Dhurandhar से नेशनल सेंसेशन बनी 'रेबल' स्टार, 10 की उम्र में लिखा था पहला रैप...कौन हैं Dhaiffi Lamare?
रणवीर सिंह की धुरंधर की कहानी के साथ इसके गानों को भी काफी पसंद किया गया है। फिल्म में इमोशनल ...और पढ़ें

कौन हैं धुरंधर का रैप गले वालीं 'रेबेल' स्टार/ फोटो- Instagram

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। इस वक्त हर किसी की जुबान पर एक ही नाम है 'धुरंधर'। आदित्य धर की इस फिल्म की कहानी हो या इसके गाने, हर कोई 'धुरंधर' की धुन पर झूम रहा है। फिल्म के गाने 'FA9LA' (फासला) के बहरीनी बोल भले ही आसानी से समझ न आएं, लेकिन इसका संगीत इतना दमदार है कि पैर खुद-ब-खुद थिरकने लगते हैं। इसी तरह, 'शरारत' गाना भी दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है।
फिल्म का एक और चर्चित गाना है 'मूव/ ये इश्क-इश्क', जो रणवीर सिंह की धमाकेदार एंट्री पर बजता है। यह एक कालजयी कव्वाली है, जिसे म्यूजिक कंपोजर सचदेव ने मॉर्डन संगीत के साथ इस तरह मिलाया है कि सुनने वाले दंग रह गए। सोनू निगम की आवाज में सजे इस गाने में एक जबरदस्त रैप भी है, जिसे दाइफी लामारे (Dhaiffi Lamare) ने किया है। पहाड़ों की वादियों से निकलकर 'नेशनल सेंसेशन' बनने वाली यह 'रेबल' स्टार कौन है? आइए, विस्तार से जानते हैं।
रैप की दुनिया में महिलाओं का रास्ता किया क्लियर
एमिनम, आंद्रे और जे कोल जैसे रैपर्स के संगीत से प्रभावित दाइफी लामारे मेघालय के वेस्ट जयंतिया हिल्स की रहने वाली हैं। जब वह महज 5 साल की थीं, तभी से उन्हें संगीत से बहुत लगाव हो गया था और मात्र 10 साल की उम्र में उन्होंने गानों के बोल और रैप लिखना शुरू कर दिया था। धीरे-धीरे उन्होंने अपनी इस कला को निखारा। 22 वर्षीय दाइफी ने साल 2018 में 'दाया' नाम से अपना करियर शुरू किया और 'सिम्फोनिक मूवमेंट' के साथ काम किया। हालांकि, साल 2019 में उन्होंने अपना स्टेज नाम बदलकर 'रेबल' (Rebel) कर लिया।
यह भी पढ़ें- The Raja Saab की दस्तक से हिल गया Dhurandar का तख्त, शुक्रवार को हुई अब तक की सबसे ज्यादा शॉकिंग कमाई
'रेबल' नाम के साथ ही उन्होंने अपना पहला सिंगल 'बैड' रिलीज किया। इसके बाद मेघालय की इस 'रेबल क्वीन' ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। वह 'टेरर', 'सेट इट ऑफ' और 'न्यू राइट' जैसे दमदार संगीत वाले गाने दर्शकों के लिए लेकर आईं। दाइफी ने अब तक जितने भी सिंगल रिलीज किए हैं, उनमें उन्होंने सच्चाई बयां करने वाली कहानियां पिरोई हैं। उनके बिल्कुल अलग अंदाज को लोगों ने काफी सराहा है।
नॉर्थ-ईस्ट के लोगों के लिए म्यूजिक के जरिए आवाज की बुलंद
रेबल केवल मंच पर परफॉर्म ही नहीं करतीं, बल्कि उनका मोटिव इस प्लेटफॉर्म के जरिए नॉर्थ ईस्ट इंडियन्स की आवाज को बुलंद करना भी है। पहचान और संस्कृति के प्रति उनका डेडिकेशन उनके म्यूजिक और रैप में क्लियर सुनाई देता है, जिसका अंदाजा आप फिल्म 'धुरंधर' के गानों से भी लगा सकते हैं, जो आपमें एक अलग जुनून और जोश भर देते हैं।
'धुरंधर' के इन गानों में बिखेरा रैप का जादू
दाइफी लामारे ने 'धुरंधर' में न केवल सोनू निगम के साथ वाले गाने 'ये इश्क-इश्क' में रैप किया है, बल्कि उन्होंने 'रन डाउन द सिटी-मोनिका' और 'नाल नचना',जो सारा अर्जुन पर क्लब में फिल्माया गया है, जैसे गानों में भी अपना योगदान दिया है। 'धुरंधर' से पहले दाइफी ने मलयालम फिल्म 'लोका चैप्टर 1' में भी काम किया था। आपको बता दें कि साल 2025 में दाइफी लामारे को फेमिना फैब लिस्ट में शामिल किया गया था, जो इंडिया की सबसे प्रभावशाली महिलाओं को सम्मानित करती है।
