'कोई दिलचस्पी नहीं,' अमिताभ और शाह रुख खान संग फिल्म नहीं बनाना चाहते Kohrra के क्रिएटर
अमिताभ बच्चन और शाह रुख खान जैसे दिग्गजों के साथ काम करने का सपना हर एक फिल्ममेकर का होता है। लेकिन वेब सीरीज कोहरा के क्रिएटर सुदीप शर्मा ऐसा नहीं सो ...और पढ़ें
-1771488847583_m.webp)
अमिताभ बच्चन और शाह रुख खान (फोटो क्रेडिट- फेसबुक)
HighLights
अमिताभ और शाह रुख को लेकर बोले सुदीप
कोहरा और पाताल लोक वेब सीरीज के क्रिएटर
साथ काम न करने की बताई बड़ी वजह
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सिनेमा जगत के दिग्गज अभिनेता के तौर पर अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) और शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) को जाना जाता है। इन दोनों कलाकारों के साथ काम करना और फिल्म बनाने का सपना ज्यादातर फिल्ममेकर देखते हैं। लेकिन पाताल लोक (Paatal Lok) और कोहरा (Kohrra) जैसी वेब सीरीज को बनाने वाले ओटीटी के मशहूर क्रिएटर सुदीप शर्मा इसके विपरीत सोच रखते हैं।
सुदीप ने हाल ही में एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान इस बात का खुलासा किया है कि बिग बी और किंग खान संग काम करने की उन्हें कोई दिलचस्पी नहीं है। आइए जानते हैं कि सुदीप ने ऐसा क्यों कहा है।
सुदीप शर्मा की दो टूक
इन समय में ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix) पर रिलीज होने वाले कोहरा सीजन 2 को लेकर सुदीप शर्मा (Sudip Sharma) का नाम लगातार सुर्खियां बटोर रहा है। इस सीरीज के प्रमोशन के दौरान हाल में सुदीप शर्मा ने डिजिटल कमेंट्री को एक लेटेस्ट इंटरव्यू दिया है। इस दौरान उनसे अमिताभ बच्चन और शाह रुख खान जैसे सुपरस्टार्स संग भविष्य में काम करने को लेकर सवाल पूछा गया, जिस पर ओटीटी क्रिएटर ने दो टूक अपनी राय रखते हुए कहा है-

यह भी पढ़ें- Netflix पर नंबर 1 बनी ये सीरीज, दिमाग को सन्न कर देगी 6 एपिसोड वाली थ्रिलर; रहस्यों से भरी है कहानी
नहीं मेरी ऐसी कोई भी इच्छा नहीं है। मैं यहां सिर्फ कहानी बताने आया हूं, जिन्हें मैंने देखा है और उनसे सीखा है। मैंन इस वजह से काम करना शुरू नहीं किया है कि किसी स्टार के साथ काम कर सकूं। ऐसी फिल्में बनाने आया हूं जिन्हें मैंने देखा और पसंद किया है। यह मेरे लिए कभी कोई आकर्षण नहीं रहा। असल में अगर मौका मिला भी, तो मैं नर्वस हो जाऊंगा क्योंकि यह एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी है।
खबरें और भी

एक स्टार संग काम करने का चैलेंज बड़ा होता है, क्योंकि स्टारडम उसके साथ आता है। किरदार और कहानी को उसी के आधार पर गढ़ा जाता है, ज्यादा सोच विचार किया जाता है, जो फिलहाल मेरे वश में नहीं। अक्सर, फिल्म से अधिक चर्चा उसी स्टार के आस-पास होती है और मुझे उसमें कोई दिलचस्पी नहीं है।
इस तरह से सुदीप शर्मा ने महा नायक अमिताभ बच्चन और सुपरस्टार शाह रुख खान संग काम करने को लेकर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।
कोहरा 2 बनी नंबर-1
सुदीप शर्मा के शानदार क्रिएशन का अंदाजा अभिनेता जयदीप अहलावत की लोकप्रिय वेब सीरीज पाताल लोक सीजन 2 की अपार सफलता से लग गया था। कोहरा 2 के मामले में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है। मालूम हो कि कोहरा का सीजन 2 फिलहाल नेटफ्लिक्स पर इंडिया में नंबर-1 और ग्लोबली टॉप-10 में ट्रेंड कर रहा है।