150 साल पहले बना था Dhurandhar में दिखा 'रहमान डकैत' का बंगला, अमृतसर से है इसका कनेक्शन
'धुरंधर' में अक्षय खन्ना को उनके 'रहमान डकैत' के किरदार के लिए दर्शकों का बहुत प्यार मिला। आदित्य धर ने ...और पढ़ें

पाकिस्तान नहीं, इंडिया में है रहमान डकैत की ये शानदार हवेली/ फोटो- Instagram

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। आदित्य धर की 5 दिसंबर को रिलीज हुई फिल्म 'धुरंधर' का खौफ बॉक्स ऑफिस पर 35 दिन बाद भी बरकरार है। इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड अभी तक 1264.99 करोड़ का ग्लोबली और 840 करोड़ का इंडिया में नेट कलेक्शन कर लिया है। रणवीर सिंह के 'हमजा अली मजारी' के किरदार के अलावा अगर किसी कैरेक्टर को 'धुरंधर' के लिए सबसे ज्यादा प्यार मिला है, तो वह 'रहमान डकैत' है, जो फिल्म में अक्षय खन्ना ने निभाया है।
फिल्म की कहानी में पाकिस्तान दिखाया गया है। धुरंधर के पहले पार्ट का मेन फोकस लियारी के गैंगस्टर रहमान डकैत पर रखा गया है। जिसमें रहमान डकैत का घर भी दिखाया गया है। क्या आप जानते हैं कि रहमान डकैत का फिल्म 'धुरंधर' में दिखाया गया घर, करांची के लियारी में नहीं, बल्कि इंडिया में ही है। कहां है ये खूबसूरत मेंशन और एक दिन का 'धुरंधर' के मेकर्स देते थे कितना पैसा, नीचे विस्तार से पढ़ें स्टोरी:
भारत के इस शहर में बनाया गया 'रहमान डकैत' का घर
'धुरंधर' की शूटिंग भारत के अलग-अलग हिस्सों में की गई है। रहमान डकैत का 'लियारी' में मौजूद जो घर दिखाया गया है, वह अमृतसर में एक बहुत बड़ी कोठी है। 6 जनवरी को सिनेमाप्रेमी जतिन मिथरानी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने पंजाब में मौजूद अमृतसर की 'लाल कोठी' दिखाई, जहां रहमान डकैत की हवेली शूटिंग की गई है। इस वीडियो को शेयर करते हुए जतिन ने कैप्शन में लिखा, "लगता है लियारी इतना दूर नहीं है।"
यह भी पढ़ें- Worldwide नहीं थम रहा Dhurandhar का कहर! नॉन-वीकेंड पर भी विदेशी बाजार में खूब नोट छाप रही है फिल्म
View this post on Instagram
'धुरंधर' से पहले की गई इन फिल्मों की शूटिंग
अमृतसर की 'लाल कोठी' के केयरटेकर दीपक यादव ने एक इंटरव्यू में कहा, "यहां पर कई फिल्मों की शूटिंग हुई है, जिसमें ऋषि कपूर और रेखा की फिल्म 'सदियां' भी शामिल है। बीते साल संजय दत्त-अक्षय खन्ना और रणवीर सिंह यहां शूटिंग के लिए आए थे। सनी देओल भी बेटे करण देओल संग यहां आ चुके हैं। ये बिल्डिंग किसी एक शख्स की नहीं है, बल्कि इसे एक ट्रस्ट ने खरीदा है।"
धुरंधर के मेकर्स ने एक दिन में खर्च किए इतने पैसे
भारत के पंजाब में मौजूद 'लाल कोठी' को रहमान डकैत के लियारी घर में तब्दील करने के लिए मेकर्स ने पैसा लुटाने में जरा भी कंजूसी नहीं की। दीपक यादव ने बताया कि इस ऐतिहासिक इमारत को जब शूटिंग के लिए पर दिया जाता है, तो इसका हर दिन का रेंट 50 हजार होता है।
2 अप्रैल 2023 को पीटर बेंस जो पेशे से एक इतिहासकार और लेखक हैं, उन्होंने लाल कोठी की डिटेल्स शेयर करते हुए बताया था कि इसे 19वीं शताब्दी में कथित तौर पर 1876 में एक इंडस्ट्रियलिस्ट ने बनाया था।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।