Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'यह जबरदस्त झटका है...', Dhurandhar के लिए विवेक ओबेरॉय ने लिखा लंबा-चौड़ा नोट; तारीफों के बांधे पुल

    Updated: Thu, 08 Jan 2026 05:41 PM (IST)

    अभिनेता विवेक अग्निहोत्री ने आदित्य धर निर्देशित धुरंधर मूवी (Dhurandhar Movie) की तारीफ की। एक महीने में ही ब्लॉकबस्टर हुई फिल्म के लिए अभिनेता ने सो ...और पढ़ें

    धुरंधर की तारीफ में क्या बोले विवेक ओबेरॉय। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    धुरंधर की तारीफ में क्या बोले विवेक ओबेरॉय। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. विवेक ओबेरॉय ने की धुरंधर मूवी की तारीफ

    2. धुरंधर की कहानी ने छुआ विवेक का दिल

    3. धुरंधर की हुई एनिमल मूवी से तुलना

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। धुरंधर जब से रिलीज हुई है, तब से आम जनता से लेकर बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री तक के सितारे फिल्म की जमकर तारीफ कर रहे हैं। संदीप रेड्डी वांगा से लेकर विवेक अग्निहोत्री तक ने धुरंधर और फिल्म की स्टार कास्ट की परफॉर्मेंस की सराहना की। अब इस लिस्ट में बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय (Vivek Oberoi) भी शामिल हो गए हैं।

    विवेक ओबेरॉय ने करीब एक महीने के बाद आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म धुरंधर देखी और देखते ही उन्होंने फिल्म की तारीफ करते हुए एक लंबा-चौड़ा नोट लिख डाला। उन्होंने न केवल फिल्म की तारीफ की, बल्कि वह आदित्य धर के निर्देशन से भी काफी खुश हैं।

    एक महीने बाद विवेक ने देखी धुरंधर

    विवेक ओबेरॉय ने एक्स हैंडल पर लिखा, "आखिरकार GCC में मिस करने के बाद धुरंधर देख ली और मैं हैरान रह गया। यह सिर्फ सिनेमा से कहीं ज्यादा है। यह एक अंधेरे कमरे में स्विच ऑन करने जैसा जबरदस्त झटका है। अगर आप कभी किसी शहीद के घर की भारी, हवाहीन शांति में खड़े हुए है, जहां दीवारें यादों से भरी हैं, लेकिन कुर्सियां हमेशा खाली रहती हैं। अगर आपने उन गलियारों में इतिहास की ठंडी सांस महसूस की है जहां गुमनाम लोगों ने हमारे 'शांतिपूर्ण' आज के लिए अपना 'कल' कुर्बान कर दिया।"

    धुरंधर को देख भावुक हुए विवेक

    विवेक ओबेरॉय ने आगे लिखा, "अगर आपने किसी ऐसे बच्चे की आंखों में देखा है जो अपने पिता को सिर्फ एक फ्रेम वाली तस्वीर के शीशे से जानता है तो आप इस फिल्म की धड़कन को पहचान जाएंगे। गुस्सा उन लोगों के लिए एक लग्जरी है जिन्हें कभी सच्चाई का सामना नहीं करना पड़ा। हम बाकी लोगों के लिए यह बस सच है।"

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- 10 घंटे सोना और ब्रेकफास्ट छोड़ना..., Dhurandhar एक्टर Akshaye Khanna का ये फिटनेस मंत्र जान उड़ जाएंगे होश!

     

    धुरंधर की हुई एनिमल से तुलना

    विवेक ओबेरॉय ने फिल्म के साथ-साथ निर्देशक आदित्य धर की तारीफ की और उनकी फिल्म की तुलना एनिमल से की। उन्होंने कहा कि इस फिल्म ने वैसे ही सीमाएं तोड़ी हैं, जैसी 2023 की एनिमल मूवी ने किया था। उन्होंने फिल्म में रणवीर सिंह, आर माधवन, अर्जुन रामपाल और अक्षय खन्ना की परफॉर्मेंस की भी तारीफ की।

    यह भी पढ़ें- झुकना पड़ गया! Dhurandhar के आगे पुष्पा 2 ने भी जोड़ लिए हाथ, 33 दिनों में स्पाई थ्रिलर ने खेल किया खलास