Dhurandhar की सफलता पर आदित्य धर को मिली मेंटर से शाबाशी, भावुक हुए डायरेक्टर बोले- 'जब मैं कुछ नहीं था तब...'
धुरंधर की सक्सेस के लिए अक्षय खन्ना से लेकर रणवीर सिंह सभी को सराहना मिल रही है। हाल ही में कैप्टन ऑफ द शिप आदित्य धर को उनको फिल्ममेकिंग की दुनिया मे ...और पढ़ें

आदित्य धर को धुरंधर की सक्सेस के लिए मेंटर से तारीफ/ फोटो- Instagram

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। धुरंधर को सिनेमाघरों में आए एक महीने से ज्यादा का समय बीत चुका है, लेकिन फैंस के सिर से इस फिल्म सुरूर नहीं उतर रहा है। 1200 करोड़ की फिल्म बनाने के लिए भले ही रणवीर सिंह-अक्षय खन्ना सहित सभी सितारों को तारीफें मिल रही है, लेकिन कैप्टन ऑफ द शिप आदित्य धर हैं, जिन्होंने इस मूवी का निर्देशन किया है।
हाल ही में 'धुरंधर' की सफलता का कोई क्रेडिट न लेने वाले निर्देशक आदित्य धर को फिल्ममेकिंग की दुनिया में मार्गदर्शन करने वाले उनके मेंटर ने 'धुरंधर' की सक्सेस के लिए बधाई दी और उनके साथ एक बहुत ही प्यारी थ्रो-बैक फोटो शेयर की। इस फोटो को देखकर आदित्य धर काफी भावुक हो गए और सोशल मीडिया पर इमोशनल पोस्ट लिखकर जवाब दिया।
आदित्य धर को मेंटर से मिली 'धुरंधर' के लिए मिली तारीफ
आदित्य धर को फिल्ममेकिंग की दुनिया में गाइड करने वाले निर्देशक प्रियदर्शन ने अपने शिष्य को 'धुरंधर' की सफलता पर बधाई देते हुए उनके लिए एक प्यारा सा पोस्ट शेयर किया है। 'भूत बंगला' के डायरेक्टर ने आदित्य धर की तारीफ करते हुए लिखा, "अपने शिष्य को इतनी बड़ी सफलता हासिल करते हुए देखना सबसे बड़ी खुशी है। धुरंधर के लिए बहुत-बहुत बधाई हो और धुरंधर 2 के लिए बहुत सारी शुभकामनाएं।" उन्होंने तेज के सेट से आदित्य धर के साथ इंस्टाग्राम पर एक फोटो भी शेयर की, जिसमें प्रियदर्शन उन्हें सीन समझा रहे हैं।
यह भी पढ़ें- 150 साल पहले बना था Dhurandhar में दिखा 'रहमान डकैत' का बंगला, अमृतसर से है इसका कनेक्शन
मेंटर से तारीफ पाकर आदित्य धर का भर आया दिल
प्रियदर्शन से मिली इस तारीफ को पाकर आदित्य धर काफी इमोशनल हो गए। धुरंधर डायरेक्टर ने जवाब देते हुए लिखा, "मेरे प्यारे प्रियन सर, ये मेरे लिए बहुत मायने रखता है, जिसे मैं शब्दों में एक्सप्रेस नहीं कर सकता हूं। जब मैं कुछ नहीं था, तब आपने मुझ पर यकीन किया। उस वक्त मेरे पास बस दृढ़ विश्वास और कुछ लिखे पन्ने थे। आपने मुझे हमेशा सबकी तरह ही ट्रीट किया और मुझे वह दिया, जो किसी काम से बहुत ज्यादा है- ईमानदारी, प्यार और भरोसा।"
खबरें और भी
आदित्य धर ने आगे कहा, "वह इंडस्ट्री जिसमें ये बताया जाता है कि क्या नहीं करना चाहिए, आपने मुझे सिखाया कि क्या करना है, सिर्फ एक फिल्ममेकर के तौर पर नहीं, बल्कि एक अच्छे इंसान की तरह।"आपको बता दें कि प्रियदर्शन की फिल्म 'आक्रोश' और 'तेज' में आदित्य धर ने बतौर डायलॉग राइटर काम किया। उन्होंने साल 2019 में फिल्म 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' से डायरेक्टर के तौर पर अपनी शुरुआत की थी।