Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Worldwide नहीं थम रहा Dhurandhar का कहर! नॉन-वीकेंड पर भी विदेशी बाजार में खूब नोट छाप रही है फिल्म

    Updated: Fri, 09 Jan 2026 01:23 PM (IST)

    Dhurandhar Worldwide Collection: आदित्य धर निर्देशित फिल्म धुरंधर इस वक्त बड़े पर्दे पर खूब धमाल मचा रही है। एक महीने के बाद कमाई करोड़ों में हो रही ह ...और पढ़ें

    धुरंधर का वर्ल्डवाइड कलेक्शन। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    धुरंधर का वर्ल्डवाइड कलेक्शन। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना और संजय दत्त जैसे कलाकारों से सजी धुरंधर (Dhurandhar) कमाई के मामले में बेतहाशा नोट छाप रही है। पार्ट 2 की रिलीज से पहले ही इस स्पाई थ्रिलर ने इतिहास रच दिया है। क्रिसमस और न्यू ईयर वीकेंड के बीतने के बाद भी वीकडेज में भी कमाई करोड़ों में हो रही है।

    धुरंधर 5 दिसंबर को रिलीज हुई थी। आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म ने दर्शकों को ऐसा दीवाना बनाया कि सिनेमाघर खचाखच भर गए और यह क्रेज सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि विदेशी सिनेमाघरों में भी देखने को मिल रहा है।

    विदेशी बाजार में छा गई धुरंधर

    भले ही धुरंधर को खाड़ी देशों में बैन कर दिया गया हो, लेकिन फिर भी फिल्म की कमाई ओवरसीज में गदर मचा रही है। फिल्म की कमाई सिर्फ वीकेंड में ही धुआंधार नहीं है, बल्कि नॉन-वीकेंड में भी कमाई करोड़ों में हो रही है। यह दुनियाभर में दंगल और पुष्पा 2 को पछाड़ने के लिए धीरे-धीरे कदम आगे बढ़ा रही है। 35 दिन में फिल्म ने धांसू कलेक्शन कर लिया है।

    धुरंधर ने दुनियाभर में कमाए इतने पैसे

    धुरंधर ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर सभी फिल्मों को पछाड़ सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। इसने पुष्पा 2 का इंडियन कलेक्शन तो बीट कर दिया है, लेकिन अभी भी अल्लू अर्जुन की फिल्म का वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई है। बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक, 35 दिनों में रणवीर सिंह की धुरंधर ने दुनियाभर में 1264.99 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है। पुष्पा 2 (करीब 1800 करोड़ से ज्यादा) और दंगल (करीब 1900 करोड़ से ज्यादा) का रिकॉर्ड तोड़ने में अभी धुरंधर को काफी मेहनत करनी पड़ेगी।

    खबरें और भी

    • इंडियन नेट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन- 840.85 करोड़
    • इंडियन ग्रॉस बॉक्स ऑफिस कलेक्शन- 992.74 करोड़
    • ओवरसीज ग्रॉस कलेक्शन- 272.25 करोड़
    • वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन- 1264.99 करोड़

    यह भी पढ़ें- मिडिल ईस्ट देशों में धुरंधर पर लगे बैन को हटाने की अपील, IMPPA ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी

    Ranveer Singh

    भारत में धुरंधर का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

    यह तो रहा दुनियाभर का डाटा। अब जानते हैं कि पिछले कुछ समय से धुरंधर सिंगल डिजट में कैसी कमाई कर रही है। फिल्म पिछले चार दिनों से सिंगल डिजिट में कमाई कर रही है। बीते रविवार को बस फिल्म ने 13 करोड़ कमाया था और उसके बाद कलेक्शन 4 और 5 करोड़ के बीच ही रहा। बीते दिन यानी 35वें दिन भी फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 4.70 करोड़ रुपये कमाए थे। 

    यह भी पढ़ें- खाड़ी देशों में फिल्म ‘धुरंधर’ पर बैन को लेकर IMPPA का विरोध, अध्यक्ष अभय सिन्हा ने प्रधानमंत्री मोदी से हस्तक्षेप की मांग