Dhurandhar 2 से पहले इस किरदार में घुसने के लिए रणवीर ने की थी हद पार, निर्देशक को ले जाना पड़ गया था अस्पताल
'धुरंधर 2' देखने के बाद फैंस रणवीर सिंह की वर्सेटैलिटी के कायल हो चुके है। हालांकि, रणवीर अपने किरदार में घुसने के लिए किस हद तक जा सकते हैं, इस बात क ...और पढ़ें

अनुराग कश्यप ने धुरंधर 2 की तारीफ के साथ शेयर की यह घटना/ फोटो- Instagram

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 'धुरंधर: द रिवेंज' (Dhurandhar: The Revenge) में रणवीर सिंह ने जिस तरह से 'जसकीरत सिंह रांगी' और 'हमजा अली' के किरदार को पर्दे पर जिया है, उसके बाद दर्शकों ने उन्हें बॉलीवुड का सबसे वर्सेटाइल एक्टर मान लिया है। रिपोर्ट्स की मानें तो इस स्पाई-थ्रिलर फिल्म में अपने किरदार और एक्शन सीन्स को रियल बनाने के लिए रणवीर सिंह ने कई दफा खुद को घायल भी कर लिया था।
हालांकि, रणवीर सिंह के लिए किरदार की गहराई में डूबने और सीन को रियल बनाने के लिए ऐसा करना कोई नई बात नहीं है। ऐसा हम नहीं कह रहे हैं, बल्कि फिल्ममेकर और एक्टर अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap) का कहना है। अनुराग ने हाल ही में 'धुरंधर 2' में रणवीर सिंह की परफॉर्मेंस की जमकर सराहना की और साथ ही एक ऐसी पुरानी घटना का जिक्र भी किया, जिसकी वजह से रणवीर को सीधा अस्पताल ले जाना पड़ा था।
सीन को रियल बनाने के लिए पेट पर लगा ली थी क्लिप
अनुराग कश्यप ने रणवीर सिंह और सोनाक्षी सिन्हा स्टारर फिल्म 'लुटेरा' को प्रोड्यूस किया था। हाल ही में रिलीज हुई अपनी फिल्म 'डकैत' (Dacoit) के प्रमोशन के दौरान इसी सेट से जुड़ा एक खौफनाक किस्सा सुनाते हुए अनुराग ने मिस मालिनी को दिए इंटरव्यू में कहा:
"हम 'धुरंधर 2' के सेट की स्टोरीज सुन रहे हैं कि कैसे अर्जुन रामपाल और रणवीर सिंह ने एक्शन सीन्स में एक-दूसरे को इंजर्ड किया था। रणवीर अपने किरदार में ढलने के लिए किसी भी हद तक चले जाते हैं... इसी कारण आज फिल्म इतनी अच्छी कमाई कर रही है, है ना? लेकिन रणवीर सिंह ने ऐसा पहली बार नहीं किया है। अपनी दूसरी ही फिल्म 'लुटेरा' के एक क्लाइमैक्स सीन में जब उन्हें गोली लगती है, तो उस दर्द को रियल में महसूस करने के लिए उन्होंने अपने पेट पर सेफ्टी क्लिप लगा ली थी, वह भी बिना किसी को बताए।"
यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 Worldwide Collection: 77 करोड़ और खेल खत्म... गुरुवार को 'धुरंधर' ने भरी उड़ान, यह सपना होगा पूरा?
दर्द से बेहाल रणवीर को ले जाना पड़ा था अस्पताल
अनुराग कश्यप ने 'लुटेरा' के सेट पर हुए इंसिडेंट को याद करते हुए आगे कहा, "एक एक्टर के तौर पर वह अपने किरदार 'वरुण श्रीवास्तव' के दर्द को रियल बनाने के लिए इस हद तक चले गए थे कि शूटिंग के बाद हमें उन्हें फौरन अस्पताल ले जाना पड़ा था। उस फिल्म ने 'धुरंधर 2' जैसी बंपर कमाई तो नहीं की थी, लेकिन यह उनके पक्के इरादे और एक्टिंग के प्रति जुनून का नतीजा है। वह अपना दर्द किसी से नहीं बांटते हैं। सेट पर किसी को पता भी नहीं चल पाता कि वह कितनी तकलीफ में हैं।"
खबरें और भी
बॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर 2' का जलवा कायम
रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' की कमाई की बात करें तो यह फिल्म इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा का शानदार बिजनेस कर चुकी है। इसके अलावा वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में भी 'धुरंधर 2' भारत की सबसे अधिक कमाई करने वाली चौथी फिल्म बन चुकी है। रिलीज के 22 दिन बाद भी रणवीर सिंह की इस फिल्म की कमाई का तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा है।
-1775803439605.jpg)