'कड़ी सजा देनी...', Jana Nayagan के लीक होने पर रजनीकांत और कमल हासन ने तोड़ी चुप्पी, Vijay के हक में उठाई आवाज
Jana Nayagan Online Leak होने के बाद रजनीकांत और कमल हासन ने रिएक्शन दिया है। यह थलापति विजय की आखिरी फिल्म है। ...और पढ़ें

जन नायकन के लीक पर रजनीकांत और कमल हासन। फोटो क्रेडिट- एक्स

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। थलापति विजय की आखिरी फिल्म जन नायकन (Jana Nayagan) मोस्ट एंटीसिपेटेड फिल्मों में से एक है। हालांकि, यह फिल्म रिलीज से पहले ही ऑनलाइन लीक हो गई है।
जन नायकन के ऑनलाइन होने के बाद एक बार फिर पायरेसी को लेकर बहस शुरू हो गई है। अब रजनीकांत और कमल हासन ने विजय का साथ देते हुए जन नायकन के लीक होने पर अपनी नाराजगी जाहिर की है।
जन नायकन के लीक पर रजनीकांत का रिएक्शन
रजनीकांत ने एक्स हैंडल पर एक पोस्ट शेयर कर जन नायकन के लीक होने पर अपना रिएक्शन दिया है। एक्स हैंडल पर 'थलाइवा' ने लिखा, "किसी के इंटरनेट पर जन नायकन फिल्म को रिलीज कर दिए जाने से गहरा सदमा लगा और दुख भी पहुंचा है। फिल्म एसोसिएशन को इसके खिलाफ अपनी आवाज उठानी चाहिए और सरकार को इसके लिए जिम्मेदार लोगों की पहचान करके उन्हें कड़ी सजा देनी चाहिए। भविष्य में ऐसे अपराधों को जारी रहने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए।"
यह भी पढ़ें- रिलीज से पहले Jana Nayagan के ऑनलाइन लीक पर भड़कीं Pooja Hegde, बोलीं- 'विजय सर की आखिरी फिल्म को...'
ஜனநாயகன் திரைப்படம் இணையத்தில் யாராலோ வெளியிடப்பட்டிருப்பது அதிர்ச்சியையும்,வேதனையையும் அளிக்கிறது.
— Rajinikanth (@rajinikanth) April 10, 2026
திரை அமைப்புகள் இதற்கு எதிராகக் குரல் எழுப்பி, அரசு இதைச் செய்தவர்களைக் கண்டுபிடித்து கடுமையான தண்டனை அளிக்க வேண்டும்.
இது போன்ற குற்றம் இனியும் தொடரக்கூடாது.
लीक पर भड़के कमल हासन
कमल हासन ने भी विजय के सपोर्ट में ट्वीट किया है और लीक को सिस्टेमेटिक फेलियर बताया है। उन्होंने एक्स पर लिखा, "जन नायकन का लीक होना कोई हादसा नहीं है, यह एक सिस्टेमेटिक फेलियर है। अगर सही प्रक्रिया समय पर पूरी हुई होती, तो आज हम इस स्थिति में न होते। सर्टिफिकेशन में हुई ज्यादा देरी ने पायरेसी के लिए एक अनुकूल माहौल तैयार कर दिया। जब कानूनी माध्यमों से पहुंच बाधित होती है तो अवैध माध्यम अपनी जगह बना लेते हैं। पायरेसी राजनीति से परे है। यह कला और कलाकार पर ही एक सीधा हमला है।"
The leak of #Jananayagan is not an accident - it is the result of systemic failure. Had due process been timely, we would not be here. Inordinate delays in certification created fertile ground for piracy. When legal access is stalled, illegitimate channels take over.
— Kamal Haasan (@ikamalhaasan) April 10, 2026
Piracy is…
कमल हासन ने कहा कि फिल्म के लीक होने से सैकड़ों कलाकारों और टैक्स देने वाले प्रोड्यूसर्स के लिए मुश्किल पैदा हो गई है। उन्होंने कहा, "जब सिस्टम फेल हो जाता है, तो क्रिएटर की रक्षा कौन करता है? हमें जवाबदेही, तेजी से सर्टिफिकेशन, कड़े नियमों का पालन और रियल-टाइम में कंटेंट हटाने की जरूरत है।" कमल हासन ने कहा कि इंडस्ट्री को एक साथ खड़े होकर इसके खिलाफ आवाज उठानी चाहिए।