Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Dhurandhar 2 में तीन सुपरहिट गाने देकर छाईं मेघालय की 'रेबल क्वीन', दुनियाभर में धाक जमा रहे हैं रीजनल रैपर्स

    Updated: Thu, 09 Apr 2026 07:18 PM (GMT+05:30)

    रणवीर सिंह की धुरंधर और धुरंधर 2 (Dhurandhar 2) में कई अंडरेटेड रैपर्स और सिंगर्स को लाइमलाइट मिली जो अपने राज्य में आवाज का जादू चला रहे हैं। ...और पढ़ें

    धुरंधर 2 में रीजनल रैपर्स का जलवा। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    धुरंधर 2 में रीजनल रैपर्स का जलवा। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। आदित्य धर निर्देशित धुरंधर (Dhurandhar) में कहानी, किरदार और एक्शन सीक्वेंस के अलावा एक और चीज खास थी और वह था फिल्म का म्यूजिक। फिल्म में पुराने गानों को नए तड़के के साथ प्रेजेंट किया गया था। इस फिल्म में बड़े सिंगर्स ही नहीं, बल्कि स्टेट लेवल पर मशहूर आर्टिस्ट ने भी काम किया था, खासकर रैपर्स ने।

    नॉर्थ ईस्ट की सिंगर और रैपर डायाफी लामारे उर्फ रेबल (Reble) ने तो तीन हिट गानों को आवाज दी और उनकी किस्मत चमक गई। धुरंधर और धुरंधर 2 में उनके रैप सॉन्ग को काफी सराहा गया। फिल्म में उन्होंने 'रन डाउन द सिटी- मोनिका', 'आरी आरी' और 'नाल नचना' गानों को आवाज दी।

    Dhurandhar Singer

    सिर्फ रेबल ही नहीं, इस वक्त म्यूजिक इंडस्ट्री में रीजनल रैपर्स का जलवा है। अपने स्टेट और लैंग्वेज को रीप्रेजेंट करते हुए यह रैपर्स और सिंगर्स दुनियाभर में सफलता हासिल कर रहे हैं। रेबल के अलावा कई ऐसे रीजनल रैपर्स-सिंगर्स हैं जिन्होंने विदेशों में भी अपनी पहचान बनाई।

    के-ड्रामा में छाए हनुमानकाइंड

    हनुमानकाइंड के नाम से मशहूर सूरज चेरुकट कभी कॉर्पोरेट में नौकरी करते थे, लेकिन उन्होंने म्यूजिक इंडस्ट्री में अपना करियर बनाया और दुनियाभर में छा गए। शायद ही आपको मालूम हो कि केरल के रहने वाले हनुमानकाइंड ट्रैक सुपरहिट कोरियन वेब सीरीज स्क्विड गेम्स (Squid Game) में भी लिया गया था। वह बिलबोर्ड हॉट 100 की लिस्ट में 23वें पायदान पर भी जलवा बिखेर चुके हैं। खास बात यह है कि उन्होंने भी धुरंधर 2 का टाइटल ट्रैक गाया है।

    खबरें और भी

    फेमस सॉन्ग्स;

    • नम्मा स्टोरीज
    • बिग डॉग्स
    • द लास्ट डांस
    • धुरंधर टाइटल ट्रैक
    • मादेवा
    • दैट्स अ फैक्ट

    यह भी पढ़ें- जिसे समझा घमंडी, वही निकली फिल्म की जान; आदित्य धर की 'शेरनी' जिसने Dhurandhar 2 को कराया ब्लॉकबस्टर!

     

     
     
     
    View this post on Instagram

    A post shared by hanumankind (@hanumankind)

    डांसर से रैपर बने पाल डब्बा

    चेन्नई में जन्मे अनीश उर्फ पाल डब्बा ने रीजनल रैप्स को दुनिया के कोने-कोने तक पहुंचाया है। पाल डब्बा का तमिल में मतलब 'दूध पाउडर का डिब्बा' होता है। उनका इस नाम को रखने के पीछे का कारण उनका तमिल संस्कृति को बढ़ावा देना है। रैपर की आवाज के दीवानों की कमी नहीं है।

    फेमस सॉन्ग्स;

    • गलाटा
    • ऊरम ब्लड
    • हिज नेम इज जॉन
    • ओसीबी
    • ओ मारा
    • काथु मेला
    • 170CM

    Paal Dabba

    हरियाणवी रैप से बटोर रहे सुर्खियां

    हिसार के न्योली कला गांव के रहने वाले 28 साल के परवीन ढांडा उर्फ ढांडा न्योलीवाला हरियाणवी रैप से दुनियाभर में सुर्खियां बटोर रहे हैं। वह कभी नेशनल जैवलियन थ्रोअर थे, लेकिन उन्होंने स्पोर्ट्स की दुनिया से किनारा करके म्यूजिक में अपना करियर बनाया।

    फेमस सॉन्ग्स;

    • अप टू यू
    • इगो किलर
    • ब्लॉक
    • मिया कारा
    • नो मेर्सी
    • डेथ रॉ
    • हा हा हा
    • रन दिस टाउन
    • DNW Vol. 1

    Dhanda Neuliwala

    सिविल इंजीनियर ग्रेजुएट से रैपर बनीं रेबल

    मेघालय में जन्मीं 24 साल की रेबल 10 साल की उम्र से म्यूजिक की दुनिया में एक्टिव हैं। उन्होंने 'टेरर', 'सेट इट ऑफ' और 'न्यू राइट' जैसे गानों में जान भरी है। वह अपने गानों के जरिए नॉर्थ ईस्ट के लोगों को रीप्रेजेंट किया है। उन्होंने सिविल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन किया है।

    यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 on OTT: बॉक्स ऑफिस पर तबाही मचाने के बाद धुरंधर 2 का ओटीटी पर होगा धमाका, कब और कहां होगी रिलीज?