'बैंक से 500 करोड़ चोरी हो जाए तो...', Jana Nayagan के लीक पर भड़का डायरेक्टर, आर माधवन का भी चढ़ा पारा
Jana Nayagan Online Leak: थलापति विजय की फिल्म जन नायकन ऑनलाइन लीक होने के बाद फिल्म डायरेक्टर ने गुस्सा निकाला है। ...और पढ़ें

थलापति विजय की जन नायकन ऑनलाइन लीक का मुद्दा। फोटो क्रेडिट- एक्स

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। थलापति विजय की आखिरी फिल्म जन नायकन (Jana Nayagan) रिलीज से पहले ही ऑनलाइन लीक हो गई है, जिसके खिलाफ कई सेलिब्रिटीज ने आवाज उठाई है। अब डायरेक्टर और द फिल्म एम्प्लॉय फेडरेशन ऑफ साउथ इंडिया के प्रेसिडेंट आरके सेल्वामणि (RK Selvamani) और अभिनेता आर माधवन ने रिएक्शन दिया है।
थलापति विजय की फिल्म बड़े पर्दे पर 9 जनवरी को रिलीज होने वाली थी, लेकिन सेंसर बोर्ड ने फिल्म को पास नहीं किया था जिसके बाद इसे पोस्टपोन कर दिया गया था। मगर अब फिल्म बड़े पर्दे पर आने से पहले ही लीक हो गई।
डायरेक्टर ने चुप्पी पर उठाए सवाल
हाल ही में आरके सेल्वामणि ने मीडिया के साथ बातचीत में फिल्म के ऑनलाइन लीक को एक बड़ी चोरी बताया है और लोगों की चुप्पी पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा, "यह भारत की सबसे बड़ी चोरी है, लेकिन हर कोई चुप बैठा है। अगर किसी बैंक से 500 करोड़ रुपये चोरी हो जाते तो पूरे देश में हंगामा मच जाता। फिर एक फिल्म के मामले में ऐसा क्यों नहीं हो रहा?"
यह भी पढ़ें- 'कड़ी सजा देनी...', Jana Nayagan के लीक होने पर रजनीकांत और कमल हासन ने तोड़ी चुप्पी, Vijay के हक में उठाई आवाज
जन नायकन के सुपरहिट होने की थी उम्मीद
सेल्वामणि ने आगे कहा, "यहां 500 करोड़ रुपये की संपत्ति चोरी हुई है और लाखों लोगों तक पहुंचा दी गई है। थिएटर मालिक चार महीनों से इस उम्मीद में इंतजार कर रहे थे कि यह फिल्म उन्हें बचा लेगी। ऐसे समय में जब इंडस्ट्री मुश्किल दौर से गुजर रही है, हमें उम्मीद थी कि यह फिल्म जबरदस्त कमाई करेगी लेकिन फिर ऐसा हो गया।"
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- बदलावों के बावजूद Jana Nayagan क्यों नहीं हो पा रही है रिलीज? कानूनी दांव-पेंच के बाद सेंसर बोर्ड पर अटकी सुई!
आर माधवन का भी फूटा गुस्सा
हाल ही में सूर्या ने भी थलापति विजय का सपोर्ट करते हुए जन नायकन के लीक होने पर नाराजगी जताई थी। सूर्या के पोस्ट को रीशेयर करते हुए आर माधवन ने एक्स पर कहा, "मैं पूरी तरह सहमत हूं और यह बेहद दिल तोड़ने वाला और परेशान करने वाला है।"
I totally agree and this is extremely heartbreaking and troubling. How are people getting away with this . Please respect the hard work of all the people involved in this Film. 🙏. Please do avoid watch it it on the pirated platforms.. .. 🙏 https://t.co/tvyiIEl3ww
— Ranganathan Madhavan (@ActorMadhavan) April 13, 2026
माधवन ने आगे लिखा था, "लोग ऐसी हरकतें करके बच कैसे निकल जाते हैं? प्लीज इस फिल्म से जुड़े सभी लोगों की कड़ी मेहनत का सम्मान करें। प्लीज इसे पायरेटेड प्लेटफॉर्म पर देखने से बचें।"
यह भी पढ़ें- रिलीज से पहले Jana Nayagan के ऑनलाइन लीक पर भड़कीं Pooja Hegde, बोलीं- 'विजय सर की आखिरी फिल्म को...'