Dhurandhar 2 Worldwide Collection: 62 करोड़ और खेल खत्म... गुरुवार को 'धुरंधर' ने भरी उड़ान, यह सपना होगा पूरा?
धुरंधर: द रिवेंज के बुधवार के कलेक्शन में भले ही थोड़ी उथल-पुथल हुई हो, लेकिन अभी भी फिल्म ने हार नहीं मानी है। 22वें दिन मूवी का कलेक्शन वर्ल्डवाइड बॉ ...और पढ़ें

धुरंधर 2 वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे -22/ फोटो- Instagram

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' इस वक्त बॉक्स ऑफिस पर अकेले ही राज कर रही है। इंडिया में धांसू बिजनेस करने वाली यह फिल्म दुनियाभर में चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म तो पहले ही बन चुकी है और अब यह तीसरे नंबर पर अपना कब्जा जमाने के लिए बेचैन है।
22वें दिन की कमाई के बाद आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म के निशाने पर साउथ की एक और बड़ी फिल्म है। अब किस मूवी का रिकॉर्ड तोड़ने के पीछे पड़ा है 'धुरंधर'? आइए नीचे विस्तार से पढ़ते हैं:
22वें दिन 'धुरंधर 2' की कुल इतनी हुई कमाई
'धुरंधर: द रिवेंज' (Dhurandhar: The Revenge) की रफ्तार भले ही 21वें दिन थोड़ी धीमी हुई हो, लेकिन अभी भी यह फिल्म कई बड़ी मूवीज के लिए खतरा बनी हुई है। 21वें दिन कुल 1,653.67 करोड़ रुपये का बिजनेस करने वाली इस मूवी के 22वें दिन का कलेक्शन भी सामने आ चुका है। सुबह तक फिल्म का कलेक्शन जहां 1,665.23 करोड़ तक था, तो वहीं अब जियो स्टूडियो ने फिल्म के अपडेटेड आंकड़े अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किए हैं, जो काफी अच्छे हैं।
- गुरुवार का कलेक्शन (Day 22): सिंगल डे पर फिल्म ने 27 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की है।
- टोटल वर्ल्डवाइड कलेक्शन: 22 दिनों में इस फिल्म की कुल वर्ल्डवाइड कमाई 1,680 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है।
- ओवरसीज कलेक्शन: विदेशी मार्किट में मूवी ने अभी तक टोटल 404 करोड़ रुपये का तगड़ा बिजनेस किया है।
यह भी पढ़ें- 'जली तो है...', Dhurandhar के दर्शकों को नाजी बताने वाले रील पर Vishal Bhardwaj का रिएक्शन, अब हो रहें ट्रोल
खबरें और भी
62 करोड़ कमाकर 'पुष्पा 2' से छीनेगी सिंहासन?
रणवीर सिंह और सारा अर्जुन स्टारर 'धुरंधर 2' अभी कमाई के मामले में तीन बड़ी भारतीय फिल्मों से पीछे है। हालांकि, अल्लू अर्जुन की ब्लॉकबस्टर 'पुष्पा 2' (Pushpa 2) का वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड तोड़ने के लिए इसे महज अब अपडेटेड कमाई के बाद 62 करोड़ रुपये की और दरकार है, जो इस फिल्म के लिए बिल्कुल मुमकिन लग रहा है। बता दें कि 'पुष्पा 2' ने वर्ल्डवाइड कुल 1,742.10 करोड़ रुपये का लाइफटाइम कलेक्शन किया था।

'धुरंधर 2' के पास 17 अप्रैल तक बॉक्स ऑफिस का खुला मैदान है, क्योंकि 'भूत बंगला' (Bhooth Bangla) से पहले फिलहाल कोई भी ऐसी बड़ी फिल्म रिलीज नहीं हो रही है, जो आदित्य धर की इस स्पाई-थ्रिलर को टक्कर दे सके। ऐसे में अपकमिंग वीकेंड पर फिल्म की वर्ल्डवाइड कमाई में फिर से बड़ा उछाल आने के पूरे चांसेस हैं।
यह भी पढ़ें- बॉक्स ऑफिस पर गरजा 'हमजा अली मजारी', जब Dhurandhar 2 के चलते 4 फिल्मों ने बदली अपनी रिलीज डेट
नोट: यह खबर नए आंकड़ो के हिसाब से अपडेट की गई है।