Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Netflix की जबरा सीरीज Kohrra 2 से गायब हुआ लीड एक्टर, बोला- 'मुझे तो पता ही नहीं चला...'

    Updated: Fri, 06 Feb 2026 11:25 AM (IST)

    कोहरा सीजन 2 (Kohrra Season 2) जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix) पर स्ट्रीम होगा। क्राइम थ्रिलर इन्वेस्टिगेशन ड्रामा सीरीज में कई नए कलाका ...और पढ़ें

    कोहरा के सीजन 2 में नहीं दिखेगा ये एक्टर/ फोटो- Instagram

    कोहरा के सीजन 2 में नहीं दिखेगा ये एक्टर/ फोटो- Instagram

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बरुण सोबती की नेटफ्लिक्स (Netflix) सीरीज 'कोहरा सीजन 1' की सफलता के बाद अब फैंस इसके दूसरे सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। क्राइम थ्रिलर 'कोहरा सीजन 2'  (kohrra 2) अगले हफ्ते ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम कर दी जाएगी। 

    जहां एक तरफ बरुण सोबती, 'असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर अमरपाल गरुंडी' बनकर नया केस सुलझाते दिखेंगे, वहीं नए सीजन में मोना सिंह की भी एंट्री हो रही है। हालांकि, पिछले सीजन में बेहद पसंद किया गया एक मुख्य किरदार 'कोहरा सीजन-2' में नहीं दिखाई देगा। वह कौन सा एक्टर है जिसे मेकर्स ने 'कोहरा 2' से बाहर कर दिया है, नीचे पढ़ें पूरी डिटेल्स:

    'कोहरा-2' में नहीं दिखेंगे 'सब इंस्पेक्टर बलबीर सिंह'

    पहले सीजन में बरुण सोबती के साथ मिलकर नेटफ्लिक्स सीरीज में कमाल करने वाले 'सब इंस्पेक्टर बलबीर सिंह' कोहरा-2 के नए सीजन में दिखाई नहीं देंगे। बलबीर सिंह का किरदार अभिनेता 'सुविंदर विक्की' ने निभाया था, जिन्हें दर्शकों ने खूब प्यार दिया था। अब वह दूसरे सीजन का हिस्सा नहीं हैं और इस पर एक्टर ने खुलकर बात की है। मिड-डे से खास बातचीत करते हुए सुविंदर विकी ने कहा,

     "शुरुआत में शायद मेकर्स को नहीं लगा था कि यह शो लोगों को इतना ज्यादा पसंद आएगा, इसी कारण उन्होंने सेकंड सीजन के बारे में नहीं सोचा था। सच कहूं तो मुझे पता भी नहीं चला कि सेकंड पार्ट कब बनना शुरू हुआ और ये बन भी रहा है या नहीं। मैं उस समय नेटफ्लिक्स की दूसरी सीरीज 'ग्लोरी' की शूटिंग कर रहा था, जब मुझे बताया गया कि मैं कोहरा 2 का हिस्सा नहीं हूं।"

    suvinder vikki

    यह भी पढ़ें- 3 साल पुरानी सीरीज OTT पर कर रही ट्रेंड, 6 एपिसोड में कूट-कूटकर भरी मर्डर मिस्ट्री की सस्पेंस से भरपूर कहानी

    क्या मेकर्स के फैसले से दुखी हैं सुविंदर?

    जब उनसे पूछा गया कि क्या वह 'कोहरा 2' से बाहर होने पर दुखी हैं, तो सुविंदर विक्की जवाब दिया, "मैंने यही सोचा कि ठीक है, मेरे पास काम है। मुझे बिल्कुल भी बुरा महसूस नहीं हुआ, क्योंकि जो भी होता है, अच्छे के लिए ही होता है।"

    खबरें और भी

    suvinder 1

    सुविंदर ने यह भी बताया कि वह जल्द ही सीरीज 'शब्द-रीत और रिवाज' में दिखाई देंगे, जो एक फैमिली ड्रामा सीरीज है।बता दें कि 'कोहरा सीजन 2' 11 फरवरी 2026 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

    यह भी पढ़ें- Kohrra 2 OTT Release: 'कोहरे' से निकलेगा छुपा हुआ सच, कब और कहां रिलीज दस्तक देगी बरुण सोबती की Crime Thriller