Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Stree 2 की सक्सेस के बीच आने वाली है Rajkummar Rao की एक्शन फिल्म, हाथ में बंदूक पकड़े नजर आए एक्टर

    Updated: Fri, 30 Aug 2024 04:39 PM (IST)

    राजकुमार राव को उनकी दमदार एक्टिंग की वजह से जाना जाता है। एक्टर इस समय बॉक्स ऑफिस पर अपनी फिल्म स्त्री 2 (Stree 2) की परफॉर्मेंस की वजह से चर्चा में ...और पढ़ें

    राज कुमार राव की आने वाली फिल्म
    राज कुमार राव की आने वाली फिल्म

    HighLights

    1. 15 अगस्त को रिलीज हुई थी स्त्री 2
    2. वर्ल्‍डवाइड किया 617 करोड़ का कलेक्शन
    3. राजकुमार राव ने शेयर किया पोस्टर

    एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। राजकुमार राव इन दिनों स्त्री 2 की सक्सेस एंजॉय कर रहे हैं। हॉरर कॉमेंडी ने अब तक 500 करोड़ से अधिक का कलेक्शन कर लिया है और आने वाले समय में ये बहुत जल्द 600 करोड़ का आंकड़ा भी छू लेगी। वहीं बीते दिनों राव ने स्कर्ट-टॉप पहने अपनी एक तस्वीर शेयर की थी जिसे स्त्री 2 का डिलीटेड सीन बताया जा रहा था।

    अब एक्टर ने अपनी अगली फिल्म की घोषणा करते हुए सभी को चौंका दिया है। राजकुमार ने जो पोस्टर शेयर किया है उसमें वह बंदूक थामे नजर आ रहे हैं।

    यह भी पढ़ें: Stree में राजकुमार राव नहीं, विक्की कौशल थे पहली पसंद, आज तक है फिल्म रिजेक्ट करने का पछतावा

    राजकुमार राव ने शेयर किया पोस्टर

    दरअसल एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्टर साझा किया जिसमें वह पीछे से सफेद रंग का पायजामा और कुर्ता पहने नजर आ रहे हैं। वह एक जीप पर बंदूक लेकर खड़े हैं। अभी ये क्या फिल्म है और एक्टर इसमें क्या रोल निभाने वाले हैं इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। पोस्टर पर लिखा है- 'पैदा नहीं हुए तो क्या, बन तो सकते हैं।' उन्होंने इस पर कैप्शन लिखा- "बनेंगे क्या, बताएंगे कल। कल एक बड़ी घोषणा होगी! स्टे ट्यून्ड!"

    View this post on Instagram

    A post shared by RajKummar Rao (@rajkummar_rao)

    फैंस के अंदर हुई एक्साइटमेंट

    इसी के बाद से फैंस ने अपनी एक्साइटमेंट में कमेंट करना शुरू कर दिया। एक यूजर ने लिखा, 'क्या राजकुमार राव औक एक्शन?' दूसरे ने कमेंट किया- 'ये मूवी तो खतरनाक होगी'। तीसरे ने लिखा- 'असली भौकाल तो अब आएगा'।

    राजकुमार राव की आने वाली फिल्मों की बात करें तो अभिनेता जल्द ही फिल्म विक्की विद्या का वो वाला वीडियो में तृप्ति डिमरी के साथ दिखाई देंगे। ये रेट्रो ड्रामा 11 अक्टूबर 2024 को रिलीज होगी। इसके अलावा वो सेकेंड इनिंग्स नाम की फिल्म में नजर आएंगे जिसे अभिषेक जैन डायरेक्ट करेंगे। फिल्म 9 सितंबर को रिलीज होगी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: 'विक्की' पर सवार हुई 'स्त्री', स्कर्ट-टॉप पहने लंबे बालों में नहीं देखा होगा Rajkummar Rao का ऐसा रूप