Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    इंस्टाग्राम पर आई Shraddha Kapoor के फॉलोअर्स की बाढ़, जानिए 'स्त्री' से कौन आगे-कौन पीछे?

    Updated: Wed, 21 Aug 2024 03:33 PM (IST)

    मौजूदा समय में एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर हॉरर कॉमेडी फिल्म स्त्री 2 (Shraddha Kapoor) की सफलता का जश्न मना रही हैं। सिनेमाघरों से लेकर बॉक्स ऑफिस तक उनकी ...और पढ़ें

    इंस्टाग्राम पर श्रद्धा ने किया कमाल (Photo Credit-Instagram)
    इंस्टाग्राम पर श्रद्धा ने किया कमाल (Photo Credit-Instagram)

    HighLights

    1. स्त्री 2 को लेकर चर्चा में श्रद्धा कपूर
    2. इंस्टाग्राम पर धड़ल्ले से बढ़े फॉलोअर्स
    3. पीएम मोदी से आगे निकलीं श्रद्धा

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। ओह स्त्री तुम कमाल हो... फिलहाल एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) की हॉरर कॉमेडी मूवी स्त्री 2 (Stree 2) को देखने के बाद हर कोई शख्स यही कह रहा है। अभिनेता राजकुमार राव मिलकर श्रद्धा ने फैंस को इस फिल्म के जरिए खूब एंटरटेन किया है। सिनेमाघरों से लेकर बॉक्स ऑफिस तक स्त्री 2 का शानदार प्रदर्शन जारी है और अब इस फिल्म का सफलता का सीधा फायदा श्रद्धा कपूर ने उठाया है। 

    दरअसल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर श्रद्धा के फॉलोअर्स की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है और एक्ट्रेस ने इस मामले में प्रधानमंत्री पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) को भी पीछे छोड़ दिया है।

    स्त्री 2 के बाद बढ़े एक्ट्रेस के फॉलोअर्स 

    जून महीने के अंतिम में श्रद्धा कपूर ने इंस्टाग्राम (Shraddha Kapoor Instagram) हैंडल पर 90 मिलियन फॉलोअर्स का आंकड़ा पार किया था। लेकिन बीते 15 अगस्त के बाद से उनके फॉलोअर्स की संख्या में तेजी से बढ़ोत्तरी देखी गई है। इंस्ट्रेक के मुताबिक स्त्री 2 फिल्म की रिलीज से पहले श्रद्धा कपूर के 90.6 मिलियन इंस्टा फॉलोअर्स थे, जो अब बढ़कर 91.5 हो गए हैं।

    ये भी पढ़ें- Who Is Sarkata In Stree 2: स्त्री 2 में सरकटा के पीछे है किसका चेहरा? लंबाई में खली भी हैं छोटे

    यानी पिछले 6 दिनों में इंस्टाग्राम पर श्रद्धा कपूर के करीब 1 मिलियन फॉलोअर्स का इजाफा हुआ है और ये धीरे-धीरे बढ़ता ही जा रहा है। इसे देख साफ कहा जा सकता है कि स्त्री 2 की अपार सफलात से श्रद्धा को व्यक्तिगत तौर भी काफी लाभ मिला है। 

    पीएम मोदी से भी आगे निकलीं श्रद्धा 

    भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहते हैं। लेकिन इंस्टा फॉलोअर्स के मामले में अब श्रद्धा कपूर ने पीएम मोदी को भी पीछे छोड़ दिया है। प्रधानमंत्री के इंस्टाग्राम पर करीब 91.3 मिलियन फॉलोअर्स हैं और श्रद्धा के 91.5 मिलियन फॉलोअर्स हैं। हालांकि, वक्त के साथ इन नंबर्स में फेरबदल होता नजर आएगा।

    खबरें और भी

    श्रद्धा से कौन आगे और कौन पीछे

    सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर इंडियन सेलेब्स के सबसे अधिक फॉलोअर्स के बारे में जिक्र किया तो उसमें भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली (Virat Kohli) का नाम पहले स्थान पर आता है। इसके बाद प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और फिर तीसरे नंबर श्रद्धा कपूर मौजूद हैं। आइए यहां इंडियन सेलेब्स के इंस्टाग्राम हाईएस्ट फॉलोअर्स की लिस्ट को चेक करते हैं। 

         सेलेब्स          इंस्टा फॉलोअर्स 
       विराट कोहली      270 मिलियन फॉलोअर्स
       प्रियंका चोपड़ा      91.8 मिलियन फॉलोअर्स
       श्रद्धा कपूर      91.5 मिलियन फॉलोअर्स

       पीएम मोदी

         91.3 मिलियन फॉलोअर्स

      आलिया भट्ट      85.2 मिलियन फॉलोअर्स

       कटरीना कैफ      80.4 मिलियन फॉलोअर्स

       दीपिका पादुकोण      79.8 मिलियन फॉलोअर्स

    हालांकि बॉलीवुड एक्ट्रेसेज के मामले में श्रद्धा दूसरे पायदान पर हैं। जिस तरह श्रद्धा के इंस्टा फॉलोअर्स का ग्राफ आगे की तरफ जा रहा है, उसके हिसाब से वह प्रियंका चोपड़ा को भी ओवरअटैक कर सकती हैं। 

    ये भी पढ़ें- Stree 2 Box Office Day 6: 'स्त्री 2' का 'मंगल' रहा शुभ, छठे दिन बॉक्स ऑफिस पर मच गया तहलका