल के साथ शादी के बंधन में बंधी हैं। दोनों ने एक प्राइवेट सेरेमनी में रजिस्टर्ड मैरिज की। कपल ने शादी वाले दिन शाम को एक ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी भी दी। जहां बॉलीवुड की तमाम हस्तियां पहुंचीं। सोशल मीडिया पर पार्टी के कई वीडियो और फोटो सामने आ चुके हैं। वहीं, अब सोनाक्षी सिन्हा ने रिसेप्शन से एक नया वीडियो शेयर किया है।
वीडियो में सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की पार्टी के कई अनदेखें मस्ती भरे पल देखने को मिल रहे हैं। घराती और बाराती के साथ न्यूली वेड कपल ने भी रिसेप्शन में जमकर डांस किया।
सोना और जहीर की शादी
सोनाक्षी सिन्हा ने जहीर इकबाल के साथ अपने इंस्टाग्राम पर रिसेप्शन का नया वीडियो शेयर किया है। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा, शादी ASMR. महसूस करिए, एंजॉय करिए…जैसे हमने किए। सभी दोस्तों, परिवार वालों और टीम को हमारी शादी परफेक्ट बनाने के लिए शुक्रिया!!! सोना और जहीर की शादी…एक एपिक पार्टी तो बनती है बॉस!!!"
यह भी पढ़ें- 'शादी में उथल-पुथल...', रिसेप्शन में इसलिए रो पड़ी थीं Sonakshi Sinha, जहीर को शाह रुख से मिला स्पेशल 'गिफ्ट'
रेखा के आंखों में आए आंसू
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल के इस रिसेप्शन वीडियो में बॉलीवुड के कई बड़े सितारे नजर आए। पार्टी में सलमान खान अपने पूरे परिवार के साथ पहुंचे थे। क्लिप में सोनाक्षी, सलमान खान को गले लगाते हुए भी नजर आईं। वहीं, एक जगह पर सोनाक्षी, रेखा को कहते हुए दिखीं- "रोना मत, रोना मत", क्योंकि वेडिंग में एक्ट्रेस इमोशनल हो गई थीं। पूनम सिन्हा ने भी बेटी को गाल पर किस करके अपना आशीर्वाद दिया।
View this post on Instagram
जमकर थिरका बॉलीवुड
सोनाक्षी सिन्हा की शादी में उनके बेस्ट फ्रेंड और रैपर हनी सिंह भी पहुंचे थे। उन्होंने एक्ट्रेस की रिसेप्शन पार्टी में लाइव परफॉर्मेंस भी दी। वीडियो में जहीर इकबाल और सोनाक्षी खूब डांस करते हुए नजर आए। मुझसे शादी करोगी से लेकर छइया छइया तक, दोनों बॉलीवुड के कई हिट गानों पर थिरके।
खबरें और भी
इन सितारों ने बढ़ाई रौनक
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल के रिसेप्शन वीडियो में काजोल, अदिति राव हैदरी, सिद्धार्थ, सुशांत दिवगीकर, हुमा कुरैशी, आयुष शर्मा, अनिल कपूर, साकिब सलीम और राजकुमार राव भी डांस करते हुए नजर आए।
यह भी पढ़ें- 'सही रिश्ते आपको बदलते नहीं', जहीर इकबाल संग शादी के बाद काम पर लौटने को लेकर बोलीं सोनाक्षी सिन्हा