Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 18, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bhediya Poster: अब तक के सबसे अलग लुक में नजर आईं कृति सेनन, फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन देख हैरान हुए फैंस

    By Karishma LalwaniEdited By:
    Updated: Tue, 18 Oct 2022 11:16 AM (IST)

    Kriti Sanon Look from Bhediya अमर कौशिक के निर्देशन में बनी फिल्म भेड़िया से वरुण धवन का फर्स्ट लुक सामने आने के बाद कृति सेनन का भी पहला लुक जारी कर ...और पढ़ें

    Kriti Sanon Look from Film Bhediya. Photo Credit/ Kriti Sanon Instagram
    Kriti Sanon Look from Film Bhediya. Photo Credit/ Kriti Sanon Instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन। Kriti Sanon First Look from Film Bhediya: फिल्म भेड़िया से वरुण धवन का फर्स्ट लुक सामने आने के बाद फैंस कृति सेनन के लुक को देखने के लिए बेताब थे। उनके इंतजार को खत्म करते हुए एक्ट्रेस का फिल्म से पहला लुक सामने आ चुका है। कृति पहली बार एक ऐसा किरदार निभाएंगी, जिसे छोटे पर्दे की दुनिया में शायद ही अब तक किसी ने प्ले किया हो। अमर कौशिक के निर्देशन में बनी यह फिल्म हॉरर-कॉमेडी होगी, जिसका ट्रेलर 19 अक्टूबर को जारी किया जाएगा। बहरहाल, कृति सेनन को नए लुक में देख फैंस भौचक्के रह गए हैं।

    कृति सेनन का फर्स्ट लुक जारी

    भेड़िया फिल्म के लिए कृति सेनन का जो लुक सामने आया है, उसमें वह छोटे बाल में नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस शॉर्ट हेयर में काफी अलग दिख रही हैं। साथ ही हाथ में अजीब सी इंजेक्शन लिए कृति जिस तरह की स्माइल दे रही हैं, उसे देखकर लगता है कि वह फिल्म में किसी सीधी साधी लड़की का रोल नहीं प्ले करेंगी। फिल्म में कृति डॉ. अनिका का किरदार निभाती नजर आएंगी। इस रोल में फिट बैठने के लिए उन्होंने फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन और कंप्लीट मेकओवर किया है।

    भेड़िया फिल्म से वरुण और कृति के फर्स्ट लुक वेयरवुल्फ यानी कि भेड़ियामानव की कहानी का संकेत देता है। दिनेश विज्ञान फिल्म के प्रोड्यूसर हैं। हॉरर और कॉमेडी से भरपूर यह फिल्म 25 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

    View this post on Instagram

    A post shared by Kriti (@kritisanon)

    टीजर भी आया लोगों को पसंद 

    पिछले ही महीने फिल्म का टीजर जारी किया गया था, जिसमें हॉरर और दमदार वीएफएक्स का जबरदस्त कॉम्बिनेशन देखने को मिला। एक मिनट के टीजर में जंगली रहस्य छुपा दिखा। रात में जंगलों के बीच वरुण धवन भागते हुए नजर आ रहे हैं, तो दूसरी तरह गांव के कुछ लोग किसी जानवर को जलाते हुए नजर आ रहे हैं। आग में भेड़िया की आकृति बनी नजर आ रही है।

    ट्विटर पर मिल रहे धांसु रिएक्शन

    कृति सेनन का फर्स्ट लुक सामने आने के बाद दर्शकों का उन्हें इस फिल्म में देखने का उत्साह और भी ज्यादा बढ़ गया है। ट्विटर पर कृति के लुक को पॉजिटिव रिस्पांस मिले हैं। काफी सारे फैंस को कृति शॉर्ट हेयर में कमाल की लग रही हैं। एक यूजर ने लिखा कि छोटे बालों में कृति बहुत क्यूट लग रही हैं। कल (19 अक्टूबर) को जारी होने वाले ट्रेलर में उन्हें देखने का इंतजार नहीं हो रहा।

    खबरें और भी

    तो वहीं, मनोज नाम के एक अन्य यूजर ने कृति के लुक को आउटस्टैंडिंग बताया है।

    यह भी पढ़ें: Bhediya Trailer: वरुण धवन जंगल में करेंगे इतना बड़ा कांड, फर्स्ट लुक देख कांप जाएगी आपकी रूह

    यह भी पढ़ें: Bhediya Poster:वरुण धवन की भेड़िया का फर्स्ट लुक सामने आते ही बोले अर्जुन कपूर, 'इस आदमी ने बहुत कांड किए हैं'