Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Shah Rukh Khan के साथ होगा विशाल भारद्वाज का धमाका? SRK संग फिल्म बनाने की हो रही है तैयारी!

    Updated: Mon, 23 Feb 2026 11:55 AM (IST)

    O'Romeo मूवी के डायरेक्टर विशाल भारद्वाज ने रिवील किया है कि वह शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) के साथ कोई फिल्म करने वाले हैं या नहीं। ...और पढ़ें

    विशाल भारद्वाज की फिल्म में शाह रुख खान आ सकते हैं नजर। फोटो क्रेडिट- एक्स

    विशाल भारद्वाज की फिल्म में शाह रुख खान आ सकते हैं नजर। फोटो क्रेडिट- एक्स

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। विशाल भारद्वाज दो दशक से सिनेमा पर राज कर रहे हैं। उन्होंने अजय देवगन, सैफ अली खान और शाहिद कपूर जैसे सितारों के साथ कल्ट फिल्में दीं, लेकिन अभी तक उन्होंने बॉलीवुड के 'बादशाह' शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) के साथ एक भी फिल्म में काम नहीं किया।

    इन दिनों विशाल भारद्वाज अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' (O'Romeo) को लेकर सुर्खियों में हैं। इस बीच डायरेक्टर ने बताया कि वह शाह रुख खान के साथ कोई फिल्म करने जा रहे हैं या नहीं।

    जो फैंस चाहते हैं कि शाह रुख खान विशाल भारद्वाज की फिल्मों में नजर आए, उनके लिए खुशखबरी है। दरअसल, पिछले कुछ सालों में डायरेक्टर ने SRK के साथ काम करने के लिए उनके पास कई कहानियां भेजी हैं।

    शाह रुख संग काम करना चाहते हैं विशाल भारद्वाज

    विशाल भारद्वाज से जब एक हालिया इंटरव्यू में पूछा गया है कि क्या शाह रुख उनकी फिल्मों में एंट्री कर सकते हैं या नहीं। तो इस पर डायरेक्टर ने ANI के साथ बातचीत में कहा-

    मुझे लगता है कि ऐसा होना ही चाहिए। मैं साल भर में शाह रुख से कई बार कई कहानियों के लिए बात करता हूं। वह हमेशा मेरे मैसेज का जवाब देते हैं और वह एक प्यारे इंसान हैं। वह हमारे देश के सबसे बड़े चार्मर हैं।

    Vishal Bhardwaj and Shah Rukh

    SRK को डायरेक्टर ने भेजी एक फिल्म की कहानी

    विशाल भारद्वाज ने खुलासा किया है कि उन्होंने 'ओ रोमियो' की मेकिंग के दौरान भी शाह रुख खान के पास एक फिल्म की कहानी भेजी है। उन्होंने कहा-

    शाह रुख खान को कौन पसंद नहीं करता? हर कोई उन्हें पसंद करता है और एक इंसान के तौर पर उनमें कुछ तो खूबसूरत बात होगी, जो उन्हें शाह रुख खान बनाती है।

    मैंने उन्हें इस फिल्म (ओ' रोमियो) के दौरान भी एक कहानी भेजी हुई है और वो भी हमेशा बोलते हैं कि, 'यार एक फिल्म तो होनी चाहिए जो हम दोनों को साथ में करनी चाहिए।' निश्चित रूप से शाह रुख और मेरे बीच एक फिल्म होनी चाहिए। इंशाअल्लाह, इस बार वो चमत्कार हो जाए।

    यह भी पढ़ें- 'कोई दिलचस्पी नहीं,' अमिताभ और शाह रुख खान संग फिल्म नहीं बनाना चाहते Kohrra के क्रिएटर

    Vishal

    खबरें और भी

    किंग मूवी की रिलीज डेट

    फिलहाल, शाह रुख खान का पूरा ध्यान अपनी अपकमिंग फिल्म 'किंग' (King) पर है जिसका निर्देशन सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं। दीपिका पादुकोण, सुहाना खान, राघव जुयाल और अभिषेक बच्चन से सजी ये थ्रिलर इसी साल 24 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

    यह भी पढ़ें- Shah Rukh Khan की वजह से 'Hey Ram' को हुआ बड़ा नुकसान, 26 साल बाद कमल हासन ने कुबूला सच