Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    रिलीज से पहले Jana Nayagan के ऑनलाइन लीक पर भड़कीं Pooja Hegde, बोलीं- 'विजय सर की आखिरी फिल्म को...'

    Updated: Sat, 11 Apr 2026 12:03 PM (GMT+05:30)

    विजय की मोस्ट एंटीसिपेटेड फिल्म Jana Nayagan के ऑनलाइन लीक होने के बाद एक्ट्रेस पूजा हेगड़े (Pooja Hegde) ने एक पोस्ट शेयर किया है। ...और पढ़ें

    जन नायकन के लीक पर पूजा हेगड़े का रिएक्शन। फोटो क्रेडिट- एक्स

    जन नायकन के लीक पर पूजा हेगड़े का रिएक्शन। फोटो क्रेडिट- एक्स

    HighLights

    1. विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ऑनलाइन लीक हुई

    2. फिल्म की एक्ट्रेस पूजा हेगड़े ने लीक पर नाराजगी जताई

    3. फिल्म 'जन नायकन' सेंसर बोर्ड के मुद्दों के कारण अटकी है

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। साउथ के सुपरस्टार विजय की आखिरी फिल्म जन नायकन (Jana Nayagan) की रिलीज टलने के चार महीने बाद फिल्म ऑनलाइन लीक हो गई है।

    विजय की आखिरी फिल्म का यूं अचानक लीक होना मेकर्स और फिल्म की टीम के लिए झटका है, वो भी रिलीज से पहले। हाल ही में फिल्म की एक्ट्रेस पूजा हेगड़े (Pooja Hegde) ने फिल्म के लीक होने पर अपनी नाराजगी जाहिर की है।

    जन नायकन के लीक पर भड़कीं पूजा

    पूजा हेगड़े ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर जन नायकन के लीक होने (Jana Nayagan Leak Online) पर अपना गुस्सा निकाला है। उन्होंने कहा कि विजय की आखिरी फिल्म का यूं लीक होना सही नहीं है। इंस्टाग्राम स्टोरी पर पूजा ने लिखा, "मेरे प्यारे दर्शकों, एक फिल्म अनगिनत घंटों की मेहनत, रचनात्मक जोखिमों, निजी कुर्बानियों और एक ऐसी टीम का नतीजा होती है, जो हर दिन इस उम्मीद के साथ काम पर आती है कि वह आपको सबसे बेहतरीन अनुभव दे सके।"

    बॉक्स ऑफिस आंकड़े पर पड़ेगा असर

    पूजा हेगड़े ने आगे कहा, "हमारी फिल्म का ऑनलाइन लीक होना बहुत ही निराशाजनक है, न सिर्फ मेरे लिए बल्कि उस हर एक इंसान के लिए जिसने इस पर काम किया है। इसे लीक होते और गैर-कानूनी तरीके से शेयर होते देखना बहुत मुश्किल है। यह मुश्किल इसलिए नहीं है कि इससे फिल्म के आंकड़ों पर असर पड़ेगा, बल्कि इसलिए है कि यह उस सम्मान को छीन लेता है जिसके हर कलाकार और टेक्नीशियन हकदार हैं।"

    पायरेसी के खिलाफ पूजा ने उठाई आवाज

    पूजा हेगड़े ने कहा, "इसके अलावा क्या हम सभी इस बात के हकदार नहीं हैं कि हम सब एक साथ मिलकर विजय सर की आखिरी फिल्म को, आखिरी बार बड़े पर्दे पर सही तरीके से देखें और उसका जश्न मनाएं? तो चलिए इसे सही तरीके से ही देखते हैं। थोड़ा इंतजार करते हैं। यह सही समय पर रिलीज हो जाएगी। आइए हम पायरेसी (नकल) को बढ़ावा न दें। इसी तरह सिनेमा और कला जिंदा रह पाएंगे।"

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Jana Nayagan Release: खत्म हुई Vijay की आखिरी फिल्म की लड़ाई! HC ने साफ किया पॉलीटिकल थ्रिलर का रास्ता

    bwe

    क्यों रिलीज नहीं हो पा रही जन नायकन?

    विजय की आखिरी फिल्म जन नायकन 9 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी, लेकिन फिल्म के कुछ सीन्स को लेकर सेंसर बोर्ड ने फिल्म को पास नहीं किया था। मामला कोर्ट में भी गया था। अब यह फिल्म कब सिनेमाघरों में रिलीज होगी, इसकी तारीख का फैंस को इंतजार है।

    यह भी पढ़ें- बदलावों के बावजूद Jana Nayagan क्यों नहीं हो पा रही है रिलीज? कानूनी दांव-पेंच के बाद सेंसर बोर्ड पर अटकी सुई!