यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Sonakshi Sinha संग इंटरफेथ मैरिज पर जहीर इकबाल के पेरेंट्स ने पहली बार किया रिएक्ट, जानकर आपको भी होगी हैरानी
बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा और अभिनेता जहीर इकबाल ने सात साल की डेटिंग के बाद बीते महीने 23 जून को एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी की। इसके बाद कपल ...और पढ़ें

HighLights
- 23 जुलाई को सोनाक्षी सिन्हा ने की वेडिंग
- जहीर संग एक्ट्रेस की हुई रजिस्टर्ड मैरिज
- हनीमून के लिए फिलीपींस गया था कपल
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड की दबंग अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा और अभिनेता जहीर इकबाल की इंटरफेथ शादी ने हाल ही में सुर्खियों में जगह बनाई है। हाल ही में कपल अपनी हनीमून के लिए फिलीपींस गया था। जहां से उन्होंने अपनी कई सारी फोटो शेयर की थी। इस शादी के बाद अब पहली बार सोनाक्षी की सास और ससुर ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
सोनाक्षी और जहीर की शादी ने न केवल फैंस, बल्कि मीडिया का भी ध्यान आकर्षित किया है। जहां एक तरफ इस जोड़ी को बधाइयां मिल रही हैं, वहीं दूसरी तरफ कई लोग इस इंटरफेथ शादी को लेकर अपनी नाराजगी जता चुके हैं।
सोने के दिल वाली हैं सोनाक्षी
जहीर इकबाल के माता- पिता ने हाल ही में एक इंटरव्यू दिया। जहां दोनों ने अपनी नई नवेली बहू सोनाक्षी सिन्हा की जमकर तारीफ की। गलट्टा इंडिया को दिए इंटरव्यू में दोनों सोनाक्षी सिन्हा को सोने की दिल वाली बताया। उन्होंने कहा ये भी कहा कि जहीर के लिए उन्हें इससे बेहतर लड़की नहीं मिल सकती थी।
यह भी पढ़ें- 'मैं कोई तनाव...', तो इस वजह से Sonakshi Sinha ने जहीर इकबाल संग शादी में नहीं किया था तामझाम
जहीर के माता-पिता ने की तारीफ
जहीर इकबाल के पेरेंट्स ने सोनाक्षी को मैसेज देते हुए कहा, "बस आपको बताना चाहते थे कि आपको हमारी बेटी के रूप में पाकर हम कितने खुश और धन्य हैं। आपको और जहीर को एक साथ इतना खुश देखकर हमें लगता है कि आप वाकई एक-दूसरे के लिए बने हैं। आपका दिल असली सोने का है। आपने हमें इतना प्यार और सम्मान दिया है और मैं जहीर के लिए इससे बेहतर किसी और के बारे में नहीं सोच सकते। भगवान आप दोनों को आशीर्वाद दें, हम आपसे प्यार करते हैं, ख्याल रखना, हमेशा खुश रहना।"
खबरें और भी

बजट 2024 से जुड़ी हर अपडेट यहां पढ़ें
शादी से बेहद खुश हैं सोनाक्षी
सोनाक्षी सिन्हा ने भी हाल ही में जहीर इकबाल संग अपनी शादी को लेकर रिएक्ट किया था। ईटाइम्स के साथ बातचीत में उन्होंने कहा, "मैं चाहती थी कि शादी पहले हो जाती, लेकिन देर आए दुरुस्त आए।" सोनाक्षी ने अपनी खुशी को शेयर करते हुए ये भी बताया कि जहीर से शादी करना घर आने और साथ बिताए समय को सेलिब्रेट करने जैसा है।