Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बॉक्स ऑफिस पर गरजा 'हमजा अली मजारी', जब Dhurandhar 2 के चलते 4 फिल्मों ने बदली अपनी रिलीज डेट

    Updated: Fri, 10 Apr 2026 07:54 AM (IST)

    रणवीर सिंह अभिनीत धुरंधर 2 ने ₹1600 करोड़ से अधिक कमाकर बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचा। इसकी अपार सफलता ने हिंदी सिनेमा की रिलीज रणनीति और इंडस्ट्री के व्यव ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण न्यूज नेटवर्क, मुंबई। रणवीर सिंह (Ranveer Singh), सारा अर्जुन (Sara Arjun) अभिनीत फिल्म धुरंधर: द रिवेंज (Dhurandhar 2) ने लगभग 1600 करोड़ रुपये की कमाई कर बाक्स आफिस पर तहलका मचा दिया, लेकिन इसकी असली कहानी सिर्फ कमाई तक सीमित नहीं है। इस फिल्म ने हिंदी सिनेमा की रिलीज रणनीति, इंडस्ट्री के व्यवहार और डिजिटल नैरेटिव तीनों को बदल दिया।

    रिलीज डेट्स का खेल: धुरंधर के सामने सब पीछे

    आदित्‍य धर निर्देशित धुरंधर : द रिवेंज की सबसे बड़ी ताकत उसका बाक्स आफिस पर जबरदस्त दबदबा रहा, जिसका सीधा असर अन्य फिल्मों की रिलीज डेट्स पर पड़ा। दिसंबर में पहले पार्ट की सफलता और दूसरे पार्ट को लेकर बने मजबूत माहौल को देखते हुए कई बड़ी फिल्मों ने इससे टकराव से बचने के लिए अपनी रिलीज आगे खिसका दी।

    Dhurandhar (29)

    यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 on OTT: बॉक्स ऑफिस पर तबाही मचाने के बाद धुरंधर 2 का ओटीटी पर होगा धमाका, कब और कहां होगी रिलीज?

    टॉक्सिक ने भी पीछे खींचे कदम

    केजीएफ की सफलता से कन्नड़ सुपरस्टार यश (Yash) का आत्‍मविश्‍वास बढ़ा हुआ था। उनकी फिल्म टाक्सिक: ए फेयरी टेल फार ग्रोन-अप्स (Toxic) पहले 19 मार्च को आने वाली थी, लेकिन इसे टालकर जून कर दिया गया। आधिकारिक वजह भले ही अमेरिका-इजरायल और ईरान का युद्ध बताया गया हो, लेकिन ट्रेड में यह साफ था कि धुरंधर के सामने टिकना मुश्किल था। वहीं राम गोपाल वर्मा ने टाक्सिक और धुरंधर के बीच टकराव को लेकर कहा था कि धुरंधर दर्शकों की बुद्धिमत्ता का सम्मान करती है, जबकि टाक्सिक यह मानकर चलता है कि दर्शक बुद्धिहीन हैं।  

    बदली डकैत की रिलीज डेट

    इसी तरह अदिवी शेष अभिनीत फिल्म डकैत: एक प्रेम कथा को भी 19 मार्च से हटाकर 10 अप्रैल किया गया। अदिवी ने खुद कहा, ‘हमें बेहतर शोकेसिंग चाहिए थी, इसलिए हमने तारीख बदली।‘ यानी ज्‍यादा स्‍क्रीन चाहिए थे। उन्होंने धुरंधर को ‘आईपीएल’ सरीखा बताते हुए साफ संकेत दिया कि यह फिल्म लंबे समय तक थिएटर में टिकेगी। उन्‍होंने कहा कि जिन्‍हें धुरंधर के टिकट नहीं मिलेंगे वो हमारी फिल्‍म देखेंगे।

    खबरें और भी

    Dacoit (3)

    यह असर सिर्फ भारतीय फिल्मों तक सीमित नहीं रहा। रायन गोसलिंग की हालीवुड फिल्म प्रोजेक्ट हेल मैरी की भारत में रिलीज भी 20 मार्च से बढ़ाकर 26 मार्च कर दी गई सिर्फ इसलिए कि धुरंधर से सीधा टकराव न हो। धुरंधर की लगातार बाक्‍स आफिस पर बनी पकड़ को देखते हुए अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला की रिलीज भी एक हफ्ते आगे बढ़ाई गई है। 10 अप्रैल को रिलीज होने वाली प्रियदर्शन निर्देशित भूत बंगला अब 17 अप्रैल को रिलीज होगी। साफ है मेकर्स जोखिम लेने के मूड में नहीं हैं।

    ‘धुरंधर इफेक्ट’: कंटेंट और रणनीति दोनों बदले

    धुरंधर ने यह भी साबित किया कि लंबी अवधि की फिल्में आज भी चल सकती हैं। करीब साढ़े तीन घंटे लंबी इस फिल्म ने उस मिथक को तोड़ दिया कि ‘रील युग’ में दर्शकों के पास धैर्य नहीं है। फिल्म में न तो जबरन डाला गया आइटम नंबर था और न ही अंतरंग दृश्य फिर भी यह ब्लाकबस्टर बनी। इसने इंडस्ट्री को साफ संदेश दिया कि कंटेंट ही असली हीरो है। फिल्म के प्री-पेड प्रीव्यू से 43 करोड़ रुपये की कमाई ने भी ट्रेड को चौंका दिया। नतीजा यह हुआ कि पहले दो हफ्तों तक इसके सामने कोई बड़ी फिल्म नहीं आई और इसे लगभग सोलो रन मिल गया।

    वायरल क्लिप्स: बदली हुई नैरेटिव की कहानी

    धुरंधर की सफलता के साथ ही सोशल मीडिया पर पुराने वीडियो और इंटरव्यू क्लिप्स तेजी से वायरल होने लगे। ये क्लिप्स सिर्फ मनोरंजन नहीं थे, बल्कि इंडस्ट्री के बदलते रवैये को भी उजागर कर रहे थे। एक वायरल क्लिप में कहा गया कि फिल्‍म काबिल के प्रमोशन के दौरान करण जौहर ने कथित तौर पर रितिक रोशन से कहा था कि यामी गौतम को उनके शो पर न लाया जाए क्योंकि वह बड़ी स्टार नहीं हैं।

    Yami (13)

    इसी तरह फिल्म उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक के प्रमोशन का एक वीडियो भी वायरल हुआ, जिसमें रियलिटी शो के जज करण जौहर, मलाइका अरोड़ा और किरण खेर ने यामी गौतम को नजरअंदाज किया। इसे लेकर इंडस्ट्री के रवैये पर सवाल उठने लगे।

    स्टार्स और मेकर्स के फैसलों पर असर

    धुरंधर का असर स्टार्स के फैसलों पर भी पड़ा। रणवीर सिंह ने फरहान अख्तर की फिल्म डान 3 करने से इन्‍कार कर दिया। वे बैक टू बैक गैंगस्टर फिल्मों से दूरी बनाना चाहते थे। इसे लेकर निर्माता फरहान अख्‍तर के साथ उनकी तनातनी की खबरें आई। कहा गया कि निर्माताओं को इससे करीब 40 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। वहीं, राम गोपाल वर्मा ने कथित तौर पर सरकार 4 को रद कर दिया और अपने नए प्रोजेक्ट सिंडिकेट पर ध्यान केंद्रित करने का फैसला लिया।

    Don

    उनका मानना है कि धुरंधर के प्रभाव के बाद पारंपरिक गैंगस्टर फिल्में पुरानी और अप्रासंगिक लगने लगी हैं, जिसके चलते उन्होंने अपने नए प्रोजेक्ट की ओर रुख किया। बहरहाल, धुरंधर: द रिवेंज ने यह साबित कर दिया कि कोई फिल्म सिर्फ हिट भर नहीं होती, बल्कि वह पूरी इंडस्ट्री की दिशा और सोच को बदलने की क्षमता रखती है।

    इस फिल्म ने न केवल रिलीज डेट्स की रणनीति को प्रभावित किया, बल्कि कंटेंट को लेकर बनी पारंपरिक धारणाओं को भी चुनौती दी। साथ ही, इंटरनेट मीडिया पर पुराने नैरेटिव्स को दोबारा जीवित कर दिया, जिससे इंडस्ट्री के भीतर के रवैये और समीकरण फिर से चर्चा में आ गए।

    यह भी पढ़ें- जिसे समझा घमंडी, वही निकली फिल्म की जान; आदित्य धर की 'शेरनी' जिसने Dhurandhar 2 को कराया ब्लॉकबस्टर!