Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Dhurandhar 2 Box Office Collection: 21वें दिन भी धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, डबल डिजिट में हुई कमाई

    Updated: Thu, 09 Apr 2026 09:58 PM (IST)

    आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर 2' (Dhurandhar 2) ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करते हुए कमाई का नया रिकॉर्ड तैयार किया है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तीन स ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर 2' (Dhurandhar 2) ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़कर इतिहास रच दिया है। रणवीर सिंह स्टारर फिल्म अपने तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर चुकी है और बॉक्स ऑफिस पर इसकी रफ्तार अब धीमी पड़ती नजर आ रही है। इस स्पाई ड्रामा फिल्म ने भारत के साथ-साथ नार्थ अमेरिका में भी अपनी कमाई का परचम लहराते हुए टॉप 10 फिल्मों में अपने लिए जगह फिक्स कर ली है।

    'धुरंधर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर पहले हफ्ते में शानदार 674.17 करोड़ रुपये की कमाई की। दूसरे सप्ताह में कमाई घटकर 263.65 करोड़ रुपये रह गई। अब तीसरे सप्ताह में फिल्म ने 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है।

    यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 में तीन सुपरहिट गाने देकर छाईं मेघालय की 'रेबल क्वीन', दुनियाभर में धाक जमा रहे हैं रीजनल रैपर्स

    कितना रहा फिल्म का कलेक्शन?

    ट्रेड ट्रैकर Sacnilk के अनुसार, धुरंधर 2 ने अपने तीसरे मंगलवार को 10.10 करोड़ रुपये कमाए। वहीं 21वें दिन बुधवार को इसका कलेक्शन 7.90 करोड़ रुपये रहा। इसके साथ ही रणवीर सिंह अभिनीत इस फिल्म का भारत में नेट कलेक्शन 1041.27 करोड़ रुपये हो गया है।

    Dhurandhar (30)

    वहीं विदेशों में भी फिल्म लगातार शानदार कमाई कर रही है। 20वें दिन फिल्म ने 4 करोड़ रुपये का इजाफा किया, जिससे इसका कुल विदेशी कलेक्शन 404 करोड़ रुपये हो गया। फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन अब 1,641.21 करोड़ रुपये हो गया है।

    खबरें और भी

    कौन-कौन से कलाकार आए नजर

    धुरंधर 2 का निर्देशन आदित्य धर ने किया है। फिल्म में रणवीर सिंह, आर. माधवन, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन, राकेश बेदी, गौरव गेरा, दानिश पंडोर और मानव गोहिल जैसे कलाकार शामिल हैं। एक्शन स्पाई-थ्रिलर का निर्माण लोकेश धर और ज्योति देशपांडे ने किया है।

    यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 देखकर हैरान रह गए Sandeep Reddy Vanga, बोले- 'मुट्ठी भर लाल मिर्च नहीं पूरा खेत जलाना...'