'जली तो है...', Dhurandhar के दर्शकों को नाजी बताने वाले रील पर Vishal Bhardwaj का रिएक्शन, अब हो रहें ट्रोल
मशहूर फिल्ममेकर विशाल भारद्वाज (Vishal Bhardwaj) ने धुरंधर (Dhurandhar) के विवादित रील पर रिएक्शन दिया है जिसके बाद वह बुरी तरह ट्रोल हो रहे हैं। ...और पढ़ें

धुरंधर के खिलाफ रील पर रिएक्शन देकर फंसे विशाल भारद्वाज। फोटो क्रेडिट- एक्स

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। इस बात में कोई दोराय नहीं है कि आदित्य धर निर्देशित धुरंधर (Dhurandhar) और धुरंधर: द रिवेंज (Dhurandhar: The Revenge) ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर नोट छापा और दूसरा पार्ट अब भी कमाई से नया रिकॉर्ड बना रही है।
मगर धुरंधर और धुरंधर 2 को आलोचना भी झेलनी पड़ी। एक तरफ लोग फिल्म की तारीफों के पुल बांध रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर फिल्म को प्रोपेगेंडा भी बताया जा रहा है। कई सेलिब्रिटीज हैं जिन्होंने फिल्म की आलोचना की। अब जाने-माने फिल्ममेकर विशाल भारद्वाज के रिएक्शन पर भी बवाल मचा हुआ है।
धुरंधर के दर्शकों को बताया गया नाजी
विशाल भारद्वाज ने हाल ही में धुरंधर के खिलाफ एक रील पर रिएक्शन दे दिया जिसका स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और अब वह बुरी तरह से ट्रोल हो रहे हैं। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक रील वायरल हो रही है जिसमें धुरंधर के फैंस और दर्शकों की तुलना जर्मनी के नाजी से हुई। विशाल भारद्वाज ने इस रील को कथित तौर पर लाइक किया।
यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 on OTT: बॉक्स ऑफिस पर तबाही मचाने के बाद धुरंधर 2 का ओटीटी पर होगा धमाका, कब और कहां होगी रिलीज?
विशाल भारद्वाज का रिएक्शन वायरल
एक यूजर ने एक्स हैंडल पर धुरंधर के खिलाफ एक रील का स्क्रीनशॉट शेयर किया है जिस पर विशाल का लाइक है। यूजर ने एक्स पर लिखा, "हैदर डायरेक्टर विशाल भारद्वाज ने एक ऐसी पोस्ट लाइक की है जिसमें धुरंधर के दर्शकों की तुलना जर्मनी के नाजियों से हो रही है। जाकिर खान सही थे- धुरंधर से सबकी जली तो है।"
खबरें और भी
Haider director Vishal Bhardwaj is liking a post which compares Dhurandhar viewers with germany Nazis.
— 𝙎 (@Alreadysad__) April 9, 2026
Zakir Khan was right " Dhurandhar se sabki jali to hai" 😹 pic.twitter.com/1wJgMCP1fW
अब सोशल मीडिया पर विशाल भारद्वाज बुरी तरह ट्रोल हो रहे हैं। एक ने लिखा, "अब इतनी भी क्या जलन।" एक ने कहा, "सबसे मजेदार बात यह है कि ओ रोमियो का लाइफटाइम कलेक्शन धुरंधर 2 का पेड प्रिव्यू कलेक्शन के बराबर है।" एक ने कहा, "उन्हें वो रील भी लाइक करनी चाहिए जिसमें पूछा गया कि आपने ओ रोमियो क्यों देखी?" इस तरह लोग फिल्ममेकर को ट्रोल कर रहे हैं।