Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    500 करोड़ में बनी Jana Nayagan पर मंडराए मुसीबत के बादल, विजय की आखिरी फिल्म रिलीज से पहले हुई Leak?

    Updated: Fri, 10 Apr 2026 02:22 PM (IST)

    साउथ सुपरस्टार विजय की आखिरी फिल्म जन नायगन पर मुसीबत के बादल हटने का नाम नहीं ले रहे हैं। अब इस पर एक नया अपडेट सामने आया है। ...और पढ़ें

    विजय की आखिरी फिल्म होगी जन जायगन

    विजय की आखिरी फिल्म होगी जन जायगन

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। एक्टर विजय की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'जन जायगन' के लीक हुए क्लिप्स को शेयर करने की नेटिजन्स से अपील करते हुए जाने माने तमिल प्रोड्यूसर धनंजय ने अब कहा है कि जो भी लोग एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर फर्जी हैंडल्स का इस्तेमाल करके वीडियो शेयर कर रहे हैं, उन्हें साइबर सेल द्वारा तुरंत ब्लॉक किया जाना चाहिए।

    मेकर्स ने की फैंस से अपील

    लीक की आलोचना करते हुए धनंजय ने कहा, 'जो भी लोग फर्जी हैंडल्स का इस्तेमाल करके ट्वीटर पर वीडियो शेयर कर रहे हैं, उन्हें साइबर सेल द्वारा तुरंत ब्लॉक किया जाना चाहिए'। उन्होंने फिल्म बनाने वाले प्रोडक्शन हाउस KVN प्रोडक्शंस से भी अपील की कि वे शिकायत दर्ज कराएं और लीक हुए क्लिप्स को और ज्यादा फैलने से रोकें। उन्होंने लिखा, 'टीम जन नायगन, केवीएन प्रोडक्शन को शिकायत दर्ज करानी चाहिए और फुटेज को और ज्यादा फैलने से रोकना चाहिए'।

    jana nayagan (5)

    यह भी पढ़ें- Vicky Kaushal की 'महावतार' को मिल गई हीरोइन, 800 करोड़ी फिल्म की एक्ट्रेस करेंगी दीपिका को रिप्लेस?

    उन्होंने आगे कहा, 'एच विनोथ की इंस्टा पोस्ट पढ़कर मुझे दुख हुआ। साजिश की थ्योरीज फैलाना बंद करो, बस ट्वीट्स और रील्स पर वीडियो शेयर करना बंद करो दोस्तों। तमिल सिनेमा के रेवेन्यू और भविष्य को बर्बाद मत करो'।

    एक पिछले ट्वीट में, प्रोड्यूसर ने फिल्म के कई सीन ऑनलाइन लीक होने पर हैरानी जताई थी। उन्होंने कहा था, 'जन नायगन के कई सीन ऑनलाइन लीक होते देखकर मैं हैरान हूं, जिनमें इंट्रोडक्शन सीन, क्लाइमेक्स सीन वगैरह शामिल हैं। अब कई लोग ट्वीट कर रहे हैं कि पूरी फिल्म ही लीक हो गई है, जो कि बहुत दुख की बात है। यह बहुत ही शर्मनाक और निंदनीय है; जो कोई भी इसके लिए जिम्मेदार है, उसे सजा मिलनी चाहिए'।

    jana nayagan (6)

    प्रोडक्शन को दी कोर्ट जाने की सलाह

    उन्होंने आगे कहा, 'केवीएन प्रोडक्शन को तुरंत कोर्ट जाना चाहिए और यह सुनिश्चित करना चाहिए कि ऐसे सभी लिंक्स हटा दिए जाएं और डाउन कर दिए जाएं, इससे पहले कि बहुत देर हो जाए और लाखों लोग इस फिल्म को देख लें। फिल्म इंडस्ट्री अब खतरनाक और बहुत ज्यादा अनप्रेडिक्टेबल होती जा रही है, क्योंकि एक फिल्म के चारों ओर इस तरह के खतरे मंडरा रहे हैं। आप लोग थलापति विजय की पिछली फिल्म को और कितना टारगेट करेंगे???

    पांच मिनट का क्लिप हुआ वायरल

    माना जा रहा है कि विजय की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘Jana Nayagan’ का एक पांच मिनट का क्लिप कथित तौर पर लीक हो गया है और अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे फिल्म के मेकर्स काफी नाराज हैं। लीक हुए इस क्लिप में विजय का इंट्रोडक्टरी सीन और एक गाने का कुछ हिस्सा शामिल है। इस क्लिप के लीक होने से फिल्म इंडस्ट्री में चिंता और गुस्सा फैल गया है, और कई प्रोड्यूसर्स व डायरेक्टर्स ने ‘Jana Nayagan’ के मेकर्स के साथ एकजुटता जाहिर की है।

    विजय की आखिरी फिल्म है जन नायगन

    कहा जा रहा है कि यह थलापति विजय की आखिरी फिल्म होगी, इसके बाद वे पूरी तरह से अपने पॉलीटिकल करियर पर ध्यान देंगे।

    यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 से पहले इस किरदार में घुसने के लिए रणवीर ने की थी हद पार, निर्देशक को ले जाना पड़ गया था अस्पताल

    खबरें और भी