यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Nupur-Ira Wedding: पजामा पार्टी के बाद आइरा और नूपुर के बीच हुआ फुटबॉल मैच, वायरल हुआ वीडियो
Nupur Shikhare-Ira Khan Wedding पिछले तीन दिन से आइरा खान ( Ira Khan ) और नूपुर शिखरे ( Nupur Shikhare ) के उदयपुर में प्री-वेडिंग फंक्शन हो रहे हैं ...और पढ़ें

HighLights
- आइरा खान और नूपुर शिखरे के प्री-वेडिंग फंक्शन
- उयदपुर में हो रहे हैं प्री-वेडिंग फंक्शन
- 10 जनवरी को फेरे लेगा ये कपल
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Nupur Shikhare-Ira Khan Wedding: आइरा खान (Ira Khan) ने 3 जनवरी को लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड नूपुर शिखरे (Nupur Shikhare) से रजिस्टर्ड मैरिज कर चुकी है। अब ये कपल राजस्थान के उदयपुर शहर में पूरे रीति-रिवाजों के साथ एक बार फिर शादी करने जा रहे हैं। बीते दिनों खान और शिखरे परिवार उदयपुर पहुंचा था।
पिछले तीन दिन से लगातार उदयपुर में प्री-वेडिंग फंक्शन हो रहे हैं। 8 जनवरी को आइरा खान ने अपने हाथों पर पति के नाम की मेहंदी लगवाई। वहीं आज यानी मंगलवार को ये कपल फुटबॉल मैच (Football Match) खेलता नजर आया।
यह भी पढ़ें- Ira-Nupur Wedding: 'जुगनू' बनकर नूपुर ने अपनी मेहंदी सेरेमनी में किया डांस, आइरा ने भी पति पर लुटाया प्यार
आइरा-नूपुर ने खेला फुटबॉल मैच
सोशल मीडिया पर लगातार इस कपल के प्री-वेडिंग फंक्शन की फोटोज और वीडियो सामने आ रहे हैं। एक बार फिर कुछ ऐसा ही हुआ है। सेलेब्रिटी फोटोग्राफर वरिंदर चावला ने मंगलवार को इस कपल का एक वीडियो साझा किया, जिसमें आइरा और नूपुर के बीच फुटबॉल मैच होता नजर आ रहा है।
इस वीडियो में इस कपल के अलावा बाकी अन्य लोग भी नजर आ रहे हैं। वीडियो को देखकर लग रहा है कि एक तरफ टीम ग्रूम है तो वहीं दूसरी तरफ टीम ब्राइड है। वीडियो के कैप्शन में लिखा है, प्यार के दिन की शुरुआत तब हुई जब आइरा खान और नूपुर शिखरे ने शादी से पहले फुटबॉल मैच खेला।
खबरें और भी
इस दिन होंगे फेरे ?
यह भी पढ़ें- Ira Khan Wedding: आमिर खान की एक्स वाइफ Kiran ने आइरा खान के प्री-वेडिंग फंक्शन में गाया गाना, वीडियो आया सामने
बता दें, आयरा खान और नूपुर शिखरे उदयपुर के ताज लेक पैलेस में महाराष्ट्रियन रीति-रिवाजों से डेस्टिनेशन वेडिंग करने जा रहे हैं। ये कपल और उनका पूरा परिवार इन दिनों उदयपुर में प्री-वेडिंग फंक्शन एन्जॉय कर रहा है। रविवार को इस कपल की कॉकटेल पार्टी का आयोजन हुआ था। वहीं सोमवार को आइरा ने अपने हाथों में नूपुर के नाम की मेहंदी लगी। खबरों की मानें तो ये कपल 10 जनवरी को कपल पारंपरिक तौर पर शादी के बंधन में बंधेगा।