Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    शाहिद की O'Romeo ने संडे को हिलाया बॉक्स ऑफिस, IND vs SA T20 मैच का फिल्म के कलेक्शन पर नहीं पड़ा असर

    Updated: Mon, 23 Feb 2026 02:39 PM (IST)

    O'Romeo Worldwide Collection: शाहिद कपूर की लेटेस्ट फिल्म 'ओ रोमियो' ने रविवार को शानदार कलेक्शन किया। इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड एक नया रिकॉर्ड बनाया है। ...और पढ़ें

    शाहिद कपूर की ओ रोमियो का वर्ल्डवाइड कलेक्शन। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    शाहिद कपूर की ओ रोमियो का वर्ल्डवाइड कलेक्शन। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। शाहिद कपूर की लेटेस्ट रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' (O'Romeo Collection) कमाई के मामले में धमाल मचा रही है। इस रोमांटिक थ्रिलर ने विदेशी बाजारों में धमाकेदार कलेक्शन कर लिया है।

    विशाल भारद्वाज के निर्देशन में बनी फिल्म 'ओ रोमियो' वैलेंटाइन डे से ठीक एक दिन पहले यानी 13 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। 'तू या मैं' के क्लैश का शाहिद की फिल्म पर कोई असर नहीं पड़ा। इसने अच्छी ओपनिंग की और एक हफ्ते बाद भी करोड़ों में कमाई कर रही है।

    टी20 वर्ल्ड कप मैच का नहीं पड़ा असर

    बीते रविवार को भारत और साउथ अफ्रीका के टी20 वर्ल्ड कप मैच (India vs South Africa T20 Worldcup Match) का भी शाहिद कपूर की फिल्म पर कोई असर नहीं पड़ा। इसने 10वें दिन शानदार कमाई के साथ दुनिया भर में सेंचुरी मार दी है।

    Shahid Kapoor O Romeo

    ओ रोमियो ने दुनियाभर में कितना कमाया?

    23 फरवरी 2026 को साजिद नाडियाडवाला के इंस्टाग्राम हैंडल पर 'ओ रोमिया' का वर्ल्डवाइड और इंडियन कलेक्शन का डाटा शेयर किया गया है। शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी स्टारर रोमांटिक थ्रिलर ने 10 दिन में दुनियाभर में 100.10 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है।

    ओ रोमियो ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कितना कमाया?

    मेकर्स ने 'ओ रोमियो' का वर्ल्डवाइड डाटा के साथ इंडियन और ओवरसीज ग्रॉस कलेक्शन भी बताया है। मेकर्स के मुताबिक, 10 दिनों में 'ओ रोमियो' ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 76.60 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया है। वहीं, फिल्म का ओवरसीज ग्रॉस कलेक्शन 23.50 करोड़ रुपये हो गया है।

    खबरें और भी

    O Romeo

    यह भी पढ़ें- O'Romeo के सामने 'दो दीवाने सहर में' का Box Office पर हुआ ये हाल, तापसी पन्नू की 'अस्सी' ने किया कमाल

    ओ रोमियो का डे वाइज कलेक्शन

    सैकनिल्क के मुताबिक, दूसरे रविवार को 'ओ रोमियो' ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 3.15 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है। डे वाइज फिल्म का बिजनेस कैसा रहा, यहां जानिए...

    • पहला दिन- 8.5 करोड़
    • दूसरा दिन- 12.65 करोड़
    • तीसरा दिन- 9 करोड़
    • चौथा दिन- 4.85 करोड़
    • पांचवां दिन- 5.35 करोड़
    • छठा दिन- 3.65 करोड़
    • सांतवां दिन- 3.1 करोड़
    • आठवां दिन- 2.15 करोड़
    • नौवां दिन- 3.4 करोड़
    • दसवां दिन- 3.15 करोड़

    लाइफटाइम कलेक्शन- 56.04 करोड़ रुपये

    ओ रोमियो की स्टार कास्ट

    विशाल भारद्वाज निर्देशित 'ओ रोमियो' की कहानी प्यार और बदले की है। इस फिल्म में शाहिद कपूर, तृप्ति डिमरी, नाना पाटेकर, अविनाश तिवारी, विक्रांत मैसी, तमन्ना भाटिया, दिशा पाटनी और फरीदा जलाल जैसे कलाकारों ने अहम भूमिका निभाई है।

    यह भी पढ़ें- इंटरनेशनल मार्केट में चला O Romeo का सिक्का, वर्ल्डवाइड कमाई से भर दी मेकर्स की झोली