Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Jailer 2 Leaked: 'जन नायकन' के बाद Rajinikanth की फिल्म पर लगा ग्रहण, मेकर्स ने दे डाली ये चेतावनी

    Updated: Fri, 17 Apr 2026 07:37 PM (IST)

    थलापति विजय की 'जन नायकन' लीक होने के बाद अब रजनीकांत (Rajinikanth) की 'जेलर 2' भी पाइरेसी का शिकार हो गई है। ...और पढ़ें

    रजनीकांत की 'जेलर 2' पर लगा ग्रहण

    रजनीकांत की 'जेलर 2' पर लगा ग्रहण

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 'थलापति' विजय-स्टारर फिल्म 'जन नायकन' के ऑनलाइन लीक होने के कुछ ही दिनों बाद, नेल्सन दिलीप कुमार की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'जेलर 2' के साथ भी ऐसी ही एक समस्या सामने आई है। रजनीकांत की यह फिल्म भी पाइरेसी का शिकार हो गई है।

    फिल्म का एक वीडियो क्लिप ऑनलाइन सामने आया है, जिसके बाद प्रोडक्शन हाउस 'सन पिक्चर्स' ने एक सख्त चेतावनी जारी की है।

    यह भी पढ़ें- 'बैंक से 500 करोड़ चोरी हो जाए तो...', Jana Nayagan के लीक पर भड़का डायरेक्टर, आर माधवन का भी चढ़ा पारा

    मेकर्स ने दी सख्त चेतावनी

    रजनीकांत (Rajinikanth) की 'जेलर 2' (Jailer 2) का यह BTS (बिहाइंड द सीन्स) क्लिप, जिसके बारे में कहा जा रहा है कि इसे सेट पर ही शूट किया गया था, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से फैल गया। फैन्स समेत कई लोगों ने इस क्लिप को हटाए जाने से पहले ही शेयर कर दिया था। इसके बाद सन पिक्चर्स (Sun Pictures) ने इस पर बात करते हुए कहा, 'डियल ऑल, हम आपका ध्यान इस बात की ओर दिलाना चाहते हैं कि 'जेलर 2' (Jailer 2) के सेट से लिया गया एक वीडियो क्लिप इस समय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर सर्कुलेट हो रहा है'।

    rajinikanth (5)

    सन पिक्चर्स ने पुष्टि की है कि फिल्म की एंटी-पायरेसी टीम इन क्लिप्स को हटाने और इन्हें शेयर करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करेगी। हमारी एंटी-पायरेसी टीम स्थिति पर सक्रिय रूप से नजर रख रही है और ऐसे कंटेंट को हटाने के लिए जरूरी कदम उठाएगी, जिसमें इन क्लिप्स को शेयर करने या बढ़ावा देने में शामिल अकाउंट्स के खिलाफ कार्रवाई शुरू करना भी शामिल है'। इसके साथ ही उन्होंने फैंस से इस तरह की वीडियो को पोस्ट और शेयर ना करने की रिक्वेस्ट की है।

    जन नायकन हुई पाइरेसी का शिकार

    इससे पहले, रिलीज के लिए इंतजार कर रही विजय की जन नायकन का एक HD प्रिंट ऑनलाइन लीक हो गया था और X (पहले Twitter), Instagram और YouTube पर तेजी से फैल गया था। चेन्नई पुलिस ने इस मामले में नौ लोगों को गिरफ्तार किया है।

    jana nayagan (6)

    'जेलर 2' के बारे में

    नेल्सन द्वारा निर्देशित 'जेलर 2' (Jailer 2), उनकी 2023 की हिट फिल्म 'जेलर' का सीक्वल है। रजनीकांत (Rajinikanth) एक बार फिर टाइगर मुथुवेल पांडियन की भूमिका निभाएंगे, जबकि रम्या कृष्णन उनकी पत्नी विजया का किरदार निभाएंगी। फिल्म में शिवा राजकुमार, मोहनलाल (Mohanlal) भी नजर आएंगे। वहीं मिथुन चक्रवर्ती एक अहम भूमिका निभाएंगे। फिलहाल फिल्म की रिलीज डेट सामने नहीं आई है।

    यह भी पढ़ें- 'अभिनेताओं के हाथों में देश नहीं...' Prakash Raj ने एक्टर विजय पर कसा तंज? Jana Nayagan लीक होने के बीच आया बयान

    खबरें और भी