Border 2 के इस सीन को देख टूटा फैंस का दिल, कहा -'ऐसा मत किया करो, सारे इमोशन्स बह गए'
सनी देओल, वरुण धवन और अहान शेट्टी अभिनीत फिल्म 'बॉर्डर 2' बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है और 200 करोड़ रुपये से अधिक कमा चुकी है। हाल ही में, ...और पढ़ें
-1769591140959_m.webp)
सुनील शेट्टी के वॉर सीन का वायरल बीटीएस (फोटो-इंस्टाग्राम)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सनी देओल (Sunny Deol), वरुण धवन (Varun Dhawan), दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) और अहान शेट्टी (Ahan Shetty) अभिनीत फिल्म 'बॉर्डर 2' बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। वहीं दर्शकों से भी इसे अच्छे रिव्यू मिल रहे हैं और क्रिटिक्स ने भी इसकी खूब तारीफ की। फिल्म ने लोगों को इमोशनल कर दिया।
पूल में शूट हुआ था वॉर सीन
बॉर्डर 2 ने पांच दिनों में भारत में 196.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। वहीं, दुनियाभर में ये आंकड़ा 200 करोड़ रुपये पार हो चुका है। अब सोशल मीडिया पर इसका एक बिहाइंड-द-सीन (BTS) वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें अहान को स्विमिंग पूल में हमले वाला सीन शूट करते हुए देखा जा सकता है। यह वीडियो इंस्टाग्राम यूजर 'तमीम फिल्म बीटीएस' ने शेयर किया है, जिसे देखकर ऐसा लग रहा है कि वो 'बॉर्डर 2' की कैमरा टीम का हिस्सा थे।
यह भी पढ़ें- Border 2 की सफलता के बीच मेट्रो विवाद में घिरे Varun Dhawan, जुर्माने की खबरों पर टीम ने जारी किया बयान
दुश्मन से लड़ते हुए गई थी जान
'बॉर्डर 2' में सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी ने लेफ्टिनेंट कमांडर एमएस रावत का किरदार निभाया है। अब उनके वॉर सीन्स की कुछ फुटेज सामने आई हैं, जिससे लोगों को मालूम हो रहा है कि ये सीन कैसे शूट किया गया है। एक वीडियो में वह ऊंचाई पर तोप से हमला करते दिख रहे हैं और सामने से गोलीबारी हो रही है। चोट दिखाने के लिए उनके ऊपर बहुत सारा मेकअप किया गया है। साथ ही चारों तरफ नीले रंग के पर्दे लगे हैं, जिनको क्रोमा कहा जाता है। जिन्होंने मूवी देखी है, वह समझ पाएंगे कि उस सीन में कितनी सच्चाई है।
View this post on Instagram
फैंस ने किए मजेदार कमेंट्स
बॉर्डर 2 का ये सीन काफी इमोशनल था जिसमें अहान अपने साथियों को बचाने के दौरान खुद भी घायल हो जाते हैं और अंत में दुश्मन को खत्म करके अपनी जान खो देते हैं। अब इन क्लिप्स को देखकर फैंस रिएक्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'अरे ऐसे वीडियो मत डालो सारे इमोशन्स की वाट लग जाती है। प्लीज।' एक ने लिखा, 'मैंने कभी नहीं सोचा था कि दुश्मन स्वीमिंग पूल में अटैक करेगा।' एक ने लिखा, 'ये सब न दिखाया करो।'
यह भी पढ़ें- Sunny Deol की Border 2 से इन मामलों में पीछे रह गए 'छावा' Vicky Kaushal, चला धरम जी के बेटे का सिक्का